/ Aug 31, 2026

मैक्लोडगंज पहुंचे अमेरिका प्रतिनिधित्व दल ने की दलाईलामा से मुलाकात…चीन और तिब्बत के संबंधों के लेकर हुई चर्चा

धर्मशाला : राहुल चावला ( TSN)-अपने दो दिवसीय  दौर के लेकर मैक्लोडगंज पहुंची पूर्व अमेरिकी स्पीकर नैन्सी पेलोसी ने कहा कि तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा ज्ञान, परंपरा, करुणा, आत्मा की पवित्रता और प्रेम का भंडार है.उन्होंने कहा कि दलाईलामा ने कहा है कि वह लंबे समय तक जीवित रहेंगे, यह हम सब के लिए हर्ष की बात है. नैन्सी ने कहा कि दलाईलामा की विरासत हमेशा जीवित रहेगी. इस दौरान उन्होंने चीन के राष्ट्रपति पर तंज कसते हुए कहा की तुम चले जाओगे और कोई भी तुम्हें किसी भी चीज़ का श्रेय नहीं देगा।
पूर्व अमेरिकी स्पीकर नैन्सी पेलोसी ने कहा कि दलाईलामा मेरी इस बात को स्वीकार नहीं करेंगे कि जब मैं चीनी सरकार की आलोचना करती हूं तो वे कहते हैं, आइए नैन्सी के लिए प्रार्थना करें कि वह उसे अपने नकारात्मक रवैये से छुटकारा दिलाए. उन्होंने कहा कि आज परिवर्तन आ रहा है और जल्द ही चीन की दमनकारी नीतियां पूरे विश्व के सामने उजागर हो जाएंगी.अमेरिकी कांग्रेस का छह सदसीय प्रतिनिधिमंडल  पिछले कल ही धर्मशाला दौरे पर आया है.अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल ने आज तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा से मुलाकात की. इस दौरान मैक्लोड़गंज में सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमे तिब्बत के विभिन्न संगठनों ने भी बढ़ चढ़ कर भाग लिया. इस मौके पर अमेरिका के प्रतिनिधित्व दल सदस्यों को तिब्बत संस्कृति से सम्मानित भी किया गया।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नेपाल हादसे में हाइड्रो प्रोजेक्ट की टनल में फंसे ऊना के सुखविंदर, परिजनों ने भारत सरकार से लगाई रेस्क्यू की गुहार

ऊना,राकेश -:नेपाल में चीन सीमा के पास ग्लेशियर से बनी कृत्रिम झील के टूटने के बाद आई विनाशकारी बाढ़ ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है।बाढ़ की चपेट में आने से जहां कई घर और निर्माणाधीन परियोजनाएं तबाह हो गईं,वहीं बड़ी संख्या में लोगों के प्रभावित होने की सूचना है।हादसे के कई दिन बीत जाने...

हिमाचल की पुष्पा राणा को मिली भारतीय महिला कबड्डी टीम की कमान, एशियन गेम्स में गोल्ड पर नजर

कांगड़ा,राहुल-:हिमाचल प्रदेश की बेटी और अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी पुष्पा राणा के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। पुष्पा राणा को भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। कप्तानी मिलने के बाद पुष्पा राणा ने इसे अपने लिए गर्व का पल बताते हुए कहा...

सुक्खू सरकार पर निशाना- पंचायत के फंड पर कैंची चलाने के आरोप… लॉटरी को भी बताया प्रदेश की बर्बादी की वजह

शिमला,संजू-:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में हिमाचल प्रदेश भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाएगी। हिमाचल भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि अभियान के दौरान सेवा कार्यों के साथ विकसित भारत-2047 के निर्माण का संकल्प लिया...

नशे के खिलाफ जंग लड़ रहे सरपंच पर ही लगे नशा फैलाने के आरोप, महापंचायत में ग्रामीणों ने दिया खुला समर्थन

यमुनानगर: जिले में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम अब साढौरा विधानसभा क्षेत्र के बिजौली गांव में नया मोड़ ले चुकी है। गांव के सरपंच साजिद खान, जो लंबे समय से नशे के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं,उन पर ही नशा फैलाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि नशा तस्करों...

पिंजौर के सूरजपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, चाचा-भतीजे की मौत

मोनिका रावत,पिंजौर:एचएमटी और सूरजपुर बीच हुए देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार गाड़ीवो के बाइक को टक्कर मारने के कारण हुआ। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय जितेंद्र और 32 वर्षीय मुकेश के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों पेट्रोल डलवाकर बाइक पर अपने घर...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.