पलवल से अयोध्या धाम के लिए बस रवाना…श्रद्घालु कर सकते है ऑनलाइन टिकट बुक

पलवल : चन्द्रिका ( TSN)-  विधायक दीपक मंगला ने पलवल से अयोध्या धाम के लिए  हरियाणा रोडवेज बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विधायक दीपक मंगला ने कहा कि अयोध्या में  राम लला के दर्शन करने के लिए पलवल बस डिपो से रोडवेज बस की सेवा शुरू कर दी गई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पलवल जिले के लोगों को एक बड़ी सौगात दी है। जिले से यह बस हर रोज श्रद्घालुओं को लेकर अयोध्या जाएगी। उन्होंने कहा कि बस सेवा शुरू करने पर श्रद्धालुओं में उत्साह भरा हुआ है।
 हथीन विधायक प्रवीण डागर ने कहा कि पलवल से अयोध्या के लिए शुरू की गई बस सेवा से स्थानीय लोगों को अयोध्या धाम के दर्शन करने में सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के निर्देश पर प्रदेश के प्रत्येक जिले में बस सेवा शुरू की जा रही है। हरियाणा रोडवेज पलवल के जीएम नवदीप सिंह ने बताया कि यह बस प्रतिदिन शाम 7 बजे पलवल बस स्टैंड से अयोध्या के लिए रवाना होगी और पलवल, होडल, कोसी, मथुरा, आगरा, लखनऊ होते हुए करीब 1300 किलोमीटर का सफर तय कर सुबह साढे 10 बजे अयोध्या पहुंचेगी। पलवल से अयोध्या के लिए किराया 925 रूपए तय किया गया है। श्रद्घालु ऑनलाइन टिकट बुकिंग कर सकते है।
 श्रद्घालु सविता ने बताया कि अयोध्या के लिए शुरू हुई बस से श्रद्घालुओं को काफी सुविधा होगी। सीनियर सिटीजन आसानी से श्री राम मंदिर के दर्शन कर सकेगें। सरकार ने बस सेवा शुरू कर श्रद्घालुओं को एक सौगात दी है।श्रद्घालु जयराम ने बताया कि अयोध्या जाने के लिए पहले कोई सुविधा नहीं थी लेकिन आज से बस शुरू होने से राम भक्त खुश है। श्रद्घालुओं के मन में जोश व उत्साह भरा हुआ है।श्रद्घालु वीरेंद्र ने बताया कि सरकार का यह अच्छा कदम है। पलवल जिले से अयोध्या के लिए बस सेवा शुरू कर दी गई है। लोगों में खुशी का माहौल है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

ऑपरेशन के बाद महिला की मौत पर मंत्री के बयान से बढ़ा विवाद

शिमला, संजू -:जिला सोलन के अर्की में पथरी के ऑपरेशन के बाद एक महिला की मौत का मामला अब राजनीतिक और सामाजिक चर्चा का विषय बन गया है। घटना के बाद स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल के बयान ने विवाद को और बढ़ा दिया है। मीडिया द्वारा डॉक्टरों की कथित लापरवाही और स्वास्थ्य विभाग की...

अम्बाला का 1857 शहीद स्मारक बनेगा देशभक्ति और इतिहास का राष्ट्रीय केंद्र : मुख्यमंत्री सैनी

अम्बाला —: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी  ने कहा कि अम्बाला छावनी में निर्माणाधीन “आजादी की पहली लड़ाई का शहीद स्मारक” देशभक्ति, शौर्य और बलिदान का प्रतीक बनेगा। यह स्मारक 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के वीरों की गौरवगाथा को आधुनिक तकनीक और भव्य वास्तुकला के माध्यम से जीवंत करेगा। मुख्यमंत्री ने वीरवार को...

इंसान के सोचते ही चलने लगेगी व्हील चेयर, दिव्यांगों के लिए आईआईटी बना रहा ऑटोनोमस व्हीलचेयर

मंडी, धर्मवीर-: आईआईटी मंडी द्वारा एक ऐसी व्हीलचेयर बनाई जा रही है जिसे न तो किसी के धक्के की जरूरत होगी और न ही किसी प्रकार की वॉयस कमांड या रिमोट कंट्रोल की। यह व्हीलचेयर इंसान के सोचते ही चलने लगेगी। आईआईटी के डायरेक्टर प्रोफेसर लक्ष्मीधर बेहरा के निर्देशों पर अमित शुक्ला और उनके प्रशिक्षुओं...

मुख्यमंत्री ने राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

शिमला -मुख्यमंत्री  सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर छोटा शिमला स्थित सद्भावना चौक में आयोजित आतंकवाद विरोधी दिवस कार्यक्रम में उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में आतंकवाद के विरूद्ध लड़ते हुए कांग्रेस पार्टी ने अपने दो...

गर्मी से बेहाल धर्मशाला, ठंडी वादियों की तलाश में पहुंचे पर्यटक हुए निराश

धर्मशाला, राहुल -:हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी धर्मशाला और मैक्लोडगंज इन दिनों पर्यटकों से गुलजार हैं, लेकिन मौसम ने इस बार सैलानियों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। देश के विभिन्न राज्यों से ठंडी वादियों का आनंद लेने पहुंचे पर्यटकों को यहां भी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। तापमान लगातार बढ़ने से...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.