पलवल : चन्द्रिका ( TSN)- पलवल में गेहूं का उठान न होने के चलते आढ़तियों ने मंडी का कामकाज बंद कर मार्केट कमेटी के गेट को बंद कर दिया। मंडी के आढ़तियों का कहना है की गेहूं का उठान न होने से किसानों की पेमेंट नही हो पा रही है. साथ ही जगह न होने की वजह से नई खरीद में भी काफी दिक्कतें आ रही हैं।
मंडी के आढ़तियों का कहना है की एक अप्रैल से ही यह समस्या बनी हुई है, लेकिन भाजपा के मौजूदा सांसद और विधायक ने मंडी में आकर इस समस्या का जायजा लेना भी उचित नहीं समझा, जिसका उन्हें इन चुनावों में खामियाजा भुगतना पड़ेगा और न केवल आढ़ती भाजपा प्रत्याशियों का बहिष्कार करेंगे बल्कि किसान भी बहिष्कार करेंगे और बदलाव लाएंगे।
