11 से 14 नवंबर तक सजेगा अंतरराष्ट्रीय लवी मेला, 300 पुलिस कर्मियों के हवाले रहेगी सुरक्षा

शिमला-:हिमाचल प्रदेश की ऐतिहासिक व्यापारिक और सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक अंतरराष्ट्रीय लवी मेला इस वर्ष 11 से 14 नवंबर तक रामपुर में आयोजित किया जाएगा।मेले को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित मेला आयोजन समिति की बैठक में मेले के कार्यक्रमों,सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और सांस्कृतिक गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

इस वर्ष मेले में चार सांस्कृतिक संध्याएं आयोजित होंगी। इनमें दो संध्याएं पहाड़ी संस्कृति,एक बॉलीवुड और एक पंजाबी संगीत पर आधारित होगी।इसके अलावा लेजर शो,मिस्टर एवं मिस बुशहर प्रतियोगिता,पारंपरिक वाद्य यंत्र प्रतियोगिता,कवि सम्मेलन,पारंपरिक स्वाद महोत्सव,वॉल आर्ट प्रतियोगिता और विभिन्न खेलकूद गतिविधियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

बुशहर की विरासत और परंपराओं को मिलेगा मंच

उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय लवी मेला बुशहर की ऐतिहासिक,सांस्कृतिक और व्यापारिक विरासत का महत्वपूर्ण प्रतीक है।मेले के माध्यम से पारंपरिक व्यापार को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्थानीय कला,हस्तशिल्प और विलुप्त होती सांस्कृतिक परंपराओं को संरक्षित करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।मेले में बुशहर रियासत के इतिहास को दर्शाने के लिए विशेष विरासत प्रदर्शनी लगाई जाएगी।इसमें पुराने छायाचित्रों,ऐतिहासिक दस्तावेजों, पारंपरिक आभूषणों,हथकरघा उत्पादों,ऊनी वस्त्रों और स्थानीय हस्तशिल्प को प्रदर्शित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त स्थानीय कृषि एवं बागवानी उत्पादों,सेब,पारंपरिक व्यंजनों और स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को भी स्थान दिया जाएगा।रामपुर हेरिटेज वॉक,पारंपरिक लवी बाजार और स्थानीय वास्तुकला का प्रदर्शन भी मेले के प्रमुख आकर्षण होंगे। बुशहर और तिब्बत के बीच रहे ऐतिहासिक व्यापारिक संबंधों को भी विशेष रूप से प्रदर्शित किया जाएगा।

रामपुर शहर की होगी विशेष सजावट

लवी मेले के दौरान रामपुर शहर को विशेष लाइटिंग और सजावट से आकर्षक स्वरूप दिया जाएगा। विभिन्न स्थानों पर सेल्फी प्वाइंट बनाए जाएंगे,जबकि मेले की स्मारिका के लिए स्कूली विद्यार्थियों और आम नागरिकों से लेख आमंत्रित किए जाएंगे।उपायुक्त ने कहा कि मेले में आने वाले लोगों की सुविधा के लिए इस बार पिछले वर्ष की तुलना में अधिक अस्थायी पेयजल कनेक्शन उपलब्ध करवाने की योजना है। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष योजना तैयार की जाएगी और शहर के विभिन्न स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी।

सुरक्षा के लिए तैनात होंगे 300 पुलिस कर्मी

मेले के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगभग 300 पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाएगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौरवजीत सिंह सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेंगे। यातायात प्रबंधन के साथ-साथ शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।मेले के दौरान जुआ खेलने जैसी अवैध गतिविधियों पर भी विशेष निगरानी रखी जाएगी,ताकि आयोजन को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न करवाया जा सके।

चामुर्थी घोड़ों की प्रदर्शनी बनेगी खास आकर्षण

अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के मैदान में विशेष अश्व प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी।इसमें हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध चामुर्थी नस्ल के घोड़े लोगों के आकर्षण का केंद्र होंगे। पहाड़ी और बर्फीले क्षेत्रों में चलने की क्षमता के लिए पहचाने जाने वाले इन घोड़ों के साथ इस बार अन्य राज्यों की नस्लों को भी प्रदर्शनी में शामिल करने की योजना है।घोड़ों के व्यापार और पशुपालन को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न राज्यों के विश्वविद्यालयों को भी आमंत्रित किया जाएगा। प्रदर्शनी के दौरान 400 और 800 मीटर की घुड़दौड़ के साथ गुब्बारा फोड़ जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।

किसान गोष्ठी में पशुपालकों को मिलेगी जानकारी

मेले में किसान गोष्ठी आयोजित कर पशुपालकों को पशुओं के स्वास्थ्य,खान-पान,देखभाल और बेहतर पशुपालन की जानकारी दी जाएगी। दूसरे राज्यों से आने वाले प्रतिनिधि भी अपने अनुभव साझा करेंगे। इसके अलावा अश्व पालकों की समस्याओं पर चर्चा कर उनके समाधान के लिए सुझाव जुटाए जाएंगे।

किन्नौरी मार्केट को मिलेगा एक जैसा स्वरूप

इस वर्ष किन्नौरी मार्केट को व्यवस्थित और आकर्षक बनाने के लिए आयोजन समिति की ओर से एक ही शैली की कैनोपी उपलब्ध करवाई जाएगी।इससे बाजार में एकरूपता आएगी और इसकी सुंदरता बढ़ेगी।बाजार में पारंपरिक सूखे मेवे,दालें,कपड़े और अन्य स्थानीय उत्पादों की बिक्री की जाती है।

