अहमदाबाद (एकता): विश्व कप का फाइनल मुकाबला जबरदस्त हो रहा है। हर किसी की निगाहें मैच पर टिकी हुई है। बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। जानकारी के मुताबिक शुभमन गिल और रोहित शर्मा आउट हो गए हैं। भारत के दो विकेट गिर गए हैं। टीम इंडिया ने एक विकेट पर 54 रन बना लिए हैं।

बता दें कि रोहित शर्मा 22 गेंद पर 33 और विराट 13 गेंद पर 16 रन बनाकर आउट हुए। हर किसी को शुभमन गिल और रोहित शर्मासे काफी उम्मीदें थी। धीरे-धीरे लोगों की उम्मीदों पर पानी फिरता नजर आ रहा है। अब देखना होगा कि क्या टीम इंडिया जीत की ओर बढ़ सकती हैं या नहीं।
गिल सात गेंद पर चार रन ही बना सके। भारत को पहला झटका 30 रन के स्कोर पर लगा। रोहित शर्मा 31 और विराट कोहली एक रन बनाकर नाबाद हैं। रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के मुख्य तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड के खिलाफ आक्रामक शुरुआत की।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।
ऑस्ट्रेलिया: ट्रेविस हेड, डेविड वार्नर, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नश लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान), एडम जम्पा, जोश हेजलवुड।
