/ Oct 17, 2026

एस्कॉर्ट गार्ड में तैनात तीन पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड.

गुरुग्राम,1अप्रैल-भोंडसी जेल से इलाज के लिए सिविल अस्पताल आए एक कैदी के अपने ही घर पर मौज मस्ती करने का मामला सामने आया है।कैदी को 20 मार्च को इलाज के लिए पुलिस सुरक्षा के बीच सिविल अस्पताल लाया गया था,लेकिन ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने मिलीभगत कर आरोपी को अस्पताल में डॉक्टर की निगरानी में रखने की बजाय उसे परिवार के पास मौज मस्ती करने के लिए भेज दिया।इसकी सूचना जैसे ही क्राइम ब्रांच और खूफिया विभाग को लगी तो उन्होंने कैदी को न केवल उसके घर से काबू किया बल्कि इन पुलिसकर्मियों के कारनामे की सूचना आला अधिकारियों को भी दे दी जिसके बाद तीनों को सस्पेंड कर दिया गया है।आला अधिकारियों ने तीनों की जांच कर रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए हैं।

क्राइम ब्रांच की टीम को लगी थी पुलिसकर्मियों के रोहित के साथ मिलीभगत करने की सूचना

पुलिस की मानें तो रोहित की जेल में तबीयत खराब हो गई थी जिसके बाद उसे 20 मार्च को इलाज के लिए सेक्टर-10 सिविल अस्पताल लाया गया। यहां इलाज के लिए उसे भर्ती कर लिया गया।बताया जा रहा है कि यहां भर्ती करने के दौरान एस्कॉर्ट गार्ड में तैनात सिपाही पवन,मोहित और धर्मबीर को लगाया गया। कैदी रोहित ने तीनों से सांठ गांठ कर ली और दिन में तो वह अस्पताल में रहता,लेकिन दिन ढलते ही वह अपनी पत्नी और बच्चों के पास अपने घर वजीरपुर चला जाता और दिन निकलने से पहले ही वापस अस्पताल आ जाता। इस कारनामे की सूचना किसी तरह से खूफिया विभाग को लगी जिसके बाद क्राइम ब्रांच के साथ मिलकर रोहित को उस वक्त काबू किया गया जब वह अपनी पत्नी व बच्चों के साथ घर पर मौज मस्ती कर रहा था। इस पर उसे गिरफ्तार कर वापस जेल भेज दिया गया जबकि तीनों सिपाहियों के खिलाफ प्रारंभिक कार्रवाई करते हुए उन्हें सस्पेंड कर जांच के आदेश जारी कर दिए गए।

आरोपी रोहित के खिलाफ हैं कई मामले दर्ज

अधिकारियों की मानें तो रोहित पर करीब 10 संगीन मामले पहले ही दर्ज हैं।उसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था,लेकिन जिस तरह से रोहित अपने घर पर मिला है यह सुरक्षा में बड़ी चूक है।ऐसे में तीनों आरोपी सिपाहियों के खिलाफ जांच के आदेश भी दिए गए हैं। रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नए जिलों पर भाजपा के विरोध को लेकर सीएम मीडिया एडवाइजर का जवाब,बोले- रिपोर्ट के बाद ही होगा निर्णय

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में नए जिलों के गठन का मुद्दा एक बार फिर राजनीतिक बहस का केंद्र बन गया है।प्रदेश सरकार की ओर से आयोग के गठन के बाद भाजपा नेताओं की प्रतिक्रियाओं पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने नए जिलों के गठन को लेकर जल्दबाजी...

भाई की सलामती के लिए मांगी थी मन्नत,अब 50 किलोमीटर दंडवत यात्रा कर मां चिंतपूर्णी के दरबार में निभा रहीं संकल्प

चिंतपूर्णी,विकास-:मां भगवती के प्रति अटूट श्रद्धा और विश्वास की एक भावुक कर देने वाली मिसाल सामने आई है।पंजाब के होशियारपुर जिले के चौहाल की रहने वाली अमनदीप अपने भाई के स्वस्थ होने पर मां चिंतपूर्णी के दरबार में शीश नवाने के लिए करीब 50 किलोमीटर की दंडवत यात्रा कर रही हैं।उनकी यह कठिन यात्रा आस्था,संकल्प...

चंबा आज भी पिछड़ेपन से जूझ क्यों रहा? पठानिया ने हर्ष महाजन से मांगा जवाब

चंबा-: चंबा के विकास और जिले के पिछड़ेपन को लेकर हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन के चंबा के विकास को लेकर दिए गए बयानों पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कड़ा पलटवार किया है।उन्होंने महाजन के राजनीतिक सफर और पूर्व में सत्ता में रही उनकी भूमिका...

शिमला में फोरलेन टनल निर्माण के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, ढली में निकाली आक्रोश रैली

शिमला,संजू-:राजधानी शिमला में फोरलेन टनल निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों का विरोध तेज हो गया है।टनल निर्माण के कारण मकानों में दरारें आने और रिहायशी इलाकों की सुरक्षा को लेकर चिंतित लोगों ने शुक्रवार को ढली टनल से आक्रोश रैली निकाली। टनल प्रभावित मंच के बैनर तले प्रदर्शन कर लोगों ने सरकार और प्रशासन के...

कांगड़ा बनेगा हिमाचल का पर्यटन केंद्र, नए जिलों पर आयोग की रिपोर्ट के बाद होगा फैसला: CM सुक्खू

राहुल चावला,धर्मशाला–:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले को पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने और धर्मशाला को बड़े आयोजनों के केंद्र के रूप में विकसित करने की प्रतिबद्धता दोहराई है।शुक्रवार को धर्मशाला पहुंचे मुख्यमंत्री ने पर्यटन विकास,होटल कारोबार,नए जिलों के गठन, स्वास्थ्य सेवाओं,शिक्षा और केंद्रीय विश्वविद्यालय से जुड़े विभिन्न मुद्दों...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.