Palwal,2 October-पलवल के गांधी आश्रम में गांधी सेवा आश्रम ट्रस्ट एवं जिला कांग्रेस द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर उनकी प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि दी गई और हवन यज्ञ का आयोजन हुआ।
ट्रस्ट पदाधिकारियों और कांग्रेस नेताओं ने बताया कि महात्मा गांधी का पलवल से गहरा नाता रहा है। जब गांधी जी रॉलेट एक्ट के विरोध में जलियांवाला बाग सत्याग्रह में शामिल होने जा रहे थे,तो उनकी पहली गिरफ्तारी पलवल रेलवे स्टेशन पर हुई थी। इसके बाद 2 अक्टूबर 1938 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने गांधी आश्रम की नींव रखी थी।नेताओं ने कहा कि महात्मा गांधी ने हमें सत्य और अहिंसा का मार्ग दिखाया, वहीं लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान, जय किसान का नारा देकर देश को प्रेरित किया।