बीड बिलिंग में टकराए दो पैराग्लाइडर्स ..विदेशी पायलट की हुई मौ.त

राहुल चावला , बैजनाथ ( TSN)– पैराग्लाइडिंग के लिए विश्व प्रसिद्ध घाटी बीड बिलिंग से मंगलवार को सुबह ही इन दोनों पैराग्लाइडर्स ने उड़ान भरी थी और आसमान में हवा के साथ अठखेलियां कर रहे थे और अचानक से थर्मल में बदलाव हुआ और दोनों पायलट के ग्लाइडर आपस में टकरा गए. जिसके बाद  दोनों ही पायलट नीचे गिरने के बजाए बीड़ बिलिंग के घने जंगलों के पेड़ों में दोनों पायलट फंस गए.पोलैंड का पायलट पेड़ पर फैंस गया और बेल्जियम का पायलट पेड़ से जोर से टकराने के बाद पेड़ पर फंसा जिसके कुछ देर बाद ही बेल्जियम के पायलट की मौ.त हो गई. रेस्क्यू टीम भी यहां पुलिस जवानों के साथ पहुंची और दोनों पायलट को रेस्क्यू भी किया,लेकिन बेल्जियम के पायलट को मृ.त पाने के बाद पायलट के शव को बैजनाथ के अस्पताल  में रखा गया है और आज श.व को पोस्टमार्टम के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भेजा गया.
पेड़ से टकराने के बाद हुई बेल्जियम के पैट्रिक्स की मौ.त 
बता दें कि यह हादसा  मंगलवार दोपहर को हुआ है । फ्री फ्लायर के तौर पर उड़ान भरने वाले बेल्जियम के 65 वर्षीय पायलट पैट्रिक की एक अन्य विदेशी पायलट के पैराग्लाइडर से टकराने से मौ.त हो गई। पुलिस ने बिलिंग से दो किलोमीटर आगे माइनस पॉइंट स्थान से पैट्रिक का श.व बरामद कर लिया है। घटना में शामिल दूसरा पायलट पूरी तरह से सुरक्षित है और पैराग्लाइडर का रिजर्व खोल कर सुरक्षित लैंड कर गया है और पोलैंड के इस पायलट को मामूली चोटें आई हैं । दोपहर एक बजे के बाद दुर्घटना का पता चलने के बाद पुलिस दल कड़ी मशक्कत के बाद घटना स्थल पर पहुंचा और श.व को कब्जे में लिया। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार घटना में पायलट के एक पेड़ के साथ टकराने से मौ.त हुई है। शाम को वीड से गया पुलिस दल रात को 12 बजे के करीब रेस्क्यू कर के वापिस पहुंचा  । दोनों पायलटों के पैराग्लाइडर के आपस में टकराने के बाद दोनों पायलट ने नियंत्रण खो दिया लेकिन पोलैंड के पायलट ने अपना रिजर्व खोल लिया और सुरक्षित लैंड कर गया जबकि बेल्जियम का पायलट रिजर्व नहीं खोल पाया और पेड़ से टकरा गया। जिसके कारण उसकी मौ.त हो गई.
रेस्क्यू टीम के  कॉर्डिनेटर सुरेश ठाकुर का कहना ये 
वहीं रेस्क्यू टीम के  कॉर्डिनेटर सुरेश ठाकुर ने इस हादसे की जानकारी में बताया कि थर्मल कम होने की वजह से दोनों पायलट हाइट पाने के लिए एक साथ उसे ओर थर्मल सही न होने की बहक से इन दोनों में तालमेल नहीं बन पाया और जिसके कारण यह हादसा हुआ है.
वहीं पुलिस  ने इस मामले की पुष्टि करते हुए जानकारी दी कि कल दोपहर को पुलिस को सूचना मिली थी कि दो पैराग्लाइडर आपस में क्रेश हुए हैं. पुलिस भी वहां पहुंची और मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू की.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बीजेपी विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर साधा निशाना, बोले- डलहौजी से हो रहा खिलवाड़

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के ज़िला चंबा के डलहौजी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर तीखा निशाना साधते हुए प्रदेश की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला चंबा के भलेई कॉलेज को बंद करने की कोशिश की गई,लेकिन सरकार इस मुद्दे पर उठ रहे सवालों का जवाब...

लॉटरी प्रक्रिया पर सांसद राजीव भारद्वाज का विरोध, सरकार से फैसला वापस लेने की मांग

राहुल चावला,कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में लॉटरी की प्रक्रिया शुरू करने को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश सरकार की ओर से एसओपी के तहत प्रक्रिया आगे बढ़ाने की बात कही जा रही है,लेकिन कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने इसका कड़ा विरोध किया है। उन्होंने सरकार के इस फैसले को अप्रत्यक्ष रूप से जुए...

नेपाल में फंसे ऊना के लोगों की सूचना दें परिजन, प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

ऊना,राकेश-:नेपाल में हाल ही में हुई प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर ऊना जिला प्रशासन ने जिले से संबंधित उन लोगों की जानकारी उपलब्ध करवाने की अपील की है,जो आपदा के समय नेपाल में मौजूद थे और अब तक अपने परिजनों या परिचितों के संपर्क में नहीं आ पाए हैं।उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि यदि ऊना...

नेपाल त्रासदी पर सीएम सुक्खू ने जताया दुख, जलवायु परिवर्तन को बताया बढ़ती आपदाओं की बड़ी वजह

शिमला,संजू-:नेपाल में हुई भीषण प्राकृतिक त्रासदी पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा दुख व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाल में आई आपदा बेहद गंभीर है और सूत्रों के अनुसार 133 भारतीय नागरिकों के लापता होने की सूचना सामने आई है।हालांकि,हिमाचल प्रदेश के किसी नागरिक के लापता होने को लेकर अभी...

हिमाचल में दिवाली से लॉटरी शुरू करने पर सियासत तेज, जयराम ने सरकार पर साधा निशाना

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में दिवाली से लॉटरी शुरू करने के सरकार के प्रस्ताव को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। भाजपा ने इस फैसले का विरोध करते हुए कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार प्रदेश की आर्थिक स्थिति सुधारने के नाम पर लॉटरी शुरू करने जा रही...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.