/ May 18, 2026

विधानसभा अध्यक्ष ने राज्य सरकार के बजट को बताया सभी वर्गों के लिए हितकारी

शिमला,संजु चौधरी(TSN)-हिमाचल प्रदेश विधानसभा में सोमवार 17 मार्च को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने साल 2025-26 के लिए बजट पेश किया.बजट को लेकर अब विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की प्रतिक्रिया सामने आई है.कुलदीप सिंह पठानिया ने बजट को विकास उन्मुखी और सभी वर्गों के लिए हितकारी बजट बताया है.

सदन में एक अच्छा बजट पेश आया

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि सदन में एक अच्छा बजट पेश हुआ है.बजट में सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है हर वर्ग को इस बजट से राहत मिली है.यह बजट प्रदेश सरकार के सामाजिक सुरक्षा की नीति को सार्थक करता है.बजट में युवाओं को अन ऑर्गेनाइज्ड सेक्टर में रोजगार के नए अवसर देने का प्रयास किया गया है.उन्होंने कहा कि इस बजट में गरीब किसानों और दुकानदारों का ख्याल रखा गया है.कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि यह एक विकास उन्मुखी बजट है.

वहीं,कुलदीप सिंह पठानिया ने विधानसभा में पंचायती राज संस्थाओं के सदस्य और युवा संसद आयोजित करने की भी बात कही है.उन्होंने कहा कि वह लगातार इस दिशा में प्रयास कर रहे हैं कि प्रदेश के युवाओं बच्चों को विधाई कार्यों के बारे में अधिक से अधिक जानकारी मिल पाए.प्रदेश के युवा और भविष्य विधानसभा की कार्यवाही और कार्यप्रणाली को अच्छे से समझ पाएं.यह लोकतंत्र की मजबूती के लिए जरूरी है ऐसे में विधानसभा जल्द ही ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करेगी हाल ही में विधानसभा की ओर से बाल संसद आयोजित की गई थी.इन सभी के आयोजनो के लिए लोकसभा की ओर से वित्तीय सहायता दी जाती है.इसके लिए विधानसभा की ओर से आग्रह किया गया है.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नारद जयंती पर पत्रकारिता संगोष्ठी का आयोजन पत्रकारिता का उद्देश्य जनजागरण, दुष्प्रचार का जवाब दुष्प्रचार नहीं

चंडीगढ़। विश्व संवाद केंद्र हरियाणा तथा हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी द्वारा आयोजित संगोष्ठी में आज इस बातपर बल दिया गया कि पत्रकारिता जटिल को एक सरल बना देने की कला है। पत्रकारिता का मूल सरल,स्पष्ट और सरस होना है। नारद जयंती के अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में विश्व संवाद केंद्र के सचिव राजेश कुमार...

अग्रवाल समाज का इतिहास गौरव व गरिमा से परिपूर्ण: मुख्यमंत्री नायब सैनी

चंडीगढ़, 17 मई। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा है कि अग्रवाल समाज का इतिहास गौरव व गरिमा से परिपूर्ण रहा है। महाराजा अग्रसेन ने अपने जीवन में समाज को नई दिशा प्रदान की है। मुख्यमंत्री रविवार को चंडीगढ़ के सेक्टर 17 स्थित सर्कस ग्राउंड में अखिल भारतीय अग्रवाल मैत्री संघ द्वारा आयोजित अग्र...

18 वर्षों बाद बना अद्भुत संयोग, शनिचरी अमावस्या पर ब्रह्मसरोवर में उमड़ा आस्था का सैलाब

कुरुक्षेत्र, गुरदीप सिंह गुजराल -:शनिचरी अमावस्या के अवसर पर धर्मनगरी कुरुक्षेत्र  के पवित्र ब्रह्मसरोवर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। हरियाणा सहित पंजाब, राजस्थान, दिल्ली और महाराष्ट्र जैसे विभिन्न राज्यों से हजारों श्रद्धालु यहां स्नान और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। सुबह से ही ब्रह्मसरोवर के घाटों पर भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं...

मोदी सरकार ने फार्मास्यूटिकल क्षेत्र को पूरी तरह कॉर्पोरेट कंपनियों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के हवाले कर दिया : रणदीप सिंह सुरजेवाला

कैथल / बलिन्द्र कुमार-:कैथल में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला  ने आज किसान भवन में कैथल कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। एसोसिएशन ने 20 मई 2026 को प्रस्तावित अखिल भारतीय कैमिस्ट बंद को लेकर उन्हें विस्तृत ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से अवैध ई-फार्मेसी, बड़ी...

60 हजार मतदाता करेंगे 180 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला, मतदान कल

मंडी, धर्मवीर -:शहरी निकायों को लेकर कल यानी रविवार 17 मई को होने वाले मतदान को लेकर मंडी जिला प्रशासन ने अपरी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सभी पोलिंग पार्टियों ने अपने-अपने बूथ संभाल लिए हैं। बता दें कि कल मंडी जिला के 7 शहरी निकायों के 61 वार्डों के लिए मतदान होगा। इनमें 180...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.