/ Aug 31, 2026

संयुक्त संघर्ष पार्टी हरियाणा की सभी 90 सीटों पर लड़ेगी चुनाव-गुरनाम सिंह चंढूनी

भिवानी : चन्द्रिका ( TSN)- जैसे-जैसे हरियाणा विधानसभा के चुनाव नजदीक आते जा रहे है, वैसे-वैसे विभिन्न राजनीतिक दलों ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। हरियाणा में हुए किसान आंदोलन के बाद चर्चा में आई गुरनाम सिंह चंढूनी की अगुवाई में संयुक्त संघर्ष पार्टी भी अब हरियाणा विधानसभा का चुनाव लड़ेगी। इस बात की घोषणा पार्टी के कन्वीनर गुरनाम सिंह चंढूनी ने भिवानी में पत्रकार वार्ता के दौरान करते हुए कही। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी किसान विरोधी भाजपा व जननायक जनता पाटी को छोडक़र किसी भी पार्टी से गठबंधन को तैयार है। यदि गठबंधन नहीं होता है तो सभी 90 सीटों पर उनकी पार्टी चुनाव लडेगी।
गुरनाम सिंह चंढूनी ने कहा कि पिछले 32 सालों से वे और  उनके साथी किसान व कमेरों की सडक़ों पर लड़ाईयां लड़ते रहे है। किसानों को उनका हक दिलाने के लिए वे जाने जाते रहे है। आज देश में प्रतिदिन 33 किसान आत्म*ह*त्या करते है। देश के 9 लोगों के पास देश के 50 करोड़ लोगों के बराबर संपत्ति है। सरकारें 15 लाख करोड़ रूपये कारपोरेट के ऋण के माफ कर देती है, जबकि कृषि लोन को माफ नहीं किया जाता और  हरियाणा में बेरोजगारी मुख्य समस्या है, अमीर व गरीब के बीच की खाई बढ़ती जा रही है। इस प्रकार की राज्य व केंद्र सरकार की गलत नीतियों को लेकर वे सडक़ों पर लड़ते रहे, परन्तु जब सरकारें उनकी तरफ ध्यान नहीं देती तो उन्हे मजबूरन किसान व कमेरों की आवाज उठाने के लिए राजनीतिक पार्टी बनाकर राजनीति में उतरना पड़ रहा है।
घोषणा पत्र का जिक्र करते हुए बताई प्राथमिकताए
संयुक्त संघर्ष पार्टी के कन्वीनर गुरनाम सिंह चंढूनी ने कहा कि उनकी पार्टी आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता के मुद्दों व किसानों को लेकर चुनाव लड़ेगी। उनके घोषणा पत्र का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यदि उनकी सरकार बनती है तो हर बीपीएल परिवार को 200 गज का दो कमरों का घर, बुढ़ापा पेंशन 8 हजार रूपये, मनरेगा मजदूरों को 500 रूपये मजदूरी व 200 दिन काम की गारंटी, किसानों को तेलंगाना राज्य की तर्ज पर 12 हजार रूपये प्रति एकड़ सहायता, बेरोजगारी भत्ता 5 हजार रूपये तथा अपना रोजगार चलाने वालों को 5 लाख रूपये सहायता, सभी फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य देने व फसल खराबे का 50 हजार रूपये प्रति एकड़ मुआवजा देने, प्रत्येक घर में 300 यूनिट बिजली नि:शुल्क देने, ठेका प्रथा को खत्म करने, रेहड़ी-फडी वालों को सुरक्षित जगह देने, न्यूनतम से उच्चतम शिक्षा तक सभी को शिक्षा देने के मुद्दों को लेकर उनकी पार्टी चुनाव में उतर रही है। उन्होंने कहा कि वे कुरूक्षेत्र के पोहवा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे और  समान विचारधारा वाले दलों के लिए उनके दरवाजे सदा खुले रहेंगे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नशे के खिलाफ जंग लड़ रहे सरपंच पर ही लगे नशा फैलाने के आरोप, महापंचायत में ग्रामीणों ने दिया खुला समर्थन

यमुनानगर: जिले में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम अब साढौरा विधानसभा क्षेत्र के बिजौली गांव में नया मोड़ ले चुकी है। गांव के सरपंच साजिद खान, जो लंबे समय से नशे के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं,उन पर ही नशा फैलाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि नशा तस्करों...

पिंजौर के सूरजपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, चाचा-भतीजे की मौत

मोनिका रावत,पिंजौर:एचएमटी और सूरजपुर बीच हुए देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार गाड़ीवो के बाइक को टक्कर मारने के कारण हुआ। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय जितेंद्र और 32 वर्षीय मुकेश के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों पेट्रोल डलवाकर बाइक पर अपने घर...

मन की बात में PM मोदी के संदेशों की अनिल विज ने की सराहना, बोले- त्योहारों में अपनाएं ‘लोकल फॉर वोकल’

अंबाला-:अंबाला में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज और मंत्री कृष्ण लाल पवार ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। प्रधानमंत्री के संबोधन में नशामुक्ति, स्वच्छता, विज्ञान एवं तकनीक और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने जैसे मुद्दों पर दिए गए संदेशों की अनिल विज ने सराहना की। विज...

श्रावण अष्टमी मेले के बाद भी चिंतपूर्णी में आस्था का सैलाब, 25 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

चिंतपूर्णी,विकास-:प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रावण अष्टमी मेले के समापन के बाद भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। रविवार को सुबह से ही देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु माता रानी के दर्शन के लिए चिंतपूर्णी पहुंचते रहे। देखते ही देखते मंदिर मार्ग पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं...

करनाल में मनोहर लाल का विपक्ष पर निशाना: बोले- राजनीति में संवाद जरूरी, लेकिन तथ्य और सच्चाई से समझौता नहीं

राकेश कुमार शर्मा | करनाल-:करनाल पहुंचे केंद्रीय ऊर्जा एवं आवासन और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता और युवाओं के साथ संवाद बेहद जरूरी है,लेकिन यह संवाद तथ्य, सच्चाई और जनहित पर आधारित होना चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी के युवाओं के साथ...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.