शिमला शहर के साथ लगते बरमू गांव में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लान बना सरदर्द..फेल रहीं बीमारियां

शिमला : कमल भारद्वाज ( TSN)- स्मार्ट सिटी शिमला के साथ लगते सनोडन नाला यानी बरमू में बने शिमला जल प्रबंधन निगम के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की खस्ताहालत का खामियाजा यहां की आठ पंचायतों को भुगतना पड़ रहा है। प्लांट की मशीनरी काफी पुरानी हो गई जिसके चलते सीवरेज खुले में बह रहा है लोगों ने गंदी बदबू के चलते खेती करना तक छोड़ दिया है। रिश्तेदार भी गांव में मेहमानी करने से परहेज कर रहे हैं और डायरियां व पीलिया जैसी गंभीर बीमारियों से लोग ग्रस्त हों रहे हैं। प्रशासन से कई बार गुहार लगाई गई लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।
खेती करना भी किसानों ने किया बंद
आस पास की पंचायतों के लोगों का कहना है कि यहां से जो भी पानी बह रहा है वह करीब आठ पंचायत के लोग पीने के लिए भी इस्तेमाल करते हैं और साथ ही कई पंचायतों के लोग यहां पर इस पानी का इस्तेमाल खेती करने में भी इस्तेमाल लाते हैं।लेकिन यहां के पानी से खेती भी नहीं हो पा रही है अधिकतर सब्जियां इस पानी से खराब भी हो रही हैं। किसानों की आमदनी पर भी बुरा असर पड़ रहा है। गांव के लोगों ने कंपनी को कई बार शिकायते की हैं। लेकिन इस सीवरेज ट्रिटमेंट प्लांट का कार्य रफ्तार ही नहीं पकड़ रहा है। बरमू में सीवरेज ट्रीटमेंट के आसपास बाड़बंदी तो की गई है लेकिन इसके गेट खुले रहते हैं जिसमें कई बार पशु घुस जाते और प्लांट में गिरने से कई पशुओं की मौत भी हो गई है। प्लांट से आस पास के जंगलों के घास भी जहरीली हो गई है। जिससे पशुओं को भी बिमारियां फैल रही हैं। गौरतलब है कि बरमू में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट 2005 का बना हुआ है। ट्रीटमेंट प्लांट की सारी मशीनें खराब हो गई थी। ऐसे में कंपनी को यहां पर नयी मशीनों को लगाने के आदेश दिए थे जो कार्य 2021 को पूरा किया जाना था लेकिन 2024 तक भी कार्य पूरा नही हुआ है। ऐसे में लोगों ने मांग की है कि इस सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का कार्य शीघ्रता से किया जाए।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

6 साल की रूहताज कौर ने रचा इतिहास, पंजाब की सबसे कम उम्र की आइस हॉकी खिलाड़ी बनीं

चंडीगढ़,24 जून-:पंजाब के खेल जगत के लिए गर्व का क्षण है। लर्निंग पाथ्स स्कूल की कक्षा पहली की छात्रा 6 वर्षीय रूहताज कौर ने देहरादून में आयोजित आईएचएआई नेशनल आइस हॉकी चैंपियनशिप की अंडर-12 श्रेणी में पंजाब का प्रतिनिधित्व कर सबसे कम उम्र की खिलाड़ियों में अपना नाम दर्ज कराया है। इतनी कम उम्र में...

मोदी की आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले तेलंगाना निवासी पर चलेगा मुकदमा

चंडीगढ़,मोनिका रावत-:इंटरनेट मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विवादित, भ्रामक और आपत्तिजनक पोस्ट डालने के आरोपित तेलंगाना निवासी हसन मोहिउद्दीन सिद्दीकी(42) के खिलाफ अब चंडीगढ़ जिला अदालत में मुकदमा चलेगा। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ जिला अदालत में भारतीय न्याय संहिता की धारा 196, 318, 336(1), 336(3), 336(4), 340, 353, 356 के तहत चार्जशीट दाखिल...

पेरिस में चंडीगढ़ की धरोहर की नीलामी पर संकट, प्रशासन ने विदेश मंत्रालय से लगाई रोक की गुहार

चंडीगढ़,मोनिका रावत-:फ्रांस की राजधानी पेरिस में 25 जून को प्रस्तावित चंडीगढ़ की विरासत से जुड़े फर्नीचर की नीलामी को लेकर चंडीगढ़ प्रशासन सक्रिय हो गया है। प्रशासन ने विदेश मंत्रालय (एमईए) से तत्काल हस्तक्षेप कर नीलामी रुकवाने और संबंधित विरासत वस्तुओं को भारत वापस लाने की मांग की है। संस्कृति सचिव,चंडीगढ़ प्रशासन ने विदेश मंत्रालय...

पंजाब में भाजपा को मजबूत बनाने का संदेश लेकर लुधियाना पहुंचे नितिन नवीन

लुधियाना(दलजीत  विक्की) | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का टारगेट अब पंजाब में भाजपा सरकार बनाना है। मोदी-शाह के टारगेट को साधने के लिए रविवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से संवाद करने लुधियाना पहुंचे।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। जालंधर बाइपास पर पहुंचते ही...

चंडीगढ़ पुलिस ने नाकाम की बड़ी साजिश, गोल्डी ढिल्लों गैंग से जुड़े 3 आरोपी हथियारों समेत दबोचे

चंडीगढ़-:चंडीगढ़ पुलिस ने विदेशी गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों से जुड़े एक मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।ऑपरेशन सेल और क्राइम ब्रांच थाना की संयुक्त कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से दो अवैध पिस्तौल और नौ जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।सेक्टर-9 स्थित पुलिस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी मंजीत...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.