बिलासपुर : सुभाष ठाकुर ( TSN)-केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने शुक्रवार को नशा मुक्त, सुरक्षा युक्त अभियान के अंतर्गत घुमारवीं में युवाओं की नशा जागरुकता बाइक रैली को हरी झंडी दिखाई। बाइक रैली से पहले उन्होंने युवाओं में हेलमेट वितरित किए।
नशे से रहे दूर..देश के विकास में युवाओं की भागीदारी सबसे अहम
इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश के विकास में युवाओं की भागीदारी सबसे अहम है। मगर ऐसा देखा जा रहा है कि कुछ युवा साथी नशे की चपेट में आकर अपना भविष्य खराब कर रहे हैं। ऐसे युवा देश के विकास में भी अपना कोई योगदान नहीं दे पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी युवाओं को नशे से दूर रहने का आह्वान किया है, ताकि युवा विकसित भारत निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें। इसी के दृष्टिगत नशा मुक्त, सुरक्षा युक्त अभियान शुरू किया गया है, ताकि युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक किया जा सके। वही उन्होंने कहा को हम चाहते है कि जल्द से जल्द आचारसंहिता लगे और जल्द चुनाव हो। हिमाचल की जनता इंतजार कर रही है राज्य सरकार को वोट की चोट देने का। जो प्रदेश सरकार ने पन्द्रह महीनों में वायदे पूरे नही किए उसका जनता करारा जबाव देगी.इस मौके पर पूर्व केबिनेट मंत्री राजेंद्र गर्ग, मण्डल अध्यक्ष सुरेश ठाकुर, मंडल मीडिया प्रभारी महेंद्र पाल रतवान भाजपा के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
