कांग्रेस की पहली सूची जारी होते ही शुरू हुई बगावत..राजेश जून ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा

बहादुरगढ़, 7 अगस्त – कांग्रेस डेलीगेट और वरिष्ठ नेता राजेश जून ने आज कांग्रेस पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। दरअसल कांग्रेस ने बहादुरगढ से राजेन्द्र जून को फिर से अपना उम्मीदवार बना दिया है। पहली लिस्ट में बहादुरगढ से राजेंद्र जून को कांग्रेस उम्मीदवार बनाया गया है। जबकि राजेश जून भी टिकट के प्रबल दावेदार थे।
राजेश जून के कहना है कि उनके साथ धोखा हुआ है। उन्हें यूज एंड थ्रो किया गया है। उन्होंने कहा कि 2019 मैं जब उन्होंने अपना आवेदन उठाया था तो भूपेंद्र हुडा ,दीपेंदर हुडा और राजेंद्र जून ने 2024 में टिकट और साथ देने का वादा किया था ।लेकिन अब उनके साथ वादा खिलाफी हुई है इसलिए वो अब निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरेंगे और राजेंद्र जून से डबल वोट लेकर विधायक भी बनेंगे।
राजेश जून ने 2014 में बहादुरगढ विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ा था और करीबन 29 हजार वोट हासिल किए थे। अब राजेश जून के साथ 45 हजार परिवारों का जुड़ाव हो गया है। जिसके दम पर राजेश जून जीत का दावा कर रहे हैं। निर्दलीय मैदान में आते ही राजेश जून ने अपने गांव में डोर टू डोर जाकर आशीर्वाद भी लिया है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

लुहणू मैदान पर मुंबई का दबदबा, हिमाचल को पारी और 196 रन से दी करारी शिकस्त

बिलासपुर,सुभाष-:बिलासपुर के लुहणू क्रिकेट मैदान में खेले गए रणजी ट्रॉफी मुकाबले में मुंबई की टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए हिमाचल प्रदेश को पारी और 196 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। मुकाबले के दौरान मुंबई के खिलाड़ियों ने खेल के विभिन्न पहलुओं में अपनी श्रेष्ठता साबित की और हिमाचल की टीम को वापसी...

वीरभद्र सिंह को भुलाने के बीजेपी के आरोपों पर विक्रमादित्य सिंह का पलटवार, बोले- तथ्यहीन बयानबाजी कर रही बीजेपी

शिमला-:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के बीच सियासत तेज हो गई है। बीजेपी की ओर से कांग्रेस पर वीरभद्र सिंह को भुला देने के लगाए जा रहे आरोपों पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने पलटवार किया है। उन्होंने बीजेपी के आरोपों को तथ्यहीन बताते हुए कहा...
CM Sukhwinder singh sukhu

हर्ष महाजन पर सीएम सुक्खू का पलटवार,बोले- कांग्रेस छोड़ने वालों की वापसी नहीं होगी

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन के बयानों पर पलटवार करते हुए भाजपा में गुटबाजी होने का आरोप लगाया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि हर्ष महाजन उनसे बाद में राजनीति में आए थे और वह उनसे पहले ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी तथा एनएसयूआई के अध्यक्ष बन चुके थे।सुक्खू ने...

शिमला-रामपुर हेलीकॉप्टर सेवा शुरू,सप्ताह में तीन दिन मिलेगी हवाई सुविधा

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत करने और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार ने एक और कदम उठाया है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने संजौली हेलीपोर्ट से शिमला-रामपुर हेलीकॉप्टर सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस सेवा के शुरू होने से रामपुर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को हवाई सफर...

मैक्लोडगंज में दलाई लामा की दीर्घायु के लिए विशेष प्रार्थना,देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालु

राहुल चावला,मैक्लोडगंज-:परम पावन 14वें दलाई लामा की दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना के लिए बुधवार को मैक्लोडगंज स्थित दलाई लामा मंदिर में विशेष प्रार्थना समारोह का आयोजन किया गया।इस दौरान तिब्बती समुदाय के लोगों सहित भारत और विदेशों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भाग लिया।सभी ने परम पावन के लंबे जीवन,अच्छे स्वास्थ्य और समस्त प्राणियों...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.