/ Jul 10, 2026

चिंतपूर्णी के दरबार में अब तक का सबसे अधिक चढ़ा चढ़ावा

Chintpurni,Vikas(TSN)-शुक्रवार को चिंतपूर्णी मंदिर के गणना कक्षा में जैसे दान पात्रों को खोलकर गणना शुरू हुई। वहां उपस्थित अधिकारियों के होश उड़ गए यह गणना वीरवार के चढ़ावे की थी और शुक्रवार को की जा रही थी अब 17 अप्रैल2025 का दिन इतिहास में दर्ज हो गया क्योंकि श्रद्धालुओं ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में एक दिन में रिकॉर्ड चढ़ावा चढ़ाया। इस दिन 48,33,294 रुपये का चढ़ावा चढ़ाया गया, जो 12 जून 1987 को हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा मंदिर के अधिग्रहण के बाद से एक दिन में सबसे अधिक चढ़ावा है। पूर्व में सबसे अधिक चढ़ावा एक दिन का 25 लाख के लगभग था।

चढ़ावे की गणना

शुक्रवार को हुई काउंटिंग में जब इस चढ़ावे की गणना की गई, तो 87 पैकेट 500 के नोट निकाले गए, जिसमें से 80 पैकेट लगभग एक जैसे थे। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि एक व्यक्ति द्वारा ही लगभग 40 लाख रुपये मंदिर के दान पत्र में डाले गए हैं।

मंदिर अधिकारी का बयान

कार्यवाहक मंदिर अधिकारी एवं तहसीलदार एमी प्रेमलाल धीमान ने बताया कि वीरवार के चढ़ावे में मंदिर न्यास को 48 लाख 33 हजार 294 रुपये का चढ़ावा प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए इस चढ़ावे का उपयोग श्रद्धालुओं की सुख सुविधा पर खर्च किया जाता है।

काउंटिंग के दौरान उपस्थित रहे अधिकारी

सीनियर सुपरीटेंडेंट जीवन कुमार भी इस काउंटिंग के दौरान उपस्थित रहे। उन्होंने चढ़ावे की गणना और सुरक्षा का जायजा लिया।

आज तक के इतिहास में सबसे ज्यादा चढ़ावा

यह चढ़ावा आज तक के इतिहास में एक दिन में चढ़ाया गया सबसे ज्यादा चढ़ावा है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पलवल में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, किसानों के खिले चेहरे, जलभराव से जनजीवन भी प्रभावित

पलवल-:पलवल में पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी है।तापमान में गिरावट आने से मौसम सुहावना हो गया है।सबसे ज्यादा खुशी किसानों के चेहरों पर देखने को मिल रही है,क्योंकि इस बारिश को खरीफ फसलों की बुवाई और फसल की बढ़वार के लिए बेहद...

ईएसआईसी की नई रेफरल नीति पर कांग्रेस का विरोध तेज, कर्मचारियों के इलाज के अधिकारों से समझौता नहीं: निर्मल सिंह

अंबाला-:कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) द्वारा सुपर स्पेशियलिटी उपचार के लिए लागू की गई नई रेफरल व्यवस्था को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर विरोध बढ़ता जा रहा है। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता,अंबाला शहर के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री निर्मल सिंह ने नई व्यवस्था को कर्मचारियों के हितों के खिलाफ बताते...

अवैध खनन पर सरकार का कड़ा रुख, सितंबर तक खनन पर रोक; बल्क ड्रग पार्क की प्रगति और राम मंदिर मुद्दे पर बोले उद्योग मंत्री

शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश के उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने अवैध खनन, बल्क ड्रग पार्क परियोजना और राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावे की चोरी के मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अवैध खनन के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई कर रही है और फिलहाल सितंबर माह तक प्रदेश में खनन गतिविधियों पर पूर्ण...

वायनाड़ लैंड़स्लाइड़: तीन दिन बाद राहुल का शव बरामद, कल शव रिवालसर पहुंचने की संभावना

मंडी,धर्मवीर-:केरल के वायनाड जिले में निर्माणाधीन ट्विन-टनल परियोजना में हुए भीषण भूस्खलन में जान गंवाने वाले मंडी जिले के रिवालसर निवासी साइट इंजीनियर राहुल शर्मा का गुरुवार को पोस्टमार्टम कर दिया गया।आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनका पार्थिव शरीर सड़क मार्ग से हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना किया जाएगा। शुक्रवार तक डेड बॉडी...

राम मंदिर चंदा मामले पर भाजपा को घेरा, निष्पक्ष जांच की मांग, प्रदेश भाजपा बंटी हुई और मुद्दाविहीन

शिमला,संजू -:मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने राम मंदिर चंदा मामले को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आस्था के नाम पर हुए कथित चंदा घोटाले से देशभर के हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। नरेश चौहान ने कहा कि प्रभु...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.