/ Oct 14, 2026

गेहूं का सीजन सिर पर..करनाल अनाज मंडी के बिगड़े हालात, अव्यवस्थाओं का आलम

करनाल,27 मार्च-करनाल जिले की सभी अनाज मंडियों में गेहूं की एक अप्रैल से सरकारी खरीद शुरू हो जाएगी। इसी के अनुसार शहर में करनाल राष्ट्रीय राजमार्ग 44 स्त्तिथ नई अनाज मंडी में भी खरीद होगी, लेकिन वहां की बदहाल स्थिति को देखकर लगता है कि मंडी प्रशासन की तैयारी अभी भी अधूरी है। मंडी में अभी तक किसानों के लिए कोई भी मूलभूत सुविधा मुहैया नहीं कराई जा सकी है। इसमें पेयजल,बदहाल शौचालय,कूड़े के ढेर सहित सुरक्षा को लेकर उचित प्रबंध का नहीं होना मुख्य है। दूसरी तरफ मंडी के जमींदारा शेड में भी अतिक्रमण के कारण किसानों में मंडी प्रशासन के प्रति रोष व्याप्त है।

जमींदारा शेड में अतिक्रमण का आलम:

नई अनाज मंडी के जमींदारा शेड में अतिक्रमण का बोलबाला है। अवैध रूप से ट्रक आदि वाहन खड़े हुए हैं। खरीद सीजन शुरू होने से पहले इस ओर मंडी प्रशासन ने कोई कदम नहीं उठाया है। ऐसे में आगामी दिनों में भी यही हाल रहा तो किसानों को अपनी फसल बाहर ही डालनी पड़ेगी। पिछले सीजनों में भी किसानों को इसी परेशानी का सामना करना पड़ा था। सफाई, सड़क व पानी निकासी का अभाव
अनाज मंडी की अधिकतर सड़कों में गहरे-गहरे गड्ढे बने हुए हैं। सीजन शुरू होने से पहले प्रशासन की ओर से इन्हें भरा तक नहीं गया है। इसके अलावा अनाज मंडी परिसर में हर तरफ सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। ऐसा लगता है कि पिछले कई महीनों से मंडी में सफाई नहीं की गई है। दूसरी ओर, पानी निकासी की भी कोई व्यवस्था नहीं है। यहां दुकानों से निकलने वाला पानी परिसर में खड़ा हो जाता है। अगर सीजन में बारिश आती है तो किसानों को फसल भीगने से नुकसान उठाना पड़ सकता है।

शौचालयों की हालत खस्ता:

करनाल की नई अनाज मंडी के शौचालयों के हालात इतने खराब है कि मंडी मजदुर खुले में शौच करने को मजबूर हो रहे है। मंडी मजदूरों का कहना है कि बहुत अरसे से यहां सफाई के लिए कोई भी कर्मचारी नही आया है। शौचालय में बहुत ही ज्यादा गन्दगी फैली हुई है। इन सब व्यवस्थाओं की सुध लेने वाला कोई भी नही है।

प्रशासन के दावे हवाहवाई:

वहीं बीते सोमवार को जिले की मंडियों की व्यवस्थाओं के बारे में अतिरिक्त उपायुक्त यश जालुका ने अधिकारियों के साथ बैठक की थी। इसमें निर्देश दिए गए कि रबी सीजन की फसलों की खरीद को लेकर सभी अनाज मंडियों में समय रहते सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की जाएं। सभी सचिवों को तैयारियां पूर्ण कर लेने का प्रमाणपत्र भी देना होगा। फसलों के उठान में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। यदि ट्रांसपोर्टर तीन घंटे के भीतर निर्धारित समय पर गाड़ी उपलब्ध नहीं कराएगा तो उस पर जुर्माना लगाया जाएगा। गेहूं खरीद का भुगतान सीधे किसानों के खाते में किया जाएगा।किन्तु अब कुछ ही दिन शेष रह गए है किसान मंडियों में अपनी फसल के लिए तैयार बैठे है।

सरकार को सख्ती से संज्ञान लेने की जरूरत:

वहीं जब इस मामले को लेकर मंडी सुपरवाइजर से बात की गई तो उन्होंने तमाम व्यवस्थाओं तो दुरुस्त बताते हुए अपना पल्ला झाड़ लिया।हालात जो व्यान कर रहे है उसको नकारा नही जा सकता। ऐसे मामलों में सरकार को सख्ती से संज्ञान लेने की जरूरत है तांकि समय रहते व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा सके।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हरियाणा के 700 जर्जर स्कूलों में बनेंगे नए भवन, 719 उत्कृष्ट स्कूलों में इसी साल स्थापित होंगी ICT लैब: मुख्यमंत्री

चंडीगढ़-:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश की स्कूल शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई अहम निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कंडम हो चुके लगभग 700 स्कूलों में नए भवनों का निर्माण जल्द शुरू करवाने और सभी 719 उत्कृष्ट स्कूलों में इसी वर्ष ICT लैब स्थापित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा...

जुंडला मंडी में धान खरीद पर भड़के चढूनी, बोले- 17% नमी पर कटौती बर्दाश्त नहीं,उठान में देरी से किसान बेहाल

राकेश कुमार शर्मा/करनाल-:करनाल की जुंडला अनाज मंडी में धान की खरीद और उठान में हो रही देरी को लेकर किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने सरकार और मंडी व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। मंडी का निरीक्षण करने पहुंचे चढूनी ने कहा कि किसानों को अपनी फसल बेचने में कई तरह की परेशानियों का सामना करना...

जयराम ठाकुर ने कांग्रेस और सुक्खू सरकार को घेरा, 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का किया दावा

मंडी,धर्मवीर-:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सराज विधानसभा क्षेत्र के थुनाग और जंजैहली मंडल में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा निशाना साधा।उन्होंने राहुल गांधी पर गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के लिए उन्हें...

हिमाचल में AAP ने तेज की चुनावी तैयारी, अगले महीने शिमला आएंगे अरविंद केजरीवाल

शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं।आम आदमी पार्टी ने भी प्रदेश में अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ाते हुए संगठन को मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है।इसी कड़ी में शिमला में पार्टी के नए प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन किया गया।इस दौरान AAP के प्रदेश प्रभारी ऋतुराज...

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की शिकायत, आधा दर्जन से अधिक सीनियर छात्रों से पूछताछ

हमीरपुर,अरविंद-:डॉ.राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल हमीरपुर में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के एक छात्र के साथ कथित रैगिंग और मानसिक प्रताड़ना का मामला सामने आया है।इस मामले में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के आधा दर्जन से अधिक छात्र जांच के दायरे में हैं।शिकायत मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले की छानबीन...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.