/ Jul 05, 2026

जल्द सरकार जाने की कामना कर रही जनता, भाजपा को नहीं जल्दी – जयराम

शिमला, 19 फरवरी -:शिमला में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला।उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार केंद्र से भरपूर आर्थिक सहायता मिलने के बावजूद लगातार केंद्र को दोषी ठहरा रही है। जयराम ठाकुर ने कहा कि RDG (Revenue Deficit Grant) का मुद्दा केवल एक बहाना है और सरकार अपनी राजनीतिक विफलताओं को छिपाने के लिए पूर्व भाजपा सरकार तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कोस रही है।उन्होंने कहा कि यदि सरकार प्रदेश के वित्तीय हालात संभालने में असमर्थ है तो उसे यह स्वीकार कर पद छोड़ देना चाहिए। जयराम ठाकुर ने स्पष्ट किया कि भाजपा को सत्ता में आने की कोई जल्दबाज़ी नहीं है, लेकिन प्रदेश की जनता वर्तमान सरकार से त्रस्त हो चुकी है और वह चाहती है कि सरकार जल्द से जल्द विदा हो।
RDG बंद होने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि सरकार सदन में अपना पक्ष मजबूती से नहीं रख सकी। उनका आरोप था कि मुख्यमंत्री ने सदन में गलत और विरोधाभासी तथ्य प्रस्तुत किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है कि मुख्यमंत्री बार-बार तथ्यों को बदलकर पेश कर रहे हैं। विपक्ष को अपनी बात रखने का अवसर भी नहीं दिया गया और जब मुख्यमंत्री राजनीतिक भाषण दे रहे थे, तब उसका विरोध किया गया।जयराम ठाकुर ने दावा किया कि डॉ. मनमोहन सिंह के कार्यकाल में दो वित्त आयोगों से हिमाचल को लगभग 18 हजार करोड़ रुपये मिले थे, जबकि मोदी सरकार के दौरान दो वित्त आयोगों से 89,254 करोड़ रुपये की RDG प्राप्त हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि UPA सरकार के समय हिमाचल के साथ अन्याय हुआ, जबकि वर्तमान केंद्र सरकार ने विभिन्न मदों में प्रदेश को करीब सवा दो लाख करोड़ रुपये की सहायता दी है।उन्होंने मुख्यमंत्री के बयानों में विरोधाभास का भी उल्लेख किया। उनके अनुसार, एक दिन मुख्यमंत्री ने 23 हजार करोड़ रुपये ऋण लेने और 26 हजार करोड़ चुकाने की बात कही, जबकि अगले दिन 35,482 करोड़ रुपये ऋण लेने और 27 हजार करोड़ चुकाने का बयान दिया। भाजपा ने इन्हीं तथ्यों पर आपत्ति जताई।
जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल में 40,672 करोड़ रुपये का ऋण लिया और 38,276 करोड़ रुपये चुकाए, जिसमें मात्र 2,076 करोड़ का अंतर रहा। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस सरकार ने 40 हजार करोड़ से अधिक का कर्ज लिया है, लेकिन ऋण अदायगी की दर कम रही है। उनके अनुसार, भाजपा ने 95 प्रतिशत ऋण चुकाया, जबकि वर्तमान सरकार ने केवल 60 प्रतिशत चुकाया।उन्होंने अंत में कहा कि RDG का मुद्दा केवल राजनीतिक हथियार है और कांग्रेस सरकार अपनी आंतरिक उथल-पुथल से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है। प्रदेश की जनता अब बदलाव की प्रतीक्षा कर रही है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

विक्रमादित्य सिंह का दावा: बीडीसी से नगर परिषद तक कांग्रेस का दबदबा, राम मंदिर चंदा मामले में सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज से जांच की मांग

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावी नतीजों को कांग्रेस के पक्ष में बड़ा जनादेश बताया है। ब्लॉक विकास समिति (बीडीसी) अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की जीत के बाद नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों ने मंत्री से मुलाकात...

गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़े पांच आरोपी कोर्ट में पेश, रिमांड खत्म होने के बाद जांच का दायरा बढ़ा

करनाल-:करनाल के कुटेल हथियार बरामदगी मामले में गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़े पांच आरोपियों का तीन दिन का पुलिस रिमांड पूरा हो गया है।आज सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। वहीं मुठभेड़ में घायल छठा आरोपी अस्पताल में भर्ती है, जिसे स्वस्थ होने के बाद दोबारा रिमांड पर लिया जाएगा।पुलिस पूछताछ में दो...

स्पीति घाटी में हर पांचवां वयस्क गॉलस्टोन से पीड़ित, IGMC के अध्ययन ने बढ़ाई स्वास्थ्य चिंता

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश की दुर्गम और अत्यधिक ऊंचाई वाली स्पीति घाटी में रहने वाले मूल निवासियों के बीच पित्त की पथरी (गॉलस्टोन) की बीमारी चिंताजनक स्तर पर पाई गई है। आईजीएमसी शिमला के विशेषज्ञों द्वारा किए गए एक जनसंख्या-आधारित अध्ययन में खुलासा हुआ है कि घाटी के हर पांच में से एक से अधिक वयस्क,...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच हो, कांग्रेस ने उठाई मांग

शिमला,संजू -:कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप राठौर ने राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावा विवाद की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच की मांग करते हुए कहा कि यह मामला करोड़ों लोगों की धार्मिक आस्था से जुड़ा है,इसलिए इसकी सच्चाई पूरी पारदर्शिता के साथ सामने आनी चाहिए।उन्होंने कहा कि केवल राज्य स्तर की जांच पर्याप्त नहीं है...

पलवल पत्रकार प्रकरण.. एमडब्ल्यूबी प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव और एडीजीपी से की मुलाकात

चंडीगढ़-:मीडिया वेल बीइंग एसोसिएशन (एमडब्ल्यूबी) के उत्तर भारत अध्यक्ष चंद्र शेखर धरणी के नेतृत्व में संगठन के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव प्रवीण अत्रेय तथा एडीजीपी (लॉ एंड ऑर्डर) संजय कुमार से मुलाकात कर पलवल में पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले को प्रमुखता से उठाया।प्रतिनिधिमंडल ने जिला...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.