यमुना नदी को दूषित कर रही यमुनानगर की गंदगी…छठ पर्व के लिए पूर्वांचल के लोग असमंजस में

06 नवंबर,यमुनानगर--कार्तिक शुक्ल पक्ष के षष्ठी को मनाया जाने वाले छठ पर्व के लिए यमुनानगर में रहने वाले पूर्वांचल के लोगों ने बड़े स्तर पर तैयारी कर ली है। पश्चिमी यमुनानगर के किनारे मेला छठ पूजा के लिए बेदी पर रंग-रोगन और घाट को सजाने के लिए काम चल रहा है। पूर्वांचल के लोगों में इस पर्व को लेकर काफी उत्साह दिख रहा है।
सूर्योपासना का अनुपम लोकपर्व छठ मुख्य रूप से जहां बिहार, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल, पूर्वी उत्तर प्रदेश और नेपाल के तराई क्षेत्रों में मनाया जाता है तो वहीं यमुनानगर में भी पूर्वांचल के लोगों की अच्छी खासी तादाद है जिसके चलते यमुनानगर में भी यह पर्व बड़े हर्ष और लाश के साथ मनाया जाता है। पूर्वांचल के लोगों की करीब 40 हजार की आबादी वाले यमुनानगर शहर में पश्चिमी यमुना नहर के किनारे पर्व को मानने वाले लोग पूजा अर्चना कर नहर में स्नान करते हैं।
भाजपा विधायक समस्या सुन कर भी नहीं निकाल पाए हल  
जानकारी के मुताबिक महिलाएं पुत्र प्राप्ति के लिए इस पर्व पर व्रत रखती हैं। यह व्रत इतना कठोर होता है कि इस दिन बिना पानी के रहना पड़ता है। नदी में स्नान करने के बाद यह व्रत खोला जाता है। भले ही यमुनानगर में रहने वाले पूर्वांचल के लोग इसे अपना सौभाग्य मानते हो कि वह कृष्ण भगवान की बहन माने जाने वाली यमुना नदी में स्नान कर इस व्रत को खोलते हैं लेकिन जहां उनका स्नान घाट बना हुआ है वहां शहर के गंदे नाले गिरते हैं। जिससे एक तरफ तो इस पवित्र त्यौहार पर उन्हें गंदे पानी में नहाने को मजबूर होना पड़ता है तो वही बीमारियां फैलने का भी खतरा बन जाता है। श्रद्धालुओं ने कहा कि हर साल वह प्रशासन और स्थानीय नेताओं से इस समस्या को दूर करने के लिए आग्रह करते हैं लेकिन हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं.बता दें कि दशकों से यहां इसी तरह के हालात हैं स्थानीय लोगों का कहना है कि मौजूदा भाजपा विधायक घनश्याम दास अरोड़ा यहां निरीक्षण करने भी पहुंचे थे,लेकिन किसी तरह का कोई समाधान नहीं हुआ इसलिए वह उन्हें अब इस पर्व का न्योता भी नहीं देंगे.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बीजेपी विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर साधा निशाना, बोले- डलहौजी से हो रहा खिलवाड़

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के ज़िला चंबा के डलहौजी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर तीखा निशाना साधते हुए प्रदेश की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला चंबा के भलेई कॉलेज को बंद करने की कोशिश की गई,लेकिन सरकार इस मुद्दे पर उठ रहे सवालों का जवाब...

लॉटरी प्रक्रिया पर सांसद राजीव भारद्वाज का विरोध, सरकार से फैसला वापस लेने की मांग

राहुल चावला,कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में लॉटरी की प्रक्रिया शुरू करने को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश सरकार की ओर से एसओपी के तहत प्रक्रिया आगे बढ़ाने की बात कही जा रही है,लेकिन कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने इसका कड़ा विरोध किया है। उन्होंने सरकार के इस फैसले को अप्रत्यक्ष रूप से जुए...

नेपाल में फंसे ऊना के लोगों की सूचना दें परिजन, प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

ऊना,राकेश-:नेपाल में हाल ही में हुई प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर ऊना जिला प्रशासन ने जिले से संबंधित उन लोगों की जानकारी उपलब्ध करवाने की अपील की है,जो आपदा के समय नेपाल में मौजूद थे और अब तक अपने परिजनों या परिचितों के संपर्क में नहीं आ पाए हैं।उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि यदि ऊना...

नेपाल त्रासदी पर सीएम सुक्खू ने जताया दुख, जलवायु परिवर्तन को बताया बढ़ती आपदाओं की बड़ी वजह

शिमला,संजू-:नेपाल में हुई भीषण प्राकृतिक त्रासदी पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा दुख व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाल में आई आपदा बेहद गंभीर है और सूत्रों के अनुसार 133 भारतीय नागरिकों के लापता होने की सूचना सामने आई है।हालांकि,हिमाचल प्रदेश के किसी नागरिक के लापता होने को लेकर अभी...

हिमाचल में दिवाली से लॉटरी शुरू करने पर सियासत तेज, जयराम ने सरकार पर साधा निशाना

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में दिवाली से लॉटरी शुरू करने के सरकार के प्रस्ताव को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। भाजपा ने इस फैसले का विरोध करते हुए कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार प्रदेश की आर्थिक स्थिति सुधारने के नाम पर लॉटरी शुरू करने जा रही...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.