केंद्रीय बजट निराशाजनक.. देश का नहीं केवल बिहार के लिए बजट में हुई घोषणाएं -कुलदीप राठौर

शिमला, संजु चौधरी (TSN)-वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन द्वारा आज अपना आठवां बजट पेश किया गया। एक तरफ जहां भाजपा इस बजट को राहत वाला बजट करार दे रहे हैं.वहीं  कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप राठौर ने इस बजट को निराशाजनक करार दिया है । उन्होंने कहा कि बजट में ना तो किस बागवानो के लिए कोई प्रावधान किया गया है और ना ही बेरोजगारी और महंगाई को कम करने की बात कही गई है.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने कहा कि बजट का आकलन स्टॉक मार्केट से होता  है और आज बजट पेश करने के बाद स्टॉक मार्केट पूरी तरह से क्रश हो गई है वित्त मंत्री द्वारा पेश किया गया बजट आंकड़ों का माया जाल है। और बार-बार बिहार का जिक्र हो रहा है ऐसा लग रहा है कि ये केंद्र का बजट नहीं बल्कि बिहार का बजट  है।देश मे 28 राज्य हैं लेकिन किसी भी राज्य  का बजट में  कोई भी जगह नहीं केवल बिहार  को लेकर घोषणा हुई  है। क्योंकि बिहार में चुनाव होने वाले हैं।  यह सरकार  बैसाखियों के सहारे  चल रही है नीतीश का दबाव है इसलिए बिहार को ज्यादा महत्व दिया गया लेकिन देश मे  28 राज्य और भी हैं उनका ख्याल नहीं रखा गया।  रोजगार सृजन को लेकर कोई बात नहीं कही गई।  देश में लगातार बेरोजगार बढ़ रही है उसमें बेरोजगारी को कैसे दूर करना है उसके बारे में कोई चर्चा इस बजट में नहीं है। इनकम टैक्स में छूट की बात हुई लेकिन उसमें भी कोई शर्तें लगाई गई है क्या राहत है  पूरी तरह से स्पष्ट नही है।
हिमाचल के साथ फिर केंद्र ने किया सौतेला व्यवहार
कुलदीप राठौर कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि  दिल्ली का चुनाव भी है चुनाव की दृष्टि से बहुत सारी घोषणाए की गई है इस बजट में कुल मिलाकर निराशा हुई है खासकर जो किसान है उनके लिए कुछ भी नहीं है। एमएसपी को लेकर कोई बात नहीं हुई आज भी किसान आंदोलन रत हैं ।किसान नेता भूख हड़ताल पर बैठे हैं कृषि को लेकर कोई बात नहीं हुई है ।लगातार महंगाई बढ़ रही है जिस अनुपात में महंगाई बढ़ रही उस हिसाब से आय नहीं बढ़ रही है महंगाई पर किस तरह से रोकथाम लगाई जाए । उस पर कोई चर्चा इस बजट में नहीं हुई है कुल मिलाकर यह बजट से देशवासियों को निराशा हुई है।
हिमाचल के लिए इस बजट में कुछ नहीं मिला
जहा  तक हिमाचल प्रदेश की बात है हिमाचल के लिए इस बजट में कुछ नहीं मिला। आपदा में बीते वर्ष 10000 करोड़ का नुकसान आपदा में हुआ। हिमाचल को कुछ नहीं मिला है। हिमाचल पर्वतीय राज्य है यहां पर संसाधन कम है जीएसटी का नुकसान हो रहा है उसकी भरपाई कैसे हो उसके बारे में कोई  में प्रावधान नहीं है । बागवानों के साथ वादा किया था चुनाव से पूर्व आयात शुल्क का बढ़ाया जाएगा। ताकि बागवानों की गिरती आर्थिक कि उसकी भरपाई हो सके । बागवानों के लिए इस बजट में कुछ नहीं है पर्यटन क्षेत्र में जो उम्मीद थी वह भी नहीं हुआ. रेलवे के लिए बड़े-बड़े दावे किए हुई रेलवे के प्रोजेक्ट हिमाचल में हिमाचल में अपना शेयर कर दिया है उसको लेकर भी बजट में कुछ नहीं है जहां पूरा देश निराशा है वहां हिमाचल प्रदेश फिर से अनदेखी का शिकार हुआ है हिमाचल प्रदेश के लोग बहुत निराश हैं एक बार फिर से हिमाचल के साथ सौतेला व्यवहार के साथ केंद्र की सरकार ने किया है पिछले बजट में है जो हिमाचल में जिक्र हुआ था लेकिन इस बात में कोई भी जगह नहीं हुआ।
हिमाचल लगातार अनदेखी का शिकार
कुलदीप राठौर ने  कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिमाचल से स्वास्थ्य मंत्री है अनुराग ठाकुर है यह दो हिमाचल प्रदेश के बड़े नेता दिल्ली में है। हिमाचल की पैरवी नहीं कर पाए या फिर इनकी सुनवाई नहीं हो रही है ।हिमाचल प्रदेश से सात सांसद है  हिमाचल के लिए क्या कर रहे हैं.सांसदों को अपनी प्रभाव का इस्तेमाल करना चाहिए इस्तेमाल नहीं करना पा रहे हैं जीएसटी शेयर में भी मिलना चाहिए था लेकिन वह नहीं मिला ।हिमाचल लगातार अनदेखी का शिकार हो रहा है हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है कांग्रेस पार्टी की सरकार को  अस्थिर करने के लिए हमेशा से भाजपा प्रयासरत रही है ।हिमाचली नहीं दूसरे राज्य इस बजट से निराशा हुई है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बीजेपी विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर साधा निशाना, बोले- डलहौजी से हो रहा खिलवाड़

