लोगों के विरोध के बाीच बदला इंडोर स्टेडियम का स्थान, अब पड्डल नहीं रघुनाथ का पधर में बनेगा

Mandi,Dharamvir(TSN)-मंडी में प्रस्तावित इंडोर स्टेडियम को अब पड्डल मैदान की बजाय रघुनाथ का पधर में बनाया जाएगा। इसके लिए रघुनाथ का पधर में साढ़े 12 बीघा नीजि भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा।खेल विभाग ने इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है।यह नीजि भूमि खेल विभाग द्वारा 1 करोड़ 45 लाख में खरीदी जा रही है जिसकी अदायगी प्रदेश सरकार द्वारा की जाएगी। यह जानकारी मंडी सदर से भाजपा विधायक अनिल शर्मा ने दी।

रघुनाथ का पधर में खेल विभाग लेने जा रहा है साढ़े 12 बीघा नीजि भूमि

अनिल शर्मा ने बताया कि वे पहले से ही इनडोर स्टेडियम को रघुनाथ का पधर में बनाने के पक्षधर थे, लेकिन वहां पर भूमि उपलब्ध न होने के कारण इसका निर्माण पड्डल मैदान में करने की योजना बनाई गई थी। उन्होंने इस बारे में सीएम से बात की और सीएम के निर्देशों पर अब खेल विभाग ने साढ़े 12 बीघा नीजि भूमि का अधिग्रहित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए एसडीएम सदर की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया था और उस कमेटी ने जमीन के मालिक के साथ नेगोसिएशन करके भूमि की कीमत 1 करोड़ 45 लाख तय की है। अनिल शर्मा ने बताया कि जल्द ही प्रदेश सरकार द्वारा इस नीजि भूमि का अधिग्रहण कर लिया जाएगा और उसके बाद यहां पर इनडोर स्टेडियम का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पड्डल मैदान को रिक्रिएशन सेंटर और आउटडोर खेलों के लिए ही इस्तेमाल किया जाएगा। बता दें कि केंद्र सरकार ने खेलो इंडिया अभियान के तहत मंडी जिला में इनडोर स्टेडियम के लिए 30 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है।

पड्डल मैदान को आउटडोर स्पोर्ट्स के लिए ही किया जाएगा इस्तेमाल

बता दें कि केंद्र सरकार के खेलो इंडिया अभियान के तहत इस इंडोर स्टेडियम को निर्माण किया जा रहा है। शहर के आधे लोग पड्डल मैदान में इंडोर स्टेडियम बनाने को लेकर पक्षधर नही थे। जिस कारण सदर विधायक को भी लगातार इन लागों को विरोध झेलना पड़ रहा था। लोगों का कहना था कि यहां इनडोर स्टेडियम बनने से पड्डल मैदान का आकार और छोटा हो जाएगा और ओपन स्पोर्ट्स के लिए लोगों के पास जगह ही नहीं बचेगी। लेकिन अब इसका स्थान बदलने से लोगों की यह नाराजगी भी दूर हो जाएगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

राम नाम की गूंज के बीच बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का नन्हे बच्चे हिमांशु शर्मा के साथ प्यारा पल

सुरिंदर सिंह अंकुश | समर न्यूज़ | लुधियाना | बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का एक नन्हे बच्चे हिमांशु शर्मा के साथ बेहद प्यारा और भावुक पल सामने आया है। वीडियो में धार्मिक माहौल के बीच धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बच्चे के साथ स्नेह से बातचीत करते और उसे अपने पास बैठाते नजर आ...

करनाल में संपत सिंह का BJP-कांग्रेस पर हमला, किसान-जवान-खिलाड़ियों के मुद्दे उठाए

करनाल-:करनाल पहुंचे इनेलो के राष्ट्रीय संरक्षक एवं पूर्व मंत्री चौधरी संपत सिंह ने भाजपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। मीडिया से बातचीत में उन्होंने किसान, जवान और खिलाड़ियों से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने SYL और यमुना जल के मुद्दे के साथ-साथ फसल बीमा योजना, खाद-बीज, बिजली व्यवस्था और धान...

अंबाला में निर्माणाधीन इमारत ढहने से 6 की मौत, 18 घायल; SIT जांच के आदेश

अंबाला-:अंबाला के धूलकोट में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरने के मामले में मृतकों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है, जबकि 18 लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में भारी रोष है। एक मृतक की बेटी काजल ने निर्माण कार्य में लापरवाही के आरोप लगाए हैं और अंबाला के...

हिमाचल में बारिश का दौर जारी, 30 सितंबर से मौसम साफ होने के आसार

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है।वहीं,ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी भी दर्ज की गई है।मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हुई,जबकि कांगड़ा जिले के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश...

एशियन गेम्स में तिरंगा लहराकर धर्मशाला लौटीं हिमाचल की बेटियां, खिलाड़ियों ने सरकार से रोजगार की मांग उठाई

राहुल चावला,धर्मशाला-:एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम को स्वर्ण पदक दिलाने के बाद हिमाचल की खिलाड़ी पुष्पा राणा,भावना ठाकुर और ज्योति सोमवार को धर्मशाला पहुंचीं।धर्मशाला पहुंचने पर तीनों खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया।स्वर्ण पदक जीतकर लौटी खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत,टीम भावना,कोचिंग स्टाफ,परिवार और खेल से जुड़े संस्थानों के सहयोग...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.