/ Oct 15, 2026

बढ़ती गर्मी से निजात पाने मनाली पहुंच रहे देशभर के पर्यटक…हसीन वादियों में गुजार रहे वक्त

कुल्लू : मनमिंदर अरोड़ा ( TSN)-पर्यटन सीजन की तैयारियों में जुटे पर्यटन कारोबारी मैदानी इलाकों में पारा चढऩे से मनाली का पर्यटन कारोबार चमक गया है। प्रचंड गर्मी से निजात पाने के लिए देशभर से पर्यटक मनाली पहुंच रहे हैं और मनाली की हसीन वादियों में अपना समय गुजार रहे हैं। इससे प्रदेश के विभिन्न पर्यटन स्थलों सहित पर्यटन नगरी मनाली पर्यटकों से गुलजार होने लगी है।
पर्यटन स्थलों में दिख रही पर्यटकों की भीड़…होटलो में बढ़ी ऑक्यूपेंसी
गौरतलब है कि मनाली में इन दिनों मौसम सुहावना बना हुआ है। बीते काफी दिनों से घाटी के ऊपरी इलाकों में बारिश के साथ बर्फ के फाहे भी गिर रहे हैं। ऐसे में इन दिनों मनाली पर्यटकों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। देश के मैदानी इलाकों में बढ़ती गर्मी से निजात पाने के लिए दक्षिण से लेकर उत्तर भारत के पर्यटकों ने पहाड़ों का रुख कर लिया है। मनाली के होटलों का ऑक्यूपेंसी रेट बीते सप्ताह से 50  से 60 फीसदी है। जबकि वीकेंड में मनाली के 80 फीसदी  होटल पैक चल रहे हैं। जिला कुल्लू में 5200 से अधिक होटल, होम स्टे व गेस्ट हाउस है। अकेले मनाली में ही 3 हजार से अधिक होटल, होम स्टे व गेस्ट हाउस है।पर्यटन नगरी मनाली के साथ घाटी के अन्य पर्यटन स्थलों कसोल, मणिकर्ण, सोलंगनाला, कोठी गुलाबा और मढ़ी में रौनक छा गई है। यहां पहुंच कर पर्यटक जिप लाइन, पैराग्लाइडिंग, रिवर राफ्टिंग इत्यादि साहसिक गतिविधियां कर रहे हैं, जबकि शाम होते होते मनाली के माल रोड पर भी पर्यटकों की भीड़ उमड़ पड़ती है।
आंकड़ों की माने तो बीते साल अप्रैल महीने में इस साल 2,48,721 पर्यटकों ने  कुल्लू मनाली के इलाकों का रुख किया था | इस साल अप्रैल महीने में भी मनाली के उपरी इलाकों में बर्फ़बारी हो रही है ऐसे में पर्यटन कारोबारियों को अप्रैल महीने में ज्यदा पर्यटकों के आने की उम्मीद है | कुल्लू मनाली घूमने आयी पर्यटकों  का कहना है कि मैदानी इलाकों में गर्मी काफी बढ़ गयी है और यहाँ मनाली में उन्हें बर्फ़बारी देखने को मिली है | मनाली का मौसम सुहाना बना हुआ है | यहाकार उन्हीने ज़िप्लाइन ,रिवार्राफ्टिंग और पैराग्लाइडिंग जैसी सहासिका गतिविधिया की है | जितना वह मनाली के बारे में सुनते आए हैं मनाली उससे भी कंही ज़्यादा ख़ूबसूरत है | यंहा पर आकर उनका वापिस जाने का मन नहीं है। सभी को एक बार कुल्लू मनाली आना चाहिए और यहां के खूबसूरत पर्यटन स्थलों को देखना चाहिए।
मनाली होटलियर एसोसिएशन  अध्यक्ष का कहना ये 
वंही मनाली होटलियर एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश ठाकुर ने कहा की वैसे तो मनाली में पुरे साल पर्यटकों का आना जारी रहता है | लेकिन कुल्लू मनाली में कुछ दिनों में गर्मियों का पर्यटन सीजन आरंभ होने जा रहा है। ऐसे में पर्यटन कारोबार से जुड़े कारोबारियों ने भी गर्मियों के पर्यटन सीजन को लेकर अपनी तैयारियां शुरू  कर दी है |लेकिन उन्होंने कहा कि कुल्लू मनाली के पर्यटन कारोबारियों को इस बार के पर्यटन सीजन से काफ़ी सारी उम्मीदें हैं।उन्होंने कहा कि मनाली में अभी से पर्यटकों  की संख्या में इजाफा होने लगा है और वीकेंड पर भी काफी तादाद में पर्यटक कुल्लू मनाली पहुँच रहे हैं।उन्होंने कहा की मनाली में इस बार जमकर बर्फबारी हुई है।ऐसे में सैलानियों को गर्मियों के दिनों में यंहा पर बर्फ के दीदार भी आसानी से होंगे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