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के ज़िला चंबा के डलहौजी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर तीखा निशाना साधते हुए प्रदेश की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला चंबा के भलेई कॉलेज को बंद करने की कोशिश की गई,लेकिन सरकार इस मुद्दे पर उठ रहे सवालों का जवाब...

लॉटरी प्रक्रिया पर सांसद राजीव भारद्वाज का विरोध, सरकार से फैसला वापस लेने की मांग

राहुल चावला,कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में लॉटरी की प्रक्रिया शुरू करने को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश सरकार की ओर से एसओपी के तहत प्रक्रिया आगे बढ़ाने की बात कही जा रही है,लेकिन कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने इसका कड़ा विरोध किया है। उन्होंने सरकार के इस फैसले को अप्रत्यक्ष रूप से जुए...

नेपाल में फंसे ऊना के लोगों की सूचना दें परिजन, प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

ऊना,राकेश-:नेपाल में हाल ही में हुई प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर ऊना जिला प्रशासन ने जिले से संबंधित उन लोगों की जानकारी उपलब्ध करवाने की अपील की है,जो आपदा के समय नेपाल में मौजूद थे और अब तक अपने परिजनों या परिचितों के संपर्क में नहीं आ पाए हैं।उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि यदि ऊना...

नेपाल त्रासदी पर सीएम सुक्खू ने जताया दुख, जलवायु परिवर्तन को बताया बढ़ती आपदाओं की बड़ी वजह

शिमला,संजू-:नेपाल में हुई भीषण प्राकृतिक त्रासदी पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा दुख व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाल में आई आपदा बेहद गंभीर है और सूत्रों के अनुसार 133 भारतीय नागरिकों के लापता होने की सूचना सामने आई है।हालांकि,हिमाचल प्रदेश के किसी नागरिक के लापता होने को लेकर अभी...

हिमाचल में दिवाली से लॉटरी शुरू करने पर सियासत तेज, जयराम ने सरकार पर साधा निशाना

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में दिवाली से लॉटरी शुरू करने के सरकार के प्रस्ताव को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। भाजपा ने इस फैसले का विरोध करते हुए कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार प्रदेश की आर्थिक स्थिति सुधारने के नाम पर लॉटरी शुरू करने जा रही...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.