Kaithal, 2 September-कैथल जिले में घग्गर नदी का जलस्तर इस समय खतरे के निशान से नीचे है। जिला उपायुक्त बलिन्द्र कुमार ने अधिकारियों के साथ घग्गर पार के गांवों का दौरा कर जमीनी हालात का जायजा लिया।
लोगों की मांग पर डीसी ने पंजाब के पटियाला प्रशासन के साथ तालमेल बैठाकर घग्गर का संयुक्त दौरा करने के निर्देश एसडीएम को दिए।उन्होंने उन गांवों का भी दौरा किया, जहां पिछली बार बाढ़ से नुकसान हुआ था। वहीं, हांसी-बुटाना नहर के टूटे हिस्से तक पहुंचने के लिए डीसी ने करीब 5 किलोमीटर पैदल चलकर निरीक्षण किया।डीसी ने कहा कि प्रशासन लगातार बारिश और घग्गर के जलस्तर पर नजर बनाए हुए है और हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।
