विक्रमादित्य सिंह बोले…दोगली राजनीति व बडी़ बड़ी बातें करने वाले मंडी के रक्षक नहीं भक्षक है जयराम

मंडी : धर्मवीर ( TSN)- मंडी पहुंचते ही कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह भारतीय जनता पार्टी पर हमलावर हो गए हैं। विक्रमादित्य सिंह ने बड़ा जुबानी हमला करते हुए पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को मंडी का रक्षक नहीं भक्षक बताया है। यह यह जुबानीनी प्रहार विक्रमादित्य सिंह ने मंडी जिला के सुंदर नगर में कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान किया है। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर ने दोगली राजनीति कर रहे हैं और लोगों की आवाज को दबाने की कोशिश कर रहे हैं। इस प्रकार की दोहरी राजनीति को कांग्रेस सहन करने वाली नहीं है।
युवाओं नौकरी न देने के आरोपों पर विक्रमादित्य ने जयराम को दी ओपन डिबेट की चुनौती
 उन्होंने जयराम ठाकुर को को घेरते हुए कहा कि आज नेता प्रतिपक्ष बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं। लेकिन जयराम ठाकुर मंडी के रक्षक नहीं भक्षक है। जयराम ठाकुर प्रदेश सरकार पर युवाओं को नौकरियां नहीं देने के आरोप लगाते रहते हैं। इस मामले में वे पूर्व सीएम जयराम ठाकुर के साथ खुले मंच से ओपन डिबेट करने के लिए तैयार है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार अपने 15 माह के कार्यकाल में शिक्षा, जलशक्ति,वन सहित अन्य विभागों में रिकार्ड 22 हजार नौकरियां युवाओं को दी हैं।वहीं प्रदेश में विकास कार्यों के लिए केंद्र सरकार से मदद मांगने मुद्दे पर भी विक्रमादित्य सिंह जयराम ठाकुर को घेरते हुए नजर आए। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि केंद्र से पैसा लाने के लिए कला और दम (हिम्मत) दोनों चाहिए। जयराम ठाकुर में अगर हिम्मत होती तो पीएम मोदी को शॉल टोपी पहनाकर दिल्ली से खाली हाथ वापिस न लौटते। विक्रमादित्य सिंह ने कहा वे मंत्री रहते हुए अपने दम व कला की बदौलत ही केंद्र मदद लाने में सफल हुए हैं। हिमाचल में आई आपदा के समय यदि जयराम ठाकुर केंद्र से विशेष राहत पैकेज की मांग करते तो बात कुछ और होती। लेकिन उस समय भी जयराम ठाकुर ने राहत पैकेज में रोड़ा अटकाने का ही काम किया।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बीजेपी विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर साधा निशाना, बोले- डलहौजी से हो रहा खिलवाड़

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के ज़िला चंबा के डलहौजी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर तीखा निशाना साधते हुए प्रदेश की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला चंबा के भलेई कॉलेज को बंद करने की कोशिश की गई,लेकिन सरकार इस मुद्दे पर उठ रहे सवालों का जवाब...

लॉटरी प्रक्रिया पर सांसद राजीव भारद्वाज का विरोध, सरकार से फैसला वापस लेने की मांग

राहुल चावला,कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में लॉटरी की प्रक्रिया शुरू करने को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश सरकार की ओर से एसओपी के तहत प्रक्रिया आगे बढ़ाने की बात कही जा रही है,लेकिन कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने इसका कड़ा विरोध किया है। उन्होंने सरकार के इस फैसले को अप्रत्यक्ष रूप से जुए...

नेपाल में फंसे ऊना के लोगों की सूचना दें परिजन, प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

ऊना,राकेश-:नेपाल में हाल ही में हुई प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर ऊना जिला प्रशासन ने जिले से संबंधित उन लोगों की जानकारी उपलब्ध करवाने की अपील की है,जो आपदा के समय नेपाल में मौजूद थे और अब तक अपने परिजनों या परिचितों के संपर्क में नहीं आ पाए हैं।उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि यदि ऊना...

नेपाल त्रासदी पर सीएम सुक्खू ने जताया दुख, जलवायु परिवर्तन को बताया बढ़ती आपदाओं की बड़ी वजह

शिमला,संजू-:नेपाल में हुई भीषण प्राकृतिक त्रासदी पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा दुख व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाल में आई आपदा बेहद गंभीर है और सूत्रों के अनुसार 133 भारतीय नागरिकों के लापता होने की सूचना सामने आई है।हालांकि,हिमाचल प्रदेश के किसी नागरिक के लापता होने को लेकर अभी...

हिमाचल में दिवाली से लॉटरी शुरू करने पर सियासत तेज, जयराम ने सरकार पर साधा निशाना

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में दिवाली से लॉटरी शुरू करने के सरकार के प्रस्ताव को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। भाजपा ने इस फैसले का विरोध करते हुए कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार प्रदेश की आर्थिक स्थिति सुधारने के नाम पर लॉटरी शुरू करने जा रही...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.