धर्मशाला : राहुल चावला ( TSN)-लोकसभा चुनावों के मद्देनजर जिला कांगड़ा में सुरक्षा इंतजाम कड़े किए गए हैं। सुरक्षा के लिहाज से पर्याप्त सुरक्षा स्टाफ जिला में उपलब्ध है। बाहरी राज्यों की पुलिस टीमें भी जिला कांगड़ा में पहुंची हैं। जिला के विभिन्न हिस्सों में नाकेबंदी करके वाहनों की चेकिंग की जा रही है। चुनावी समय में कहीं भी असामाजिक गतिविधियां न हों, इस पर फोकस करके पुलिस काम कर रही है।
एसपी कांगड़ा शालिनी अग्रिहोत्री ने बताया कि जिला कांगड़ा, गुजरात और आंध्र प्रदेश की पुलिस टीमें आई हैं। आईटीबीपी और सीपीएफ की टीमें आई हैं। उत्तराखंड और यूपी से होमगार्डस की टीम आई हैं। हिमाचल पुलिस, बटालियन और प्रदेश होमगार्ड के जवान भी हैं। उन्होंने बताया कि जिला कांगड़ा में 1172 पोलिंग बूथ पर पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी हैं। इंटर स्टेट, इंटर डिस्ट्रिक्ट और इंटर कान्सीच्यूऐंसी नाकों पर फोकस करके काम किया जा रहा है।
31 तक जारी रहेगी नाकाबंदी व चेकिंग
एसपी ने बताया कि श*राब ठेके भी पहली जून तक बंद किए गए हैं तथा सर्विलांस रखी जाएगी। रात के समय गेजटेड ऑफिसर, एसएचओ और पुलिस टीमें, गुजरात और आंध्र प्रदेश की पुलिस टीमों के साथ चेकिंग कर रही हैं। जगह-जगह नाकाबंदी की जा रही है, 31 मई तक इस तरह की गतिविधियां जारी रहेंगी। असामाजिक गतिविधियां जिला में न हो पाएं, इसके लिए जिला पुलिस सतर्क है। सेंसेटिव एरिया का पुलिस स्वयं आकलन किया जाता है, इंटेलीजेंस की रिपोर्ट को भी ध्यान में रखा जाता है। ऐसे क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किए जाते हैं |
