करनाल पहुंची हरियाणा बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष..बाल भवन का किया निरीक्षण

करनाल,18 मार्च-हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष सुमन सैनी करनाल स्थित बाल भवन का निरीक्षण करने पहुंची।नव नियुक्त मेयर रेनू वाला गुप्ता व अन्य महिलाओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।निरीक्षण के दौरान सुमन सैनी ने भवन की व्यवस्थाओं को भली भांति देखा और आवश्यक सुधारो पर चर्चा की।उन्होंने कहा कि सरकार प्रयासरत है कि हर जिले में बाल भवनो की स्थिति को और बेहतर बनाया जाए और किसी भी कमी को तुरंत दूर किया जाए।

सुमन सैनी ने इस दौरान महिला सशक्तिकरण हरियाणा के बजट और अन्य विषयों पर भी अपने विचार व्यक्त किये उन्होंने कहा कि इस बार का बजट बहुत ही अच्छा रखा गया है जिसमें महिलाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। सरकार महिलाओं और प्रदेश की जनता से किए गए वादों को पूरा करने की दिशा में तत्परता से कार्यरत है और इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री द्वारा बजट तैयार किया गया है।

महिलाओं और बच्चों के लिए सरकार के बढ़ते कदम:

सुमन सैनी ने कहा कि सरकार लगातार महिलाओं और बच्चों के हितकारी योजनाएं लेकर आ रही है। किसी प्रकार की कमी को जल्द दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। हर जिले में जाकर बाल भावनाओं का निरीक्षण कर उनकी व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए सरकार द्वारा उचित कदम उठाए जा रहे है।

महिलाओं को सश्क्त बनाने में जुटी सरकार:

उपाध्यक्ष ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं।उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बच्चों के विकास को प्राथमिकता देना है जिससे वह हर क्षेत्र में आगे बढ़ सके।मुख्यमंत्री द्वारा बजट भाषण में स्पष्ट किया गया है कि महिलाओं के लिए बजट की कोई कमी नहीं होगी।महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके सशक्तिकरण के लिए सरकार लगातार अपने कदम बढ़ा रही है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बीजेपी विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर साधा निशाना, बोले- डलहौजी से हो रहा खिलवाड़

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के ज़िला चंबा के डलहौजी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर तीखा निशाना साधते हुए प्रदेश की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला चंबा के भलेई कॉलेज को बंद करने की कोशिश की गई,लेकिन सरकार इस मुद्दे पर उठ रहे सवालों का जवाब...

लॉटरी प्रक्रिया पर सांसद राजीव भारद्वाज का विरोध, सरकार से फैसला वापस लेने की मांग

राहुल चावला,कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में लॉटरी की प्रक्रिया शुरू करने को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश सरकार की ओर से एसओपी के तहत प्रक्रिया आगे बढ़ाने की बात कही जा रही है,लेकिन कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने इसका कड़ा विरोध किया है। उन्होंने सरकार के इस फैसले को अप्रत्यक्ष रूप से जुए...

नेपाल में फंसे ऊना के लोगों की सूचना दें परिजन, प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

ऊना,राकेश-:नेपाल में हाल ही में हुई प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर ऊना जिला प्रशासन ने जिले से संबंधित उन लोगों की जानकारी उपलब्ध करवाने की अपील की है,जो आपदा के समय नेपाल में मौजूद थे और अब तक अपने परिजनों या परिचितों के संपर्क में नहीं आ पाए हैं।उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि यदि ऊना...

नेपाल त्रासदी पर सीएम सुक्खू ने जताया दुख, जलवायु परिवर्तन को बताया बढ़ती आपदाओं की बड़ी वजह

शिमला,संजू-:नेपाल में हुई भीषण प्राकृतिक त्रासदी पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा दुख व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाल में आई आपदा बेहद गंभीर है और सूत्रों के अनुसार 133 भारतीय नागरिकों के लापता होने की सूचना सामने आई है।हालांकि,हिमाचल प्रदेश के किसी नागरिक के लापता होने को लेकर अभी...

हिमाचल में दिवाली से लॉटरी शुरू करने पर सियासत तेज, जयराम ने सरकार पर साधा निशाना

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में दिवाली से लॉटरी शुरू करने के सरकार के प्रस्ताव को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। भाजपा ने इस फैसले का विरोध करते हुए कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार प्रदेश की आर्थिक स्थिति सुधारने के नाम पर लॉटरी शुरू करने जा रही...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.