/ May 20, 2026

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दी प्रतिक्रिया

करनाल, 8 फरवरी – दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि क्योंकि नतीजे अभी पूर्ण रूप से घोषित नहीं हुए हैं. अभी मतगणना जारी है, लेकिन अब तक की स्थिति से साफ हो गया है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार दिल्ली में बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि पिछले 11 सालों से दिल्ली की जनता त्रस्त थी. उन्होंने अपना गुस्सा निकाला है और भारतीय जनता पार्टी की नीतियों में विश्वास किया है।
दिल्ली की त्रस्त जनता ने वोट की चोट से दिया जवाब
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि  जिस प्रकार से दिल्ली की जनता ने भारतीय जनता पार्टी पर अपना विश्वास जताकर पूर्ण बहुमत से जिताया है. आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी की ओर से दिल्ली के लोगो को हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध होगी और दिल्ली को प्रगति की ओर लेजाया जाएगा।मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि कांग्रेस अपना खाता खोल नहीं पाई है क्योंकि कांग्रेस ने जनता पर से अपना विश्वास खो दिया है, यह बात पीएम  मोदी  ने पहले ही साफ कर दी थी। अगले आने वाले समय में जो बाकी बचे दो तीन प्रांतों से भी कांग्रेस का खाता साफ हो जाएगा।
वहीं पूर्व सीएम अरविन्द केजरीवाल पर मनोहर लाल खट्टर ने  कहा कि केजरीवाल हमेशा से ही झूठ बोलते आए हैं और बार-बार झूठ बोलने के नतीजे का कारण उनके सामने है। जनता को एक बार झुठलाया जा सकता है बार-बार नहीं। वह झूठ बोलते थे फिर माफी मांग लेते थे कि मैं यह काम नहीं कर पाया लेकिन बार-बार ऐसा नहीं चलता।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

यमुना तटबंधों का निरीक्षण करने पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण, बोले— बदलते मौसम में मजबूत बाढ़ प्रबंधन जरूरी

करनाल /राकेश कुमार शर्मा -:हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने बुधवार को करनाल के गांव कुंडा कलां में यमुना नदी के तटबंधों और बाढ़ बचाव कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर संभावित बाढ़ को लेकर किए जा रहे इंतजामों की समीक्षा की और कार्यों को तय समय सीमा में पूरा...

ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में हिमाचल में केमिस्टों की हड़ताल, मरीजों को हुई दिक्कत

शिमला, संजू -: ऑनलाइन फार्मेसी और दवाओं पर भारी छूट के विरोध में ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स के आह्वान पर हिमाचल प्रदेश में मेडिकल स्टोर संचालकों ने एक दिन की हड़ताल की।प्रदेशभर में अधिकांश मेडिकल दुकानें बंद रहीं, जिसके चलते लोगों को जरूरी दवाइयां लेने में परेशानी का सामना करना पड़ा। शिमला,...

शिमला पुलिस का बड़ा एक्शन: यूपी और पंजाब से ड्रग नेटवर्क के दो मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

शिमला, संजू -:शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए उत्तर प्रदेश और पंजाब से दो मुख्य सप्लायरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि अब कार्रवाई केवल छोटे स्तर के पेडलरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि नशा नेटवर्क की जड़ों तक...

हरियाणा में पर्यटन को बड़ा बढ़ावा, 30 मई को 6 ऐतिहासिक स्थलों पर होगी हैरिटेज एंड सिटी वॉक

चंडीगढ़, 19 मई — हरियाणा के विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने आज चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया बंधुओं को संबोधित करते हुए  बताया कि 30 मई 2026 को प्रदेश में दूसरी हैरिटेज एंड सिटी वॉक 2026 आयोजित की जा रही है। उन्होंने बताया कि हरियाणा पर्यटन निगम द्वारा ‘आओ चलें...

कुमारी शैलजा ने पेट्रोल-डीजल महंगाई, नीट परीक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर केंद्र व प्रदेश सरकार को घेरा

सिरसा, विजय कुमार -:कुमारी शैलजा ने प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि हरियाणा में विकास कार्य पूरी तरह ठप पड़े हैं और जनता बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही है।सिरसा में कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.