/ Oct 17, 2026

केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह का कांग्रेस पर निशाना, बोले  कभी नहीं किया बाबासाहेब और संविधान का सम्मान

शिमला,संजु चौधरी ( TSN)- केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह संविधान गौरव अभियान के लिए शिमला पहुंचे. होटल पीटरहॉफ में उन्होंने कार्यकर्ताओं के बड़े समूह को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत की और कांग्रेस को आड़े हाथों लिया. डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संविधान गौरव अभियान जागरूकता के लिए चला रही है. उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी भी संविधान के मूल्यों के बारे में जाने, इसके लिए अभियान शुरू किया गया है. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधा. खास तौर पर वे गांधी परिवार पर हमलावर नजर आए. जितेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सत्ता में रहते हुए जो पाप किए, उसका प्रायश्चित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया.

 

 

केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस लंबे वक्त से दुष्प्रचार करने का काम कर रही है. कांग्रेस की ओर से लोगों के बीच भ्रम फैलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपनी सरकार रहते हुए 88 बार अनुच्छेद 356 का दुरुपयोग किया. उन्होंने कहा कि स्वार्थ साधने के लिए ही देश में इमरजेंसी भी लगाई गई. उन्होंने कहा कि एक बार तो कांग्रेस ने सियासी माहौल देखकर लोकसभा और विधानसभा का कार्यकाल ही पांच साल की जगह छह साल कर दिया गया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में रहते हुए संविधान से खूब खिलवाड़ किया और वोट बैंक को ध्यान में रखते हुए शाहबानो केस में कोर्ट के फैसले को ही पलट डाला. डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जितने भी संशोधन किए, वह सभी संशोधन जनहित को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं. उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस से सवाल पूछ रही है कि आखिर में सिर्फ तुष्टिकरण की राजनीति क्यों करती है. कांग्रेस ने तीन तलाक खत्म करने, आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग को आरक्षण देने और महिलाओं को चुनाव में 33 फीसदी आरक्षण देने जैसे बड़े कदम क्यों नहीं उठाए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा से गरीबी हटाओ की बात करती रही, लेकिन जमीन पर कोई भी काम नहीं हुआ.

 

 

 

 

 

केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को सम्मान दिया. उनसे जुड़े हुए पांच स्थानों पर स्मारक बनाए गए. उन्होंने कहा कि डॉ. बी.आर. अंबेडकर को तो कांग्रेस ने भारत रत्न तक नहीं दिया. पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने प्रधानमंत्री रहते हुए खुद को ही भारत रत्न दिया. इंदिरा गांधी ने भी खुद प्रधानमंत्री रहते हुए खुद को ही भारत रत्न दिया. इसके बाद राजीव गांधी को भी मरणोपरांत भारत रत्न दिया गया. इसी तरह सोनिया गांधी को भी भारत रत्न दिया जाना था, लेकिन साल 2014 में कांग्रेस की सरकार चली गई. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भी भारत रत्न लेने के लिए तैयार बैठे रहे. डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अनुशासित पार्टी है और यहां फैसला रसोई घर में नहीं होते. संगठन सब कुछ सोच समझकर हर तरह के फैसले लेता है. डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भी कांग्रेस सरकार से पूछा जाना चाहिए कि सत्ता में आने से पहले उन्होंने 10 गारंटी दी थी, उनका क्या हुआ है.

 

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नए जिलों पर भाजपा के विरोध को लेकर सीएम मीडिया एडवाइजर का जवाब,बोले- रिपोर्ट के बाद ही होगा निर्णय

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में नए जिलों के गठन का मुद्दा एक बार फिर राजनीतिक बहस का केंद्र बन गया है।प्रदेश सरकार की ओर से आयोग के गठन के बाद भाजपा नेताओं की प्रतिक्रियाओं पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने नए जिलों के गठन को लेकर जल्दबाजी...

भाई की सलामती के लिए मांगी थी मन्नत,अब 50 किलोमीटर दंडवत यात्रा कर मां चिंतपूर्णी के दरबार में निभा रहीं संकल्प

चिंतपूर्णी,विकास-:मां भगवती के प्रति अटूट श्रद्धा और विश्वास की एक भावुक कर देने वाली मिसाल सामने आई है।पंजाब के होशियारपुर जिले के चौहाल की रहने वाली अमनदीप अपने भाई के स्वस्थ होने पर मां चिंतपूर्णी के दरबार में शीश नवाने के लिए करीब 50 किलोमीटर की दंडवत यात्रा कर रही हैं।उनकी यह कठिन यात्रा आस्था,संकल्प...

चंबा आज भी पिछड़ेपन से जूझ क्यों रहा? पठानिया ने हर्ष महाजन से मांगा जवाब

चंबा-: चंबा के विकास और जिले के पिछड़ेपन को लेकर हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन के चंबा के विकास को लेकर दिए गए बयानों पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कड़ा पलटवार किया है।उन्होंने महाजन के राजनीतिक सफर और पूर्व में सत्ता में रही उनकी भूमिका...

शिमला में फोरलेन टनल निर्माण के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, ढली में निकाली आक्रोश रैली

शिमला,संजू-:राजधानी शिमला में फोरलेन टनल निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों का विरोध तेज हो गया है।टनल निर्माण के कारण मकानों में दरारें आने और रिहायशी इलाकों की सुरक्षा को लेकर चिंतित लोगों ने शुक्रवार को ढली टनल से आक्रोश रैली निकाली। टनल प्रभावित मंच के बैनर तले प्रदर्शन कर लोगों ने सरकार और प्रशासन के...

कांगड़ा बनेगा हिमाचल का पर्यटन केंद्र, नए जिलों पर आयोग की रिपोर्ट के बाद होगा फैसला: CM सुक्खू

राहुल चावला,धर्मशाला–:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले को पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने और धर्मशाला को बड़े आयोजनों के केंद्र के रूप में विकसित करने की प्रतिबद्धता दोहराई है।शुक्रवार को धर्मशाला पहुंचे मुख्यमंत्री ने पर्यटन विकास,होटल कारोबार,नए जिलों के गठन, स्वास्थ्य सेवाओं,शिक्षा और केंद्रीय विश्वविद्यालय से जुड़े विभिन्न मुद्दों...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.