नाराज़ नेताओं को मनाने में जुटी कांग्रेस जसबीर सिंह मलौर से मिलने पहुंचे निर्मल सिंह

अम्बाला, 13 सितम्बर – कांग्रेस पार्टी से टिकट न मिलने के चलते नाराज हुए कांग्रेस के बागी नेताओं ने कल निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन किया तो वहीं कल देर शाम होते-होते बागी नेताओं और कार्यकर्ताओं को मनाने की कवायद शुरू हो गई.इसी के चलते कांग्रेस प्रत्याशी निर्मल सिंह कल शाम से लगातार नाराज हुए नेता और कार्यकर्ताओं को मनाने में लगे हुए हैं.इसी कड़ी में आज अंबाला शहर से कांग्रेस प्रत्याशी निर्मल सिंह, जसबीर सिंह मलौर के निवास स्थान पर उन्हें मनाने के लिए पहुंचे. वहीं जसबीर सिंह मलौर ने कहा कि मैंने फैसला कार्यकर्ताओं पर छोड़ा है.  कल मीटिंग बुलाई है,  कार्यकर्ता कहेंगे तो वह चुनाव लड़ेंगे.
दोनों को चुनाव नहीं लड़ना चाहिए… होगा नुकसान 
अंबाला शहर से कांग्रेस पार्टी की तरफ से निर्मल सिंह चौधरी को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद कल निर्मल सिंह ने नामांकन किया और इसी दौरान कांग्रेस के कई नेता नाराज हुए,जिन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन किया.वहीं कल देर शाम से अब तक नाराज नेताओं और कार्यकर्ताओं को मनाने के लिए निर्मल सिंह सबके घर जाकर उनसे मुलाकात कर रहे हैं।आज सुबह-सुबह निर्मल सिंह जसवीर मालौर के घर पहुंचे और करीब 15 से 20 मिनट एक बंद कमरे में निर्मल सिंह और जसवीर मालौर के बीच बातचीत हुई. इस दौरान निर्मल सिंह ने कहा की नाराजगी इनकी वाजिब है और इस मामले को लेकर कल भूपेंद्र सिंह हुड्डा से बातचीत करेंगे लेकिन टिकट एक है और जसबीर सिंह मलौर ने नामांकन किया है और वो ये ही रिक्वेस्ट करने आये है कि दोनों को चुनाव नहीं लड़ना चाहिए इससे नुकसान होगा। निर्मल सिंह ने कहा कि वो और जसबीर मलौर आमने सामने चुनाव लड़ते रहे है और इनकी नाराजगी वाजिब है साथ ही निर्मल सिंह ने कहा कि जो नाराज है उनको मनाने की वो पूरी कोशिस करेंगे।
कार्यकर्ताओं के बगैर कोई भी निर्णय नहीं लेंगे
 वहीं जसबीर सिंह मलौर ने जानकारी देते हुए बताया कि चौधरी निर्मल सिंह उनके निवास स्थान पर उनसे बातचीत करने पहुंचे थे और उनके साथ हुई बातचीत में यही निकल कर आया है कि जो उनके कार्यकर्ता है उनकी कल सुबह मीटिंग बुलाई गई है और कार्यकर्ता कहेंगे तो वो हर हाल में चुनाव लड़ेंगे. अगर कार्यकर्ताओं ने कुछ और कहा तो वह उस तरीके से निर्णय लेंगे। क्योंकि उनके साथ ज्यादती हुई है उनका टिकट कटा है और इसको लेकर वह कार्यकर्ताओं के बगैर कोई भी निर्णय नहीं लेंगे। जसवीर सिंह मलौर ने कहा कि उनके 35 वर्ष के राजनीतिक कैरियर में जो लोग उनके साथ है वह सही फैसला लेंगे.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

राम मंदिर चंदा मामले पर भाजपा को घेरा, निष्पक्ष जांच की मांग, प्रदेश भाजपा बंटी हुई और मुद्दाविहीन

शिमला,संजू -:मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने राम मंदिर चंदा मामले को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आस्था के नाम पर हुए कथित चंदा घोटाले से देशभर के हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। नरेश चौहान ने कहा कि प्रभु...

राम मंदिर का विरोध करने वाली कांग्रेस आज आस्था की राजनीति कर रही, जनता सब जानती है : कंगना रनौत

शिमला-;मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद कंगना रनौत ने कांग्रेस पर राम मंदिर और धार्मिक आस्था के मुद्दे पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया।उन्होंने कहा कि जिस पार्टी ने लंबे समय तक राम मंदिर निर्माण का विरोध किया,वही अब राजनीतिक लाभ के लिए इस विषय को उठाने का प्रयास कर रही है।उनके अनुसार, देश और...

उपराष्ट्रपति के शिमला दौरे की तैयारियां तेज, जिला प्रशासन ने विभागों को दिए जरूरी निर्देश

शिमला-:भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी.राधाकृष्णन के 10 जुलाई को प्रस्तावित शिमला दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।इसी क्रम में बुधवार को उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक आयोजित कर विभिन्न व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।बैठक में उपराष्ट्रपति के दौरे को सुरक्षित,व्यवस्थित और प्रोटोकॉल...

मानसून में कांगड़ा के ट्रैकिंग रूटों पर सुरक्षा बढ़ी, बिना पंजीकरण नहीं मिलेगी एंट्री

धर्मशाला,राहुल-:मानसून के दौरान कांगड़ा जिले के प्रमुख ट्रैकिंग मार्गों पर पर्यटकों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने विशेष निगरानी व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है।अब जिले के 10 प्रमुख ट्रैकिंग रूटों पर बिना पंजीकरण किसी भी ट्रैकर को आगे जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।इसके लिए विभिन्न स्थानों...

मानसून के चलते ऊना में 30 सितंबर तक निजी निर्माण के लिए पहाड़ी कटान पर रोक

ऊना,राकेश-:मानसून के दौरान लगातार हो रही बारिश और संभावित प्राकृतिक आपदाओं के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ऊना ने 30 सितंबर तक निजी विकास एवं निर्माण कार्यों के लिए किसी भी प्रकार के पहाड़ी कटान पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।जिला दंडाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष जतिन लाल द्वारा जारी आदेश...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.