दिल्ली (एकता): दिल्ली में एक सनसनीखेज वार+दात सामने आई है, जहां एक जंगपुरा के ज्वेलरी शोरूम से चोरों ने अलग अंदाज में चोरी की वार#दात को अंजाम दिया। मीडिया सूत्रों के अनुसार चोरों ने दीवार तोड़कर 25 करोड़ के जेवरात चोरी किए। इतना ही नहीं इसमें 5-7 लाख रुपए नकद भी बताए जा रहे हैं। बता दें कि राजधानी में अब तक की सबसे बड़ी चोरी है। जिससे दिल्ली पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है।
बताया जा रहा है कि शोरूम का मालिक इसे ठीक से बंद करके गया था। दरअसल जंगपुरा मार्केट सोमवार को बंद रहती है। जब वह मंगलवार सुबह शोरूम पहुंचा तो उसने देखा कि शोरूम का दरवाजा खुला हुआ था। पूरा शोरूम खाली था। सबसे पहले चोरों ने कैमरों को खराब किया। उसके बाद वार@दात को अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक मंगलवार की सुबह जब उन्होंने दुकान खोली तो उन्हें धूल ही दिखाई दी। दरअसल चोर छत के जरिए स्ट्रांग रूम में गए थे। जहां वह दीवार को तोड़कर अंदर घुसे। पुलिस भी उनकी चोरी से हैरान रह गई। घटना का पता चलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची।