/ Oct 16, 2026

विधानसभा में गूंजा देहरा चुनाव में महिला मंडलों को पैसे देने का मामला..विपक्ष ने सदन से किया वाकआउट

शिमला,संजु चौधरी(TSN)-हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन सदन में विपक्ष ने देहरा चुनाव में महिला मंडलों को दिए गए पैसों को लेकर सदन में जमकर हंगामा किया।भाजपा विधायक आशीष शर्मा ने सदन में प्रश्न काल में यह प्रश्न उठाया जिसका सत्ता पक्ष की ओर से उप मुख्यमंत्री द्वारा सही जवाब नहीं दिया गया,जिस पर विपक्ष ने सदन में ही नारेबाजी शुरू कर दी और सदन से वर्कआउट कर बाहर आ गए.इस दौरान विपक्ष ने देहरा का चुनाव रद्द करने की मांग की.

सदन से किया वाकआउट..देहरा चुनाव रद्द करने की उठाई मांग

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि आज सदन के अंदर आशीष शर्मा ने उपचुनाव के दौरान सैकड़ो महिला मंडलों के खाते में पैसे डालने का मामला उठाया था,लेकिन उपमुख्यमंत्री द्वारा इसको लेकर सही जवाब नहीं दिया गया और सूचना एकत्रित करने की बात कही गई जबकि आशीष द्वारा सदन के अंदर तथ्य भी रखे गए थे। सरकार इस प्रश्न से भागती हुई नजर आई।उन्होंने कहा कि यह राशि महिला मंडलों के खाते में उस समय डाली गई थी जब आचार संहिता लगी हुई थी और चुनाव को प्रभावित करने के लिए महिला मंडलों को धनराशि कांगड़ा बैंक की ओर से दी गई।उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री यह तर्क दे रहे थे कि किसान निधि भी उस समय राशि केंद्र द्वारा डाली गई जबकि यह केंद्रीय योजना है और आचार संहिता के दौरान कोई भी किसी भी तरह की नई योजना के तहत पैसे खाते में नहीं डाले जा सकते हैं. बावजूद इसके नियमों को ताक पर रख कर महिला मंडलों के खाते में पैसे डाले गए जो की आचार संहिता का खुला उल्लंघन है और कांग्रेस उम्मीदवार को फायदा पहुंचाने के लिए यह कार्य किया गया.हालांकि उन्होंने कहा कि इसको लेकर चुनाव आयोग में भी शिकायत की जाएगी।साथ ही हाईकोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया जा सकता है

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नए जिलों पर भाजपा के विरोध को लेकर सीएम मीडिया एडवाइजर का जवाब,बोले- रिपोर्ट के बाद ही होगा निर्णय

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में नए जिलों के गठन का मुद्दा एक बार फिर राजनीतिक बहस का केंद्र बन गया है।प्रदेश सरकार की ओर से आयोग के गठन के बाद भाजपा नेताओं की प्रतिक्रियाओं पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने नए जिलों के गठन को लेकर जल्दबाजी...

भाई की सलामती के लिए मांगी थी मन्नत,अब 50 किलोमीटर दंडवत यात्रा कर मां चिंतपूर्णी के दरबार में निभा रहीं संकल्प

चिंतपूर्णी,विकास-:मां भगवती के प्रति अटूट श्रद्धा और विश्वास की एक भावुक कर देने वाली मिसाल सामने आई है।पंजाब के होशियारपुर जिले के चौहाल की रहने वाली अमनदीप अपने भाई के स्वस्थ होने पर मां चिंतपूर्णी के दरबार में शीश नवाने के लिए करीब 50 किलोमीटर की दंडवत यात्रा कर रही हैं।उनकी यह कठिन यात्रा आस्था,संकल्प...

चंबा आज भी पिछड़ेपन से जूझ क्यों रहा? पठानिया ने हर्ष महाजन से मांगा जवाब

चंबा-: चंबा के विकास और जिले के पिछड़ेपन को लेकर हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन के चंबा के विकास को लेकर दिए गए बयानों पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कड़ा पलटवार किया है।उन्होंने महाजन के राजनीतिक सफर और पूर्व में सत्ता में रही उनकी भूमिका...

शिमला में फोरलेन टनल निर्माण के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, ढली में निकाली आक्रोश रैली

शिमला,संजू-:राजधानी शिमला में फोरलेन टनल निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों का विरोध तेज हो गया है।टनल निर्माण के कारण मकानों में दरारें आने और रिहायशी इलाकों की सुरक्षा को लेकर चिंतित लोगों ने शुक्रवार को ढली टनल से आक्रोश रैली निकाली। टनल प्रभावित मंच के बैनर तले प्रदर्शन कर लोगों ने सरकार और प्रशासन के...

कांगड़ा बनेगा हिमाचल का पर्यटन केंद्र, नए जिलों पर आयोग की रिपोर्ट के बाद होगा फैसला: CM सुक्खू

राहुल चावला,धर्मशाला–:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले को पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने और धर्मशाला को बड़े आयोजनों के केंद्र के रूप में विकसित करने की प्रतिबद्धता दोहराई है।शुक्रवार को धर्मशाला पहुंचे मुख्यमंत्री ने पर्यटन विकास,होटल कारोबार,नए जिलों के गठन, स्वास्थ्य सेवाओं,शिक्षा और केंद्रीय विश्वविद्यालय से जुड़े विभिन्न मुद्दों...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.