HPU के ‘हमीर संगम’ में बीजेपी नेताओं की मौजूदगी से सियासी चर्चा तेज, नए जिलों पर सुधीर शर्मा ने सरकार को घेरा

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) में आयोजित ‘हमीर संगम’ कार्यक्रम के बहाने प्रदेश की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है।कार्यक्रम में हजारों छात्रों की भागीदारी और बीजेपी नेताओं की मौजूदगी ने सियासी हलचल बढ़ा दी है।राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि धर्मशाला के विधायक सुधीर...

व्हाइट केन डे पर राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता दिव्या शर्मा का संदेश—दृष्टिबाधितों को दया नहीं, अधिकार चाहिए

शिमला-:दृष्टिबाधित लोगों को शिक्षा,रोजगार और आत्मनिर्भरता के अवसर उपलब्ध कराने में कंप्यूटर टेक्नोलॉजी की महत्वपूर्ण भूमिका है।राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित दृष्टिबाधित कॉरपोरेट रणनीतिकार दिव्या शर्मा ने कहा कि तकनीक के माध्यम से दृष्टिबाधित व्यक्ति अपनी क्षमताओं का बेहतर उपयोग कर सकते हैं और समाज में अपनी अलग पहचान बना सकते हैं।वह गुरुवार को विश्व श्वेत...

कांगड़ा में मौसम ने बदली करवट,बारिश से बढ़ी ठंड,17 अक्टूबर तक बदलाव के आसार

कांगड़ा-:जिला कांगड़ा में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। जिले के मैदानी क्षेत्रों में सुबह-सुबह आसमान में काले बादल छाने के बाद गरज के साथ बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। अचानक बदले मौसम से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं तापमान में गिरावट के चलते ठंड का एहसास...

अंबाला में SHO पर हमले के मामले में CIA-1 की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

अंबाला-:अंबाला में नग्गल थाना प्रभारी SHO सुरेश कुमार पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।CIA-1 की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों निखिल और लक्की पंडित को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तारी के बाद पुलिस दोनों आरोपियों को घटनास्थल पर लेकर पहुंची,जहां उनकी निशानदेही पर मामले से जुड़े तथ्यों की...

CM सैनी ने मंत्री बेंजामिन दौसा से की मुलाकात,स्वीडन के साथ हरियाणा में निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने पर जोर

चंडीगढ़-:हरियाणा को वैश्विक निवेश और औद्योगिक सहयोग का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लगातार प्रयासरत हैं।इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ने स्वीडन सरकार के अंतरराष्ट्रीय विकास सहयोग एवं विदेश व्यापार मंत्री बेंजामिन दौसा से मुलाकात की।बैठक में भारत-स्वीडन संबंधों को नई मजबूती देने के साथ-साथ हरियाणा में निवेश,कौशल विकास,शिक्षा और ऊर्जा...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.