Shimla, Sanju (TSN)-हिमाचल प्रदेश के लोगों को तेज़ गर्मी और लू से जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में तापमान सामान्य से लगभग 3 डिग्री अधिक दर्ज किया जा रहा है,जिससे खासकर मैदानी इलाके बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, 18 मई की शाम से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके चलते प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है। इस बदलाव के बाद तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।
तापमान के आंकड़े:
ऊना – सबसे गर्म जिला: 39.6°C
शिमला – 26.5°C
धर्मशाला – 31.1°C
मनाली – 24.0°C
मंडी – 34.6°C
कांगड़ा – 35.5°C
हालांकि कुछ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली है,लेकिन ज़्यादातर इलाके अब भी तेज़ धूप की चपेट में हैं।
मौसम विशेषज्ञ शोभित कटियार का कहना है:
“18 मई की शाम से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जाएगा, जिससे कई क्षेत्रों में बारिश हो सकती है।इसके चलते तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलेगी।”