कल प्रदेश के 31 स्थानों पर होगी सुबह 8 बजे से मतगणना…5 हज़ार से ज्यादा कर्मचारी तैनात

शिमला : संजु ( TSN)- 4 जून को देशभर में 2024 आम चुनाव के नतीजे आने हैं. लिहाजा मतगणना को लेकर तैयारियां भी जोरों पर है. हिमाचल प्रदेश में चार लोकसभा और छह विधानसभा सीटों के लिए मतगणना होनी है. प्रदेश भर में मतगणना के लिए 31 स्थान निर्धारित किए गए हैं. प्रदेश में लोकसभा के लिए 72 और विधानसभा उपचुनाव के लिए 6 अतिरिक्त केंद्र बनाए गए हैं. लोकसभा चुनाव के लिए बनाए गए 72 केंद्रों में से 68 केंद्रों पर EVM और 4 केंद्रों पर पोस्टल वैलेट मतों की गणना होगी. सुबह 8 बजे रुझान आने शुरू हो जाएंगे.
4 लोकसभा और 6 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना
हिमाचल प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी मनीष गर्ग ने कहा कि 4 जून को हिमाचल प्रदेश की चार लोकसभा और 6 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना होनी है.उन्होंने बताया कि इसको लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है. अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी काउंटिंग स्टेशंस पर लगा दी गई है. इसके अलावा सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. उन्होंने बताया कि प्रदेश में 31 स्थानों पर मतगणना होनी है. चार लोकसभा सीटों पर मतगणना के लिए 72 स्टेशन बनाए गए हैं. इसमें 68 स्टेशन पर EVM के मतों की गणना होगी. वहीं लोकसभा के लिए 4 स्टेशन पोस्टल वॉलेट मतों की गणना के लिए बनाए गए हैं. इसके अलावा विधानसभा क्षेत्र के लिए उन्हें विधानसभा क्षेत्र में 6 अतिरिक्त स्टेशन बनाए गए हैं. उन्होंने बताया कि सुबह 8:00 बजे से मत गणना शुरू होगी, विधानसभा के नतीजे 12:00 बजे के आसपास तक साफ हो जाएंगे. वही शाम होते-होते हिमाचल की चारों लोकसभा सीटों पर नतीजे साफ हो जाएंगे.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बीजेपी विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर साधा निशाना, बोले- डलहौजी से हो रहा खिलवाड़

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के ज़िला चंबा के डलहौजी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर तीखा निशाना साधते हुए प्रदेश की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला चंबा के भलेई कॉलेज को बंद करने की कोशिश की गई,लेकिन सरकार इस मुद्दे पर उठ रहे सवालों का जवाब...

लॉटरी प्रक्रिया पर सांसद राजीव भारद्वाज का विरोध, सरकार से फैसला वापस लेने की मांग

राहुल चावला,कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में लॉटरी की प्रक्रिया शुरू करने को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश सरकार की ओर से एसओपी के तहत प्रक्रिया आगे बढ़ाने की बात कही जा रही है,लेकिन कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने इसका कड़ा विरोध किया है। उन्होंने सरकार के इस फैसले को अप्रत्यक्ष रूप से जुए...

नेपाल में फंसे ऊना के लोगों की सूचना दें परिजन, प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

ऊना,राकेश-:नेपाल में हाल ही में हुई प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर ऊना जिला प्रशासन ने जिले से संबंधित उन लोगों की जानकारी उपलब्ध करवाने की अपील की है,जो आपदा के समय नेपाल में मौजूद थे और अब तक अपने परिजनों या परिचितों के संपर्क में नहीं आ पाए हैं।उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि यदि ऊना...

नेपाल त्रासदी पर सीएम सुक्खू ने जताया दुख, जलवायु परिवर्तन को बताया बढ़ती आपदाओं की बड़ी वजह

शिमला,संजू-:नेपाल में हुई भीषण प्राकृतिक त्रासदी पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा दुख व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाल में आई आपदा बेहद गंभीर है और सूत्रों के अनुसार 133 भारतीय नागरिकों के लापता होने की सूचना सामने आई है।हालांकि,हिमाचल प्रदेश के किसी नागरिक के लापता होने को लेकर अभी...

हिमाचल में दिवाली से लॉटरी शुरू करने पर सियासत तेज, जयराम ने सरकार पर साधा निशाना

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में दिवाली से लॉटरी शुरू करने के सरकार के प्रस्ताव को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। भाजपा ने इस फैसले का विरोध करते हुए कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार प्रदेश की आर्थिक स्थिति सुधारने के नाम पर लॉटरी शुरू करने जा रही...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.