कुल्लू,मनमिंदर अरोड़ा (TSN)-देश के निचले राज्यों में गर्मी का प्रकोप पड़ना शुरू हो गया है। ऐसे में हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर पर्यटक घूमने के लिए पहुंच रहे है। और यहां पर आकर बर्फ का दीदार भी उनकी ओर से किया जा रहा है। हालांकि प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सोलंग वैली में अब बर्फ कम है। लेकिन पर्यटक अटल टनल का दीदार करने के लिए पहुंच रहे है। और वहीं से लाहौल स्पीति के सिस्सू में भी पर्यटक भारी मात्रा में पहुंच रहे है।
लाहुल का सिस्सू बना पर्यटकों का पसंदीदा स्थल
सोलंग में जहां पर्यटक साहसिक गतिविधियों का लुत्फ उठा रहे है। तो वहीं अटल टनल पहुंचकर पर्यटक जमकर मस्ती कर रहे है। वहीं सिस्सू भी स्नो प्वाइंट बना हुआ है। जो राज्यों से आने वाले पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। और यहां पर्यटक यहां पर आकर बर्फ का दीदार करने के साथ खूब मस्ती भी कर रहे है। पर्यटकों का कहना है कि यहां पर पहुंचकर उन्हें खूब आनंद आ रहा है उनका कहना है कि दिल्ली और अन्य राज्यों में काफी गर्मी का कर भर पा रहा है ऐसे में मनाली और आसपास के क्षेत्र में बर्फ उन्हें देखने को मिल रही है जिसका उन्हें काफी समय से इंतजार था ऐसे में गर्मी से भी उन्हें राहत मिली है और वह यहां पर जमकर मस्ती भी कर रहे हैं
