योगेश्वर दत्त बोले…मनु भाकर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड की प्रबल दावेदार.. कोई गलती हुई तो हो सकता है सुधार

सोनीपत, 26 दिसंबर —सोनीपत के गांव झिंझोली में एक निजी संस्था द्वारा विकसित खेती करने वाले किसानों और खिलाड़ियों के मान सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया.जिसमें देश के स्टार पहलवान योगेश्वर दत्त और रवि दहिया के साथ साथ पैरा ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट सुमित अंतिल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की. इस मौके किसानों और खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया, तो योगेश्वर दत्त और सुमित अंतिल ने मनु भाकर के ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड में नाम ना शामिल होने की सूची पर कहा कि मनु भाकर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड की प्रबल दावेदार है.
आज ओलंपिक मेडलिस्ट मनु भाकर के माता पिता ने मनु भाकर को ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड ना मिलने पर नाराजगी जाहिर करते हुए बयान दिए, जिसके बाद खेल जगत की हस्तियों के बयान मनु भाकर के पक्ष में आए. देश के स्टार पहलवान और बीजेपी नेता योगेश्वर दत्त ने इस मामले पर बोलते हुए कहा कि आज मनु भाकर ध्यानचंद खेल रतन अवॉर्ड की सबसे प्रबल दावेदार है.अभी नामों की लिस्ट नहीं आई, हमें लगता है उनका नाम अवॉर्ड में शामिल होगा. अगर कही कोई गलती हुई है तो उसमें सुधार की आवश्यकता है.
कांग्रेस पार्टी पर साधा जमकर निशाना 
वहीं कांग्रेस पार्टी  पर निशाना साधते हुए कहा कि सनातन धर्म और हिंदू धर्म को नुकसान पहुंचाने का काम कांग्रेस के राज में हुआ.वही किसान आंदोलन पर योगेश्वर दत्त ने कहा कि कांग्रेस किसान आंदोलन की आड़ में दंगे करवाना चाहती है.उन्होंने पंजाब की मान सरकार को नसीहत देते हुए कहा कि हरियाणा सरकार की तर्ज पर पंजाब में फसलों पर एमएसपी लागू करे.हरियाणा पहला राज्य है,जहां 24 फसलों पर एमएसपी दिया जा रहा है.आज जो किसान देश को आगे बढ़ाना देखना चाहते हैं वो खेतो में है।वहीं रवि दहिया ने मनु भाकर मामले में प्रतिक्रिया देने से माना कर दिया.पेरा ओलंपिक पदक विजेता सुमित अंतिल ने कहा कि मनु भाकर खेल रत्न अवॉर्ड की प्रबल दावेदार, खेल रत्न उनको मिलना चाहिए.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बारिश ने लौटाई शिमला की रौनक, तापमान में भारी गिरावट से लोगों को मिली राहत

शिमला, संजू -:शिमला में पिछले कुछ दिनों से पड़ रही तेज गर्मी के बाद मौसम ने अचानक करवट ली है। लगातार 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच रहे तापमान के कारण लोग उमस और गर्मी से परेशान थे, लेकिन ताज़ा बारिश ने पूरे शहर को राहत पहुंचाई है। बारिश के बाद तापमान में करीब 9...

रोहड़ू नगर परिषद चुनाव में 77.31 फीसदी मतदान, मतदाताओं में दिखा भारी उत्साह

शिमला-: नगर परिषद रोहड़ू चुनाव-2026 के तहत गुरुवार को सभी नौ वार्डों में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से मतदान संपन्न हुआ। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं और युवाओं, महिलाओं तथा बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लिया। पूरे दिन प्रशासन की ओर से सुरक्षा और...

एचपी बोर्ड परीक्षा में बड़ी गड़बड़ी..उत्तर पुस्तिकाओं से छेड़छाड़ की फॉरेंसिक जांच में पुष्टि,

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) की परीक्षा प्रणाली में एक बड़ी लापरवाही और छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। इस पर बोर्ड अध्यक्ष डॉ राजेश शर्मा ने कड़ा संज्ञान लिया है। डॉ शर्मा ने बताया कि मार्च-2025 में आयोजित मैट्रिक (10वीं) परीक्षा के दौरान बिलासपुर जिले के एक परीक्षा केंद्र में छात्रों की...

गुरनाम सिंह चढूनी का केंद्र सरकार पर निशाना, नई राजनीतिक मुहिम को बताया बदलाव की आवाज

करनाल-:करनाल पहुंचे किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने मौजूदा राजनीतिक व्यवस्था और केंद्र सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोला। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि देश की जनता अब पारंपरिक राजनीतिक दलों से निराश हो चुकी है और नए राजनीतिक विकल्प की तलाश कर रही है। उन्होंने “कॉकरोच जनता पार्टी” नाम से चल...

अंबाला के अटल कैंसर सेंटर में दुर्लभ सर्जरी सफल, 14 वर्षीय बच्ची को मिला नया जीवन

अंबाला-:अंबाला कैंट स्थित क्षेत्रीय अटल कैंसर केयर सेंटर के डॉक्टरों ने एक बेहद दुर्लभ और जटिल सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम देकर 14 वर्षीय बच्ची को नया जीवन दिया है। बच्ची लंबे समय से असहनीय पेट दर्द से जूझ रही थी, लेकिन कई निजी अस्पतालों में इलाज के बावजूद बीमारी की सही पहचान नहीं हो सकी।...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.