सरकारी योजनाओं और उपलब्धियों की लगेगी प्रदर्शनी

मेले में विभिन्न सरकारी विभागों की ओर से प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी।इनमें पिछले तीन वर्षों के दौरान किए गए प्रमुख कार्यों और उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा।प्रशासन ने निर्देश दिया है कि पिछले वर्ष दिखाई गई उपलब्धियों को दोहराने के बजाय इस बार नई उपलब्धियों और विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाए।

विद्यार्थियों के लिए पहली बार होगी निबंध प्रतियोगिता

लवी मेले में पहली बार रामपुर और आसपास के स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता का विषय लवी मेले का इतिहास रहेगा।

प्रारंभिक चरण में प्रत्येक स्कूल से प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों का चयन अंतिम प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। अंतिम चरण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के साथ अन्य प्रतिभागियों को भी प्रोत्साहन पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रतियोगिता के नियम और शर्तें जल्द जारी की जाएंगी।

स्वच्छता, पर्यावरण और जन-जागरूकता पर रहेगा जोर

लवी मेले के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सामाजिक जागरूकता गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।इनमें नशामुक्त हिमाचल अभियान,सड़क सुरक्षा,आपदा प्रबंधन,अग्नि सुरक्षा, प्लास्टिक मुक्त मेला,स्वच्छ एवं हरित लवी अभियान,रक्तदान शिविर और स्वास्थ्य जांच शिविर शामिल हैं।इसके अलावा जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण,साइबर सुरक्षा,महिला एवं बाल सुरक्षा,यातायात प्रबंधन और पौधरोपण जैसी गतिविधियों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा। प्रशासन का लक्ष्य मेले को स्वच्छ, सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल बनाना है।

बैठक में ये रहे मौजूद
बैठक में एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र नेगी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौरवजीत सिंह, डीएसपी सिद्धार्थ शर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष कर्ण शर्मा, उपाध्यक्ष रोहित नेगी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष लाल चंद शर्मा, कैलाश फेडरेशन के निदेशक त्रिलोक बलूनी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

करनाल में किसान संगठनों का मंथन,26 नवंबर के आंदोलन की तैयारियों पर चर्चा

राकेश कुमार शर्मा/करनाल:-करनाल के जाट भवन में संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) भारत की अहम बैठक आयोजित की जा रही है। बैठक में किसान आंदोलन की आगामी रणनीति और 26 नवंबर को प्रस्तावित आंदोलन की तैयारियों पर विचार-विमर्श किया जा रहा है। बैठक में किसान नेता राकेश टिकैत, जोगिंदर सिंह उगराहां समेत विभिन्न किसान संगठनों के...

14 साल बाद कबड्डी में गोल्ड मेडल जीतने का सपना हुआ साकार, मंडी पहुंचने पर भावना ठाकुर का भव्य स्वागत

मंडी,धर्मवीर-:अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी और एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता भावना ठाकुर का सोमवार को छोटी काशी मंडी पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।ऐतिहासिक सेरी मंच पर जिला कबड्डी संघ की ओर से आयोजित स्वागत समारोह में पटाखे फोड़कर उनका भव्य अभिनंदन किया गया।भावना ठाकुर की इस उपलब्धि से मंडी जिला सहित पूरे हिमाचल प्रदेश...

चंडीगढ़ की विरासत कुर्सियां नीदरलैंड में 3000 यूरो में नीलाम, पहले ही दी थी सूचना

मोनिका रावत,चंडीगढ़-:शहर की विरासत से जुड़ी पियरे जेनेरे की डिजाइन की दो एक्स-लेग आर्मचेयर नीदरलैंड में 10 अक्टूबर को 3000 यूरो (करीब 3.21 लाख रुपये) में नीलाम कर दी गईं।चंडीगढ़ प्रशासन को इस नीलामी की जानकारी 25 सितंबर को ही दे दी गई थी,लेकिन इसके बावजूद नीलामी नहीं रुक सकी। अधिवक्ता एवं चंडीगढ़ प्रशासन की...

11 से 14 नवंबर तक सजेगा अंतरराष्ट्रीय लवी मेला, 300 पुलिस कर्मियों के हवाले रहेगी सुरक्षा

शिमला-:हिमाचल प्रदेश की ऐतिहासिक व्यापारिक और सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक अंतरराष्ट्रीय लवी मेला इस वर्ष 11 से 14 नवंबर तक रामपुर में आयोजित किया जाएगा।मेले को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित मेला आयोजन समिति की बैठक में मेले के कार्यक्रमों,सुरक्षा...

हिमाचल में बारिश से लुढ़का पारा, 13 से 15 अक्टूबर तक फिर बारिश का अलर्ट

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बाद सोमवार को मौसम साफ हो गया है।हालांकि,प्रदेश में अगले कुछ दिनों के दौरान एक बार फिर मौसम बिगड़ने के आसार हैं।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार,पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से रविवार को प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश दर्ज की गई।हमीरपुर के नेरी में सबसे अधिक...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.