उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जयसिंहपुर को दी करोड़ों की सौगात

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जयसिंहपुर को दी करोड़ों की सौगात

बस अड्डा व डिपो का भूमि पूजन, 9 करोड़ की विकास योजनाओं की आधारशिला
Kangra, 2 October -उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री वीरवार को कांगड़ा जिले की जयसिंहपुर विधानसभा पहुंचे। इस अवसर पर खेल मंत्री यादविंद्र गोमा सहित स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने उनका स्वागत और सम्मान किया।

कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री ने करीब 9 करोड़ रुपए की विकास योजनाओं का शिलान्यास और भूमि पूजन किया। इनमें प्रमुख रूप से जयसिंहपुर के काथला में 4.39 करोड़ रुपए की लागत से बस अड्डा और बस डिपो भवन का भूमि पूजन शामिल है।इसके अलावा, उन्होंने पंचरुखी में 2.48 लाख रुपए की लागत से ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति भवन तथा लंबागांव में 2.08 करोड़ रुपए की लागत से बहुद्देश्यीय भवन की आधारशिला भी रखी।

जनसभा को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने जयसिंहपुर क्षेत्र की जनता की लंबे समय से लंबित मांग को पूरा किया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि बस अड्डा और डिपो का निर्माण कार्य तय समय सीमा में पूरा किया जाएगा।उन्होंने जानकारी दी कि निर्माण कार्य हेतु 4.39 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं और 1.20 करोड़ रुपए की पहली किश्त जारी कर दी गई है। टेंडर प्रक्रिया एक सप्ताह के भीतर शुरू हो जाएगी।

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि इसी के साथ बिलासपुर के भराड़ी में भी बस अड्डे का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।एचआरटीसी के 51वें स्थापना दिवस के अवसर पर उन्होंने निगम के कर्मचारियों व प्रदेशवासियों को बधाई दी और कहा कि निगम घाटे में रूट चलाकर भी जनता की सेवा में हमेशा समर्पित है।

पेयजल योजनाओं पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि पंचरुखी की 34 करोड़ की पेयजल योजना का 50% कार्य पूर्ण हो चुका है,जिससे हजारों लोग लाभान्वित होंगे। साथ ही नाबार्ड और जल जीवन मिशन के तहत कई योजनाएं एक माह के भीतर लोकार्पित होंगी।खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने उपमुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि यह विकास कार्य क्षेत्र की जनता को बड़ी राहत देंगे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

मंडी,धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे। देर रात...

कशॉउ बांध पर छह राज्यों के साथ एमओयू, हिमाचल के हितों को मिली बड़ी मजबूती: नरेश चौहान

शिमला,संजू-:कशॉउ बांध परियोजना को लेकर हिमाचल प्रदेश के लिए आज का दिन अहम माना जा रहा है।दिल्ली में टोंस नदी पर प्रस्तावित कशॉउ बांध को लेकर छह राज्यों के बीच समझौता ज्ञापन यानी एमओयू साइन किया जाना है।मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी इस सिलसिले में दिल्ली पहुंचे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री के साथ बैठक के...

केएनएच से गायनी सेवाएं हटाने के विरोध में सचिवालय कूच, पुलिस से हुई झड़प

शिमला,संजू-:कमला नेहरू अस्पताल(केएनएच)से गायनी ओपीडी और वार्ड को इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में शिफ्ट करने के प्रस्ताव के विरोध में मंगलवार को अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने शिमला में जोरदार प्रदर्शन किया। समिति की अगुवाई में टोलैंड से सचिवालय तक निकाले गए मार्च में बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया...

मैक्लोडगंज पहुंचीं अभिनेत्री नीना गुप्ता, दलाई लामा से मुलाकात कर लिया आशीर्वाद

राहुल चावला,धर्मशाला-:तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा से मुलाकात के लिए देश-विदेश से लोगों के मैक्लोडगंज पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में जानी-मानी भारतीय अभिनेत्री एवं फिल्म निर्माता नीना गुप्ता भी धर्मशाला के मैक्लोडगंज पहुंचीं। यहां उन्होंने तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा से उनके निवास पर मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया।मुलाकात के दौरान नीना...

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर सुरक्षा,यातायात,...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.