यह अरबपति सरदार हैं Rolls-Royce Cars के मालिक, अपनी पगड़ी के रंग के हिसाब से मैचिंग चलाते हैं कारें

लंदन (एकता): दुनिया में काफी लोग हैं जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए काफी मेहनत करते हैं। कई लोग luxury जिंदगी जीना भी पसंद करते हैं। उनके लिए उन्हें मेहनत करनी पड़ती है। आज हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि एक या दो नहीं बल्कि 15 से ज्यादा Rolls-Royce Cars का मालिक है। वह भारतीय मूल के एक सफल British businessman Ruben Singh हैं। वह इस समय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोशल मीडिया में सुर्खियों में बने हुए हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह अरबपति सरदार अपने हिसाब से पगड़ी के रंग से मैचिंग कारें चलाते हैं।


जानिए कौन हैं रूबेन सिंह

बता दें कि यूके के रहने वाले रूबेन सिंह एक मशहूर Businessman हैं। उन्होंने अपने करियर में काफी मेहनत की है। वह AllDayPA के सीईओ हैं। आपको बता दें कि उन्हें पगड़ी पहनने के कारण एक अंगेज से अपमान का सामना करना पड़ा था। उन्होंने इस चुनौती को बदलने का फैसला किया। उन्होंने इस भेदभावपूर्ण व्यवहार के खिलाफ पूरे एक सप्ताह के लिए अपनी पगड़ी के रंग को रोल्स-रॉयस कारों से चलने का फैसला किया। उन्होंने हार नहीं मानी। बल्कि सोशल मीडिया पर अपनी पगड़ी से मैचिंग कारों की तस्वीरें डालनी शुरू कर दी। उन्होंने रोल्स-रॉयस कारों में कुल सात कारों को शामिल किया। वह हर कार के साथ अपनी नेट पर तस्वीर पोस्ट करते थे। जिसके बाद वह धीरे-धीरे काफी फेमस भी होते गए। आज उनके पास काफी कारें हैं। उन्होंने हाल ही में खरीदी गई रोल्स रॉयस कारों के लिए एमराल्ड और नीलम जैसे कलर्स को चुना है।

जानिए अरबपति सरदार के पास कितनी हैं कारें

बता दें कि इस अरबपति सरकार के पास कारों का भंडार है। कार कलेक्शन में रोल्स रॉयस कारों के अलावा पोर्शे 918 स्पाइडर, बुगाटी वेरॉन, पगानी हुयारा, लेम्बोर्गिनी हुराकन और एक लिमिटेड एडिशन फेरारी एफ12 बर्लिनेटा भी शामिल हैं। कुछ साल पहले वह ब्रिटिश सरकार में एक प्रमुख पद पर तैनात थे। हर कार की कीमत लगभग 360,000 ब्रिटिश पाउंड है। हालांकि भारत में रोल्स रॉयस कलिनन की कीमत लगभग 9.50 करोड़ रुपए है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आईआईटी मंडी के प्रशिक्षुओं ने तैयार किया नॉन कांटेक्टिंग मॉनिटरिंग सिस्टम, दुबई में हो चुका है सफल परीक्षण

मंडी , धर्मवीर- जमीन के नीचे कहां-कहां पर गैस पाइप लाईन है और कहां-कहां से बिजली या अन्य तारों को गुजारा गया है, इन सब की जानकारी आईआईटी का एनसीएम बीना किसी इंसानी मदद के दे देगा।आईआईटी ने एनसीएम यानी नॉन कांटेक्टिंग सिस्टम का मॉडल तैयार किया है जिसका दुबई में इस्तेमाल करके सफल परीक्षण...

शिमला दौरे के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सम्मानपूर्वक विदाई

शिमला, समर न्यूज ब्यूरो -:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आज शिमला  के अनाडेल हेलीपैड पर हिमाचल प्रदेश में उनके पांच दिवसीय प्रवास के समापन पर गरिमामय विदाई दी गई। इस अवसर पर कविंद्र गुप्ता और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह  विशेष रूप से मौजूद रहे। विदाई समारोह में राज्य सरकार और प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए।इनमें पंचायती...

कांगड़ा एयरपोर्ट पर अनुराग ठाकुर का बयान: चुनाव आयोग पर सवाल उठाना हार की हताशा

कांगड़ा,राहुल चावला —: पूर्व केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर ने पश्चिम बंगाल के चुनावी माहौल, चुनाव आयोग पर उठ रहे सवालों और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। वे शाहपुर में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दिल्ली रवाना होने के लिए कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचे थे, जहां उन्होंने मीडिया से...

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर का बयान: CBI जांच पर भरोसा, विपक्ष पर निशाना, गांवों के विकास पर जोर

करनाल-:करनाल दौरे पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कई अहम मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने Central Bureau of Investigation (CBI) जांच को लेकर उठ रहे सवालों पर स्पष्ट रुख अपनाते हुए कहा कि जांच प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है, ऐसे में किसी तरह के संदेह जताना उचित नहीं है। उन्होंने...

महंगाई को लेकर भाजपा पर निशाना, कुलविन्द्र कौर सैनी ने मांगा जनसमर्थन

अम्बाला, 1 मई — नगर निगम चुनाव के बीच कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी कुलविन्द्र कौर सैनी ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए महंगाई को बड़ा मुद्दा बताया। अपने चुनावी जनसंपर्क अभियान के दौरान उन्होंने कहा कि जैसे ही पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव समाप्त हुए, उसके तुरंत बाद आम जनता पर महंगाई...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.