हरियाणा के छोरे परमिंदर ने पिता के नक्शेकदम पर चलकर किया शानदार प्रदर्शन, रोइंग में जीता कांस्य पदक

यमुनानगर (एकता): हरियाणा के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। वह हर क्षेत्र में प्रदेश के साथ-साथ भारत का भी मान बढ़ा रहे हैं। बता दें कि ऐसा ही एक कमाल यमुनानगर के गांव शाहपुर खिलाड़ी परमिंदर सिंह ने अपने पिता के नक्शेकदम पर चलकर एक शानदार प्रदर्शन किया। मीडिया सूत्रों के अनुसार परमिंदर ने चीन में आयोजित 19 वीं एशियन गेम्स में क्वाड्रल स्कल में कांस्य पदक हासिल किया। बताया जा रहा है कि जैसे ही उन्हें यह खुशखबरी मिली तो अमरीक सिंह के घर पर बधाई देने वालों का जमावड़ा इकट्ठा हो गया। जानकारी के मुताबिक परमिंदर का परिवार अपने पोते की एशियन गेम्स की प्रतियोगिता को देखने के लिए बैठ गए थे। जैसे ही उनके पोते परमिंदर की टीम ने 2 किलोमीटर की दूरी को पार करके कांस्य पदक हासिल किया तो परिवार में खुशी का माहौल देखने को मिला। खास बात यह है कि परमिंद्र के पिता उसे रोइंग की ट्रेनिंग दे रहे हैं। दरअसल उसे बचपन से ही खेलना काफी पसंद है।


अब ओलंपिक गेम्स पर रहेगी नजर

जानकारी के मुताबिक परमिंदर पहले Basketball का प्लेयर रह चुका है। इस दौरान उन्होंने करीब 3 साल इस खेल में Representation किया। वह कई बार अपने पिता के साथ रोइंग में भाग लेते थे। उल्लेखनीय है कि परमिंद्र सिंह ने रोइंग की महारत अपने पिता व कोच अर्जुन अवार्डी इंद्रपाल सिंह से हासिल की है।

परमिंद्र सिंह ने इस प्रतियोगिता में हासिल किया गोल्ड मेडल

बता दें कि परमिंद्र सिंह ने 2 साल पहले गोल्ड मेडल हासिल किया है। उन्होंने नेशनल चैंपियनशिप में सात गोल्ड मेडल, रोइंग अरगोमीटर में एशिया और राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल सहित अनेक राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में गोल्ड, सिल्वर और ब्रांज मेडल हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

14 साल बाद कबड्डी में गोल्ड मेडल जीतने का सपना हुआ साकार, मंडी पहुंचने पर भावना ठाकुर का भव्य स्वागत

मंडी,धर्मवीर-:अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी और एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता भावना ठाकुर का सोमवार को छोटी काशी मंडी पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।ऐतिहासिक सेरी मंच पर जिला कबड्डी संघ की ओर से आयोजित स्वागत समारोह में पटाखे फोड़कर उनका भव्य अभिनंदन किया गया।भावना ठाकुर की इस उपलब्धि से मंडी जिला सहित पूरे हिमाचल प्रदेश...

चंडीगढ़ की विरासत कुर्सियां नीदरलैंड में 3000 यूरो में नीलाम, पहले ही दी थी सूचना

मोनिका रावत,चंडीगढ़-:शहर की विरासत से जुड़ी पियरे जेनेरे की डिजाइन की दो एक्स-लेग आर्मचेयर नीदरलैंड में 10 अक्टूबर को 3000 यूरो (करीब 3.21 लाख रुपये) में नीलाम कर दी गईं।चंडीगढ़ प्रशासन को इस नीलामी की जानकारी 25 सितंबर को ही दे दी गई थी,लेकिन इसके बावजूद नीलामी नहीं रुक सकी। अधिवक्ता एवं चंडीगढ़ प्रशासन की...

11 से 14 नवंबर तक सजेगा अंतरराष्ट्रीय लवी मेला, 300 पुलिस कर्मियों के हवाले रहेगी सुरक्षा

शिमला-:हिमाचल प्रदेश की ऐतिहासिक व्यापारिक और सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक अंतरराष्ट्रीय लवी मेला इस वर्ष 11 से 14 नवंबर तक रामपुर में आयोजित किया जाएगा।मेले को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित मेला आयोजन समिति की बैठक में मेले के कार्यक्रमों,सुरक्षा...

हिमाचल में बारिश से लुढ़का पारा, 13 से 15 अक्टूबर तक फिर बारिश का अलर्ट

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बाद सोमवार को मौसम साफ हो गया है।हालांकि,प्रदेश में अगले कुछ दिनों के दौरान एक बार फिर मौसम बिगड़ने के आसार हैं।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार,पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से रविवार को प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश दर्ज की गई।हमीरपुर के नेरी में सबसे अधिक...

खराब मौसम में पैराग्लाइडिंग करने वालों पर कसेगा शिकंजा,SP कांगड़ा की सख्त चेतावनी

राहुल चावला,धर्मशाला-:जिला कांगड़ा में पैराग्लाइडिंग की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। खराब मौसम के दौरान उड़ान भरने वाले पैराग्लाइडर ऑपरेटरों और पायलटों पर अब पुलिस की पैनी नजर रहेगी।एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि पर्यटकों की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.