/ Jun 22, 2026

BJP की विशाल रैली में पहुंचे दिग्गज नेता… प्रदेश कांग्रेस सरकार के खिलाफ निकाला गुब्बार

हमीरपुर -अरविन्द सिंह ( TSN)-कभी भाजपा का गढ़ और राजनीति और सत्ता का केंद्र कहा जाने वाला हमीरपुर एक बार फिर से सियासत का सेंट्रल प्वाइंट बन गया है। हमीरपुर के गांधी चौक पर आज भाजपा में शामिल होने के बाद सुजानपुर से पूर्व विधायक राजेंद्र राणा, बड़सर के पूर्व विधायक इंद्रदत्त लखनपाल व हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा ने विशेष रैली का आयोजन किया गया.  जिसमें केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित पार्टी के सभी पूर्व विधायकों समेत बड़े पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रैली के दौरान भाजपा नेताओं ने जहां लोकसभा चुनाव में भाजपा  के उम्मीदवार अनुराग ठाकुर को पांचवीं बार 5 लाख से अधिक मतों से जीतने का संकल्प लिया तो वहीं विधानसभा उपचुनाव में भी  भाजपा के द्वारा घोषित किए गए पार्टी उम्मीदवारों को जीतने की बात कही । आशीष शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री की सारी शिक्षा शिमला में हुई है। उन्होंने राजनीति के गुर भी शिमला में ही सीखे हैं वह सिर्फ मात्र चुनाव लडऩे के लिए नादौन आते थे। उन्होंने कहा कि उन्हें मजबूरी में इस्तीफा देना पड़ा है। मुख्यमंत्री द्वारा उनके कार्य नहीं किए जा रहे थे।  सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उपचुनाव प्रत्याशी राजेंद्र राणा ने कहा कि निर्दलीय विधायक अपना इस्तीफा दे चुके हैं लेकिन क्या कारण है कि इस्तीफा स्वीकार नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी के विधायक पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं तो इस पर मुख्यमंत्री को विचार करना चाहिए। बड़सर से भाजपा के प्रत्याशी इंद्रदत्त लखनपाल ने कहा कि  जनता हमसे उम्मीद लगाए बैठी थी लेकिन सरकार ने हमारी सुझावों तथा मांगों को दरकिनार किया। इस कारण अंत में पार्टी छोडऩे का फैसला लेना पड़ा। आज देश की मजबूत पार्टी के साथ जुड़े हैं।
नौ विधायकों को जिताने की अपील 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि नौ विधायकों का जिता दीजिए। इनमें से तीन मंच पर विराजमान है इन्हें भारी बहुमत से जिताईए। उन्होंने मंच से इंद्रदत्त लखनपाल, राजेंद्र राणा के पक्ष में जमकर नारेबाजी भी की।
सुखविंद्र सिंह सुक्खू आजकल बहुत ज्यादा बोल रहे -जयराम 
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू आजकल बहुत ज्यादा बोल रहे हैं। मालूम पड़ा कि वह बीते बुधवार को हमीरपुर बाजार में टहल रहे थे। उनका ज्यादातर जीवन शिमला में टहलते हुए ही गुजरा है। मेरे बारे में कहने लगे की जयरम ठाकुर आजकल हमीरपुर में ज्यादा घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि  जितनी बार वह 15 महीने में हमीरपुर में आए हैं उससे ज्यादा बार में अपने कार्यकाल के पहले साल में आ चुका हूं।
कांग्रेस सरकार पर बोला जमकर ह*मला 
वहीं  अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि युवाओं का प्रदेश सरकार नौकरी तरक नहीं दे पा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने दिया क्या है जिसके एवज में वोट मांगने आएंगे। जनता ने मन बना लिया है कि इस बार भाजपा की लोकसभा चुनाव में रिकार्ड जीत होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार नहीं बन पाई लेकिन सरकार बदलने का अवसर पांच साल मिलना था परंतु 15 महीने में ही यह असवर मिलने जा रहा है। हर तरफ कमल का फूल खिला दीजिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जो 60 साल में किया वह मोदी सरकार ने एक साल में कर दिखाया है। यह तब करके दिखाया जब लडख़ड़ाती अर्थ व्यवस्था मिली थी। देश को दुनिया की पांचवी बढ़ी अर्थव्यवस्था बनाया गया। उन्होंने कहा कि मोदी जी दस साल से केंद्र सरकार में हैं। पहले वन डे मैच की तरफ बैटिंग करनी पड़ी लेकिन अब अब वह टी-20 मैच की तरह चौके छक्के लगाएंगे। उन्होंने कहा कि नेशनल क्रश तो बहुत होंगे लेकिन नेशनल ट्रस्ट सिर्फ नरेंद्र मोदी है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

चंडीगढ़ पुलिस ने नाकाम की बड़ी साजिश, गोल्डी ढिल्लों गैंग से जुड़े 3 आरोपी हथियारों समेत दबोचे

चंडीगढ़-:चंडीगढ़ पुलिस ने विदेशी गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों से जुड़े एक मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।ऑपरेशन सेल और क्राइम ब्रांच थाना की संयुक्त कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से दो अवैध पिस्तौल और नौ जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।सेक्टर-9 स्थित पुलिस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी मंजीत...

HPTDC ने लॉन्च किए प्लैटिनम, गोल्ड और सिल्वर कार्ड, प्रदेशभर के होटलों में मिलेगा 50% तक का डिस्काउंट

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (HPTDC) के चेयरमैन एवं नगरोटा बगवां के विधायक आरएस बाली ने धर्मशाला में आयोजित पत्रकार वार्ता में पर्यटन क्षेत्र को नई दिशा देने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।उन्होंने कहा कि पर्यटन क्षेत्र में कुछ नया करना उनकी प्राथमिकता है और इसी सोच के तहत धर्मशाला स्थित कश्मीर हाउस...

घुसपैठियों के लिए भारत में कोई जगह नहीं, वोटर लिस्ट शुद्धिकरण जरूरी : कृष्णपाल गुर्जर

हथीन-:केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि देश में घुसपैठियों के लिए कोई स्थान नहीं है और मतदाता सूची को शुद्ध एवं पारदर्शी बनाने के लिए चुनाव आयोग द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वोटर लिस्ट में समय-समय पर सुधार करना लोकतंत्र की मजबूती के लिए...

आने वाले वक़्त में बढ़ने वाली है लोक निर्माण विभाग की भूमिका, मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा बयान

शिमला,संजू-:शनिवार को शिमला के पीटरहॉफ होटल में आयोजित नॉर्दर्न जोन काउंसिल की बैठक के दूसरे दिन इंटर-स्टेट इंटरेक्टिव आयोजित हुआ।इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नॉर्दन जोनल काउंसिल की बैठक में साझा विकास योजना का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश का लोक निर्माण विभाग अब केवल सड़क निर्माण तक सीमित नहीं रहेगा,बल्कि भविष्य...

पूर्व जयराम सरकार और उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश हित के खिलाफ केंद्र के आगे टेके घुटने – जगत सिंह नेगी

शिमला,संजू-हिमाचल प्रदेश में मानसून के दौरान संभावित प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए राज्य सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं।राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि सरकार पूरी तरह सतर्क है और विभिन्न विभागों को पहले से ही आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं।उन्होंने बताया कि हाल ही में...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.