किसानों का दिल्ली जाने का तरीका उचित नही, प्रदर्शनकारी तरीके ना अपनाए किसान-मनोहरलाल खट्टर

9 दिसंबर, करनाल-–करनाल में आयोजित एक शादी समारोह में केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री पहुँचे थे।  पत्रकारों से बातचीत में केंद्रीय मंत्री ने गीता जयंती की सबको बधाई देते हुए कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पानीपत पहुंच रहे है जहां से वो महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर पूरे देश के लिए बीमा सखी योजना की शुरुआत करने जा रहे है. जिससे महिलाओं के आमदन के साधन बढ़ेंगे। महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत होंगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि किसान दिल्ली जाना चाह रहे किसने रोका है लेकिन जाने का एक तरीका होता है, उनका प्रदर्शनकारी तरीका उचित नही है, उनको जो बात करनी है बैठकर के बात करें,दिल्ली जाने के लिए बहुत से वाहन उपलब्ध है उससे द्वारा जा सकते है।दिल्ली – करनाल मेट्रो प्रोजेक्ट पर बोले केंद्रीय मंत्री कि आर आर एस टी की क्लियरेंस के बाद मंजूरी मिलेगी तब निश्चित समय मे इस प्रोजेक्ट को शुरू करवाया जाएगा।
गीता जयंती पर मनोहरलाल ने कहा कि दुनिया भर में गीता का महत्व 2016 के बाद इन्हीं कार्यक्रमों की बजह से पता चला है,यूके,मोरेशियस व ऑस्ट्रेलिया में गीता जयंती कार्यक्रमों के आयोजन हो रहे है,बाकी जगहों से भी गीता जयंती कार्यक्रम मनाने की डिमांड आ रही है।मुख्यमंत्री हरियाणा नायब सैनी ने भी प्रधानमंत्री के पानीपत में आवाहन को लेकर कहा कि देश की महिलाओं के लिए आज एक बहुत बड़ी योजना बीमा सखी का शुभारंभ देश के प्रधानमंत्री द्वारा किया जाएगा। पिछली बार भी इसी धरा से प्रधानमंत्री ने पूरे देश के लिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना का आवाहन किया था जिसके कारण लाखों बेटियां बची हैं। बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हमारी डबल इंजन की सरकार ने बहुत सी योजनाओं पर काम किया है। आज एक और योजना का शुभारंभ होने जा रहा है। शम्भू बॉर्डर पर बैठे किसानों के लिए मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के प्रधान मंत्री द्वारा पिछले 10 वर्षों में किसानों के हित के लिए बहुत सारी योजनओं को क्रियान्वित किया गया।लगातार किसानों को धीरे धीरे सशक्त बनाने का काम किया जा रहा है। जो राजनीतिक दल किसानों को लेकर राजनीति कर रजे है उनको अपने गिरेबान में झांक कर देखना चाहिये की वो क्या है। कांग्रेस में हरियाणा प्रभारी दीपक बाबरिया में हार की जिम्मेदारी लेने पर मुख्यमंत्री बोले कि बाबरिया ने देरी से जिम्मेदारी ली है उनको पहले ही ले लेनी चाहिए  थी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

घग्गर में खनन माफिया का खूनी खेल: पुलिस पर पथराव, जिप्सी पर चढ़ाया ट्रैक्टर; 4 गिरफ्तार

मोनिका रावत,पंचकूला-:घग्गर नदी में अवैध खनन रोकने पहुंची पंचकूला पुलिस और माइनिंग विभाग की संयुक्त टीम पर खनन माफिया ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने पहले पुलिस टीम पर पथराव किया और फिर भागने के दौरान पुलिस की जिप्सी पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश कर दी।इस हमले में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।पुलिस ने...

मंडी से भाजपा का हुंकार, जयराम बोले- विधानसभा चुनाव में दिखेगा स्थानीय चुनावों का असर

मंडी,धर्मवीर-:मंडी जिला परिषद के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के चुनाव के बाद भाजपा ने मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर जीत का जश्न मनाया।इस अवसर पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला।उन्होंने दावा किया कि पंचायत और नगर निकाय चुनावों...

पलवल पहुंचे हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, SIR, पेपर लीक और भाजपा पर साधा निशाना

पलवल-:पलवल में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विशेष मतदाता पुनरीक्षण (SIR), युवाओं के मुद्दे,पेपर लीक, राम मंदिर में कथित चोरी और भाजपा सरकार को लेकर कई बड़े बयान दिए।प्रेस वार्ता में जिला कांग्रेस अध्यक्ष नेत्रपाल अधाना सहित पार्टी...

गुरुग्राम में ट्रैफिक सुधार की नई पहल, शंकर चौक और साइबर हब के लिए बदला ट्रैफिक प्लान

गुरुग्राम -:गुरुग्राम में रोजाना लगने वाले ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने बड़े स्तर पर ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान लागू किया है। शंकर चौक, साइबर हब, उद्योग विहार और सरहौल बॉर्डर जैसे व्यस्त इलाकों में वाहनों की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए नए रूट तय किए गए हैं। इसके साथ ही...

मेरिट आधारित होगी प्रिंसिपल पदोन्नति, स्कूलों में शुरू होगा ऑनलाइन निरीक्षण: शिक्षा मंत्री

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने की दिशा में सरकार कई महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रही है।बुधवार को उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में आयोजित शिक्षा विभाग की बैठक के बाद शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया कि प्रिंसिपलों की पदोन्नति अब मेरिट आधारित नीति के तहत की जाएगी। उन्होंने...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.