टैक्सी चालक की बेटी और पहलवान चाचा की पहलवान भतीजी का सोनीपत पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत

2 सितम्बर, सोनीपत--हरियाणा की धरती देश के लिए इंटरनेशनल स्तर के पहलवान पैदा करती है, इसका ताजा उदाहरण जॉर्डन में आयोजित हुई अंडर 17 कुश्ती वर्ल्ड चैंपियनशिप में देखने को मिला. इस चैंपियनशिप में देश की महिला पहलवानों ने 5 गोल्ड , 2 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज पर कब्जा किया, और ये सभी पहलवान हरियाणा की मिट्टी में पैदा हुई है. इस प्रतियोगिता में सोनीपत के गांव लाठ की रहने वाली पहलवान काजल ने भी 76 किलोग्राम वर्ग में देश के लिए गोल्ड मेडल जीता, आपको बता दे कि काजल के पिता टैक्सी चालक है तो आपने चाचा से पहलवानी के गुर काजल ने सीखे है।
काजल ने छोटी सी उम्र में ही चाचा की पहलवानी को देखते हुए अखाड़े में हाथ आजमाने शुरू कर दिए थे जिसका नतीजा ये रहा कि जॉर्डन में आयोजित हुई अंडर 17 कुश्ती वर्ल्ड चैंपियनशिप में काजल ने यूक्रेन की पहलवान को 9 – 2 के अंतर से हराया और विदेशी धरती पर भारत का राष्ट्र गान और झंडे की शान बढ़ी. आपको बता दे कि काजल के पिता टैक्सी चालक है और उसके चाचा ने काजल को इंटरनेशनल पहलवान बनाने के लिए आपने सपनो को भी अधूरा छोड़ दिया, आज काजल के सोनीपत पहुंचने पर खेल प्रेमी उसका जोरदार स्वागत कर रहे हैं। काजल का कहना है कि आगामी ओलंपिक में देश के लिए गोल्ड मेडल लाने के लिए अब फिर से मेहनत शुरू होगी और अपने परिवार का सपना पूरा किया जाएगा।
काजल के चाचा कृष्ण का कहना है कि उनकी बेटी ने उनका मान बढ़ाया है और देश के लिए मेडल जीतकर वापस लौटने पर उसका आज गांव स्वागत कर रहा है, मुझे देखते हुए ही काजल को पहलवानी का शौक हुआ था और हमें उम्मीद है कि काजल देश के लिए आगामी ओलंपिक में मेडल लेकर आएगी तो देश की महिला कुश्ती के पूर्व चीफ कोच कुलदीप मलिक ने कहा कि काजल जैसी युवा पहलवान देश के लिए मेडल जीतकर आ रही है ये कुश्ती के लिए अच्छा है,और आगामी प्रतियोगिता और ओलंपिक को लेकर काजल को अब और भी तैयार करना है,आज गांव में काजल का स्वागत समरोह रखा गया है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

राम मंदिर चंदा मामले पर भाजपा को घेरा, निष्पक्ष जांच की मांग, प्रदेश भाजपा बंटी हुई और मुद्दाविहीन

शिमला,संजू -:मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने राम मंदिर चंदा मामले को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आस्था के नाम पर हुए कथित चंदा घोटाले से देशभर के हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। नरेश चौहान ने कहा कि प्रभु...

राम मंदिर का विरोध करने वाली कांग्रेस आज आस्था की राजनीति कर रही, जनता सब जानती है : कंगना रनौत

शिमला-;मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद कंगना रनौत ने कांग्रेस पर राम मंदिर और धार्मिक आस्था के मुद्दे पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया।उन्होंने कहा कि जिस पार्टी ने लंबे समय तक राम मंदिर निर्माण का विरोध किया,वही अब राजनीतिक लाभ के लिए इस विषय को उठाने का प्रयास कर रही है।उनके अनुसार, देश और...

उपराष्ट्रपति के शिमला दौरे की तैयारियां तेज, जिला प्रशासन ने विभागों को दिए जरूरी निर्देश

शिमला-:भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी.राधाकृष्णन के 10 जुलाई को प्रस्तावित शिमला दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।इसी क्रम में बुधवार को उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक आयोजित कर विभिन्न व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।बैठक में उपराष्ट्रपति के दौरे को सुरक्षित,व्यवस्थित और प्रोटोकॉल...

मानसून में कांगड़ा के ट्रैकिंग रूटों पर सुरक्षा बढ़ी, बिना पंजीकरण नहीं मिलेगी एंट्री

धर्मशाला,राहुल-:मानसून के दौरान कांगड़ा जिले के प्रमुख ट्रैकिंग मार्गों पर पर्यटकों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने विशेष निगरानी व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है।अब जिले के 10 प्रमुख ट्रैकिंग रूटों पर बिना पंजीकरण किसी भी ट्रैकर को आगे जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।इसके लिए विभिन्न स्थानों...

मानसून के चलते ऊना में 30 सितंबर तक निजी निर्माण के लिए पहाड़ी कटान पर रोक

ऊना,राकेश-:मानसून के दौरान लगातार हो रही बारिश और संभावित प्राकृतिक आपदाओं के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ऊना ने 30 सितंबर तक निजी विकास एवं निर्माण कार्यों के लिए किसी भी प्रकार के पहाड़ी कटान पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।जिला दंडाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष जतिन लाल द्वारा जारी आदेश...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.