/ Aug 30, 2026

जिन गारंटियों को लेकर प्रदेश में कांग्रेस ने बनाई सरकार, एक भी गारंटी पूरा करने में रही नाकाम : जयराम

नालागढ़ : जगत सिंह ( TSN)- नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर इन दिनों नालागढ़ में 10 जुलाई को होने वाले उपचुनावों को लेकर भाजपा प्रत्याशी कृष्ण लाल ठाकुर के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं. बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने स्लैहड़ा,खेड़ा मे नुक्कड सभाओं के माध्यम से लोगों से कृष्ण लाल ठाकुर के लिए वोट की अपील की है।उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कांग्रेस की सरकार पर जमकर ह*मला बोला. वहीं नालागढ़ के बरूना में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि 300 यूनिट फ्री बिजली देने का वादा करके सत्ता में आने वाले अब पूर्व सरकार द्वारा दी जा रही 125 यूनिट निःशुल्क बिजली को बंद करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि तालाबाज़ सरकार ने नालागढ़ में जितने भी संस्थान बंद किए हैं हमारी सरकार बनते ही फिर से खोले जाएंगे।
 नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि  जिन गारंटियों को लेकर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार सत्ता में आई है डेढ़ साल के कार्यकाल के दौरान एक भी वादा पूरा करने में सरकार नाकाम रही है। और प्रदेश में विकास को लेकर जो भी संस्थान उनकी सरकार के दौरान खोले गए थे उन्हें डिनोटिफाई किया गया है और यहां पर आजाद विधायकों को जलील किया गया और उन्हें इस कदर मजबूर कर दिया गया उनके ऊपर झूठे केस बनाए गए और डेढ़ साल में उनका एक भी विकास कार्य नहीं करवाया जिसके चलते विधायकों ने मजबूर होकर अपनी विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया और अब तीनों पूर्व विधायक भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।
जयराम ठाकुर ने कहा कि यहां पर कांग्रेस पार्टी के मुखिया को बदलने की जरूरत नहीं है बल्कि यहां पर तो पूरी कांग्रेस की सरकार को ही बदलने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि नालागढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी पर काफी आपराधिक मामले दर्ज है उनकी छवि किसी से नहीं छुपी है. उन्होंने कहा है कि नशे के सौदागरों पर उस प्रत्याशी का हाथ है जिसके चलते जब भी नशा माफिया का कोई व्यक्ति पकड़ा जाता है तो उसे वह जमानत पर छिड़वा लेते हैं या पुलिस को फोन करके छुड़वा देते हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नशे के खिलाफ जंग लड़ रहे सरपंच पर ही लगे नशा फैलाने के आरोप, महापंचायत में ग्रामीणों ने दिया खुला समर्थन

यमुनानगर: जिले में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम अब साढौरा विधानसभा क्षेत्र के बिजौली गांव में नया मोड़ ले चुकी है। गांव के सरपंच साजिद खान, जो लंबे समय से नशे के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं,उन पर ही नशा फैलाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि नशा तस्करों...

पिंजौर के सूरजपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, चाचा-भतीजे की मौत

मोनिका रावत,पिंजौर:एचएमटी और सूरजपुर बीच हुए देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार गाड़ीवो के बाइक को टक्कर मारने के कारण हुआ। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय जितेंद्र और 32 वर्षीय मुकेश के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों पेट्रोल डलवाकर बाइक पर अपने घर...

मन की बात में PM मोदी के संदेशों की अनिल विज ने की सराहना, बोले- त्योहारों में अपनाएं ‘लोकल फॉर वोकल’

अंबाला-:अंबाला में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज और मंत्री कृष्ण लाल पवार ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। प्रधानमंत्री के संबोधन में नशामुक्ति, स्वच्छता, विज्ञान एवं तकनीक और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने जैसे मुद्दों पर दिए गए संदेशों की अनिल विज ने सराहना की। विज...

श्रावण अष्टमी मेले के बाद भी चिंतपूर्णी में आस्था का सैलाब, 25 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

चिंतपूर्णी,विकास-:प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रावण अष्टमी मेले के समापन के बाद भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। रविवार को सुबह से ही देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु माता रानी के दर्शन के लिए चिंतपूर्णी पहुंचते रहे। देखते ही देखते मंदिर मार्ग पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं...

करनाल में मनोहर लाल का विपक्ष पर निशाना: बोले- राजनीति में संवाद जरूरी, लेकिन तथ्य और सच्चाई से समझौता नहीं

राकेश कुमार शर्मा | करनाल-:करनाल पहुंचे केंद्रीय ऊर्जा एवं आवासन और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता और युवाओं के साथ संवाद बेहद जरूरी है,लेकिन यह संवाद तथ्य, सच्चाई और जनहित पर आधारित होना चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी के युवाओं के साथ...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.