शिमला : संजु चौधरी ( TSN)-केंद्रीय मंत्री अमित शाह 25 मई को हिमाचल में चुनावी दौरे पर रहेंगे. यहां वे भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में रैली भी करेंगे.ये रैली हमीपुर और कांगड़ा संसदीय क्षेत्र मे की जाएगी.
भाजपा प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा ने बताया की 25 मई को केंद्रीय मंत्री अमित शाह हमीपुर और कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के दौरे पर रहने वाले है। उन्होंने बताया की अमित शाह प्रातः 9:30 बजे मेला ग्राउंड अम्ब जिला ऊना में और 11:30 बजे जोरावर स्टेडियम जिला कांगड़ा में एक एक रैली को संबोधित करेंगे। बिहारी ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के बाद , अमित शाह की रैली कार्यकर्ताओं में जोश का संचालन करेगी।केंद्रीय मंत्री अमित शाह 25 मई को हिमाचल में चुनावी दौरे पर रहेंगे. यहां वे भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में रैली भी करेंगे.ये रैली हमीपुर और कांगड़ा संसदीय क्षेत्र मे की जाएगी.
