ऐतिहासिक कांगड़ा किले के महाराजा संसार चंद म्यूजियम में चोरों ने दिया बड़ी वारदात को अंजाम

राहुल चावला,धर्मशाला ( TSN)– हिमाचल प्रदेश के नगरकोट में स्थित ऐतिहासिक कांगड़ा किले के महाराजा संसार चंद म्यूजियम में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है.चोरों ने बीती रात म्यूजियम के एग्जॉस्ट फैन को निकालकर अंदर प्रवेश किया और वहां से चांदी के खड़ाऊ (चांदी की चप्पल) समेत 30 बेशकीमती पुरातन वस्तुओं की चोरी कर ली, इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
पुलिस म्यूजियम में लगे CCTV खंगाल रही है, मगर CCTV काफी पुराने बताए जा रहे हैं.इससे उनमें तस्वीर धुंधली नजर नहीं आ रही है, पुलिस की अब तक की जांच में पाया है कि इस इस चोरी की घटना को दो लोगों ने अंजाम दिया है.
राजा-महाराजाओं की रिवाल्वर भी चोरी
जानकारी अनुसार, चोरी किए सामान में राजा-महाराजाओं के समय की पुरानी रिवॉल्वर, खड़ाऊ, चांदी के जेवरात, पूंजा का चांदी का कीमती सामान, कई धातुओं से बनी बेशकीमती वस्तुएं, चांदी के ट्रे इत्यादि चोर उड़ा ले गए है। बताया जा रहा है कि चोरी किया सामान महाराजा संसार चंद ने बनाया था।
चोरों का पता लगाने के प्रयास जारी – ASP 
ASP वीर  बहादुर ने बताया कि चोरी की सूचना मिलते ही कांगड़ा पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से चोरों की पहचान करने का प्रयास जारी है।उन्होंने बताया कि चोरी की गई सभी वस्तुएं प्राचीन और दुर्लभ हैं, इसलिए इनकी वास्तविक कीमत का आकलन करना मुश्किल है.उन्होंने कहा  कि पुलिस ने इस मामले को बड़ी गंभीरता के साथ लिया है और जल्द ही चोरों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जायेगा .बता दें कि कांगड़ा के ऐतिहासिक म्यूजियम को देखने के हर साल बड़ी संख्या में लोग पहुंचते है। लोग यहां पर टिकट काटकर राजा महाराजाओं के समय की पुरातन वस्तुएं देखते है।
कटोच वंश के राजपूत परिवार ने बनाया था किला
कांगड़ा किले का निर्माण कटोच वंश के राजपूत परिवार ने करवाया था।ये हिमाचल में मौजूद किलो में सबसे विशाल और भारत में पाये जाने वाले किलो में सबसे पुराना किला है।1615 में, मुगल सम्राट अकबर ने इस किले पर घेराबंदी करने की कोशिश की थी, लेकिन वो इसमें असफल रहा। इसके पश्चात 1620 में, अकबर के पुत्र जहांगीर ने चंबा के राजा (जो इस क्षेत्र के सभी राजाओं में सबसे बड़े थे) को मजबूर करके इस किले पर कब्ज़ा कर लिया।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बीजेपी विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर साधा निशाना, बोले- डलहौजी से हो रहा खिलवाड़

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के ज़िला चंबा के डलहौजी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर तीखा निशाना साधते हुए प्रदेश की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला चंबा के भलेई कॉलेज को बंद करने की कोशिश की गई,लेकिन सरकार इस मुद्दे पर उठ रहे सवालों का जवाब...

लॉटरी प्रक्रिया पर सांसद राजीव भारद्वाज का विरोध, सरकार से फैसला वापस लेने की मांग

राहुल चावला,कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में लॉटरी की प्रक्रिया शुरू करने को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश सरकार की ओर से एसओपी के तहत प्रक्रिया आगे बढ़ाने की बात कही जा रही है,लेकिन कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने इसका कड़ा विरोध किया है। उन्होंने सरकार के इस फैसले को अप्रत्यक्ष रूप से जुए...

नेपाल में फंसे ऊना के लोगों की सूचना दें परिजन, प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

ऊना,राकेश-:नेपाल में हाल ही में हुई प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर ऊना जिला प्रशासन ने जिले से संबंधित उन लोगों की जानकारी उपलब्ध करवाने की अपील की है,जो आपदा के समय नेपाल में मौजूद थे और अब तक अपने परिजनों या परिचितों के संपर्क में नहीं आ पाए हैं।उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि यदि ऊना...

नेपाल त्रासदी पर सीएम सुक्खू ने जताया दुख, जलवायु परिवर्तन को बताया बढ़ती आपदाओं की बड़ी वजह

शिमला,संजू-:नेपाल में हुई भीषण प्राकृतिक त्रासदी पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा दुख व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाल में आई आपदा बेहद गंभीर है और सूत्रों के अनुसार 133 भारतीय नागरिकों के लापता होने की सूचना सामने आई है।हालांकि,हिमाचल प्रदेश के किसी नागरिक के लापता होने को लेकर अभी...

हिमाचल में दिवाली से लॉटरी शुरू करने पर सियासत तेज, जयराम ने सरकार पर साधा निशाना

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में दिवाली से लॉटरी शुरू करने के सरकार के प्रस्ताव को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। भाजपा ने इस फैसले का विरोध करते हुए कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार प्रदेश की आर्थिक स्थिति सुधारने के नाम पर लॉटरी शुरू करने जा रही...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.