बिलासपुर,सुभाष ठाकुर(TSN)-बिलासपुर में कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर कुछ अज्ञात लोगों ने जानलेवा ह.मला किया.बंबर ठाकुर और उनके पीएसओ पर अज्ञात लोगों ने करीब 12 राउंड गोलियां चलाई.जिसके बाद दोनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया.
बता दें कि ये वारदात उस समय हुई जब बंबर ठाकुर बिलासपुर में अपने आवास पर मौजूद थे।इस दौरान कुछ अज्ञात लोग वहां पर आए और बंदूक से उन पर गोली चला दी।बंबर ठाकुर को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पहले गोलियां चलने के बाद बंबर को किसी सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया था,वहीं पीएसओ को सीधे अस्पताल पहुंचाया गया।लेकिन अब बंबर ठाकुर को भी अस्पताल पहुंचाया गया है।बताया जा रहा है कि करीब 12 राउंड गोलियां चली हैं।बंबर ठाकुर और उनके पीएसओ के पीठ और पेट पर गोलियां लगी हैं।
