/ Oct 16, 2026

पहाड़ी इलाकों पर हो रही बरसात का सिरसा में दिखने लगा असर

सिरसा 18 अगस्त : हर बार मानसून में जीवनदायिनी कही जाने वाली घग्गर नदी में जब भी पानी आता है तो घग्गर अपने विकराल रूप के चलते इसका पानी साथ लगते दर्जनों गांव में घुस जाता है। जिसके चलते घग्गर नदी के साथ लगते लगभग दर्जनों गांव के सेकड़ो किसानों को हर बार परेशानी झेलनी पड़ती है। पहाड़ी इलाकों में हो रही लगातार भारी बारिश के बाद अब सिरसा जिला अलर्ट मोड़ पर दिखाई दे रहा है हालाँकि सिरसा की घग्घर नदी और ओटू वियर में पानी अपेक्षा से कम ही आया है लेकिन जिस तरह से पहाड़ी इलाकों में लगातार भारी बारिश हो रही है उसे देखकर जिला प्रशासन हैरान और अलर्ट मोड़ पर आ गया है। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर अपने अधिकारियों को अलर्ट रहने के सख्त निर्देश दिए है।  बता दे कि जिला प्रशासन और सिंचाई विभाग को भी अगले कुछ दिनों तक पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश होने का अंदेशा है जिसको लेकर भी जिला प्रशासन और सिंचाई विभाग भी सतर्क दिखाई दे रहा है। जिला प्रशासन ने अपने सभी अधिकारियों को मानसून को देखते हुए किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरतने के निर्देश जारी किए है। हालाँकि इस बार पहले के मुकाबले में मानसून काफी कम दिखाई दे रहा है ;लेकिन अपने अंतिम दौर में मानसून के एक बार फिर से सक्रिय होने से सिरसा वासियों के साथ साथ जिला प्रशासन के भी हाथ पांव फूल रहे है। दिन रात जिला प्रशासन और ग्रामीण घग्गर नदी और ओटू वियर में आने वाले पानी की जानकारी जुटा रहे है और एहतियात के तौर पर उचित प्रबंध भी कर रहे है। सिरसा जिला को एक बार फिर से बाढ़ से बचाने के लिए जिला प्रशासन अपने स्तर पर तैयारी कर रहा है। वहीं अब पहाड़ी इलाकों में हो रही बरसात का असर अब मैदानी इलाकों में खूब देखने को मिल रहा है। एक और जहां घग्गर नदी में पानी आना शुरू हो गया है तो वही सिरसा जिले के गांव ओटू में बनाए गए हेड पर अब पानी इतना ज्यादा हो गया है की हेड के गेट से ऊपर पानी जाने लगा है। इसे लेकर अधिकारी सतर्क हो गए हैं और किसी प्रकार की कोई अवस्था ना हो इसके लिए लगातार निगरानी रखे हुए हैं। इस संदर्भ में घग्गर जल सेवा मंडल के कार्यकारी अभियंता अजीत हुड्डा से इस बारे बात की तो उन्होंने बताया कि फ़िलहाल सिरसा जिला में अभी कोई बाढ़ का खतरा नहीं है लेकिन फिर भी एहतियात के तौर पर उन्होंने बाढ़ से बचाव के लिए व्यापक प्रबंध किए है। उन्होंने कहा कि किसानों और साथ लगते ग्रामीणों को चिंता करने की जरुरत नहीं है ,अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है और सभी ग्रामीण भी घग्गर पर नजर बनाये हुए है।कार्यकारी अभियंता अजीत हुड्डा ने बताया कि मारकंडा और टागरी में अभी बरसात का पानी आया है घग्गर नदी में भी पानी आ चुका है क्योंकि पिछले दिनों पंचकूला में बरसात हुई है। इसके लिए गिहा चिका पर 33000 क्यूसेक पानी पहुंच गया था उसी का असर अब देखने को मिल रहा है। अभी सरदूलगढ़ में 11000 क्यूसेक पानी हुआ है जो कल सुबह 6000 था उन्होंने बताया कि अब आगे ज्यादा बढ़ाने की उम्मीद नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नए जिलों पर भाजपा के विरोध को लेकर सीएम मीडिया एडवाइजर का जवाब,बोले- रिपोर्ट के बाद ही होगा निर्णय

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में नए जिलों के गठन का मुद्दा एक बार फिर राजनीतिक बहस का केंद्र बन गया है।प्रदेश सरकार की ओर से आयोग के गठन के बाद भाजपा नेताओं की प्रतिक्रियाओं पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने नए जिलों के गठन को लेकर जल्दबाजी...

भाई की सलामती के लिए मांगी थी मन्नत,अब 50 किलोमीटर दंडवत यात्रा कर मां चिंतपूर्णी के दरबार में निभा रहीं संकल्प

चिंतपूर्णी,विकास-:मां भगवती के प्रति अटूट श्रद्धा और विश्वास की एक भावुक कर देने वाली मिसाल सामने आई है।पंजाब के होशियारपुर जिले के चौहