/ May 20, 2026

प्रदेशभर में हुई बारिश बर्फबारी…कुल्लू के कोठी में सर्वाधिक 33 cm बर्फबारी की गई दर्ज

शिमला, 5 फरवरी (TSN)-मंगलवार शाम हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से प्रदेश भर में बारिश और बर्फबारी दर्ज की गई है. मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक़ कुल्लू के कोठी में सर्वाधिक 33 cm बर्फबारी रिपोर्ट की गई है. वहीं सलूणी में सर्वाधिक 35 mm बारिश दर्ज की गई. वहीं आगामी दिनों में प्रदेश में मौसम साफ बना रहेगा. साथ ही आने वाले 2 दिनों में प्रदेश के निचले जिलों में कोहरा और शीत लहर का असर देखने को मिल सकता है.
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक का कहना ये 
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ का असर बीती शाम से प्रदेश भर में देखने को मिला है. इसके चलते पूरे प्रदेश भर में बारिश बर्फबारी दर्ज की गई है. कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि कुल्लू के कोठी में सर्वाधिक 33 cm बर्फबारी रिपोर्ट की गई है. वहीं सलूणी में सर्वाधिक 35 mm बारिश दर्ज की गई है. इसके अलावा शिमला, कांगड़ा में तूफ़ान और ओलावृष्टि भी दर्ज की गई है. इस पश्चिमी विक्षोभ का असर आज देर शाम तक देखने को मिलेगा वहीं कल से प्रदेश में मौसम साफ होने का अनुमान है. कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि इस पश्चिमी विक्षोभ का असर तापमानों पर भी देखने को मिला है. शिमला में न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री दर्ज किया गया है. आगामी दो दिनों तक प्रदेश के तापमान में गिरावट जारी रहेगी. शिमला में 2 डिग्री तक की गिरावट रहने की संभावना है. हालांकि इसके बाद तापमान में उछाल देखने को मिलेगा.
प्रदेश के निचले जिलों में शीतलहर और कोहरा छाने की भी संभावना 
वहीं पश्चिमी विक्षोभ का असर अगले दो दिनों में हिमाचल में भी देखने को मिलेगा. आने वाले 6 ओर 7 फरबरी को प्रदेश के निचले जिलों में शीतलहर और कोहरा छाने की भी संभावना है. वहीं इस बार जनवरी महीने में बारिश सामान्य से नीचे दर्ज की गई है. पूरे जनवरी महीने में सिर्फ़ 13.5 mm बारिश रिकॉर्ड की गई जो सामान्य से लगभग 84 फ़ीसदी कम है. उन्होंने कहा कि पूरे जनवरी महीने में पांच पश्चिमी विक्षोभ प्रदेश में सक्रिय हुए लेकिन सभी काम असरदार रहे. वहीं आगामी दिनों में प्रदेश में बारिश और बर्फबारी सामान्य या सामान्य से नीचे होने की संभावना है. वहीं तापमान सामान्य या सामान्य से ऊपर रहने के आसार हैं.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

इंडोनेशिया में सरकारी स्कूल के नन्हें वैज्ञानिकों के मॉडल ऑटोमेटिक डैम गेट सिस्टम को मिला आउट ऑफ द बॉक्स आइडिया अवार्ड

मंडी/धर्मवीर -:अक्सर हम देखते हैं कि बरसात के दौरान नदियों पर बने बांध के गेट गाद व मिट्टी भरने से बंद हो जाते है, जिससे बांध गिरने का भी खतरा बढ़ जाता है। पिछले कुछ सालों से हिमाचल में बढ़ती प्राकृतिक आपदाओं और इस समस्या ध्यान में रखते हुए सरकारी स्कूल के दो नन्हें वैज्ञानिकों...

मुख्यमंत्री ने बंगलुरू में श्री श्री रविशंकर से की मुलाकात.. प्राकृतिक खेती और गौ संरक्षण को लेकर साझा सहयोग पर चर्चा

दिल्ली -:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को बंगलुरू स्थित आर्ट ऑफ लिविंग आश्रम में आध्यात्मिक गुरु एवं संस्था के संस्थापक श्री श्री रविशंकर से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने आश्रम में कार्यरत हिमाचल प्रदेश के लोगों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा गौसेवा में भी भाग लिया।बैठक के दौरान प्राकृतिक...

यमुना तटबंधों का निरीक्षण करने पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण, बोले— बदलते मौसम में मजबूत बाढ़ प्रबंधन जरूरी

करनाल /राकेश कुमार शर्मा -:हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने बुधवार को करनाल के गांव कुंडा कलां में यमुना नदी के तटबंधों और बाढ़ बचाव कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर संभावित बाढ़ को लेकर किए जा रहे इंतजामों की समीक्षा की और कार्यों को तय समय सीमा में पूरा...

ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में हिमाचल में केमिस्टों की हड़ताल, मरीजों को हुई दिक्कत

शिमला, संजू -: ऑनलाइन फार्मेसी और दवाओं पर भारी छूट के विरोध में ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स के आह्वान पर हिमाचल प्रदेश में मेडिकल स्टोर संचालकों ने एक दिन की हड़ताल की।प्रदेशभर में अधिकांश मेडिकल दुकानें बंद रहीं, जिसके चलते लोगों को जरूरी दवाइयां लेने में परेशानी का सामना करना पड़ा। शिमला,...

शिमला पुलिस का बड़ा एक्शन: यूपी और पंजाब से ड्रग नेटवर्क के दो मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

शिमला, संजू -:शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए उत्तर प्रदेश और पंजाब से दो मुख्य सप्लायरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि अब कार्रवाई केवल छोटे स्तर के पेडलरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि नशा नेटवर्क की जड़ों तक...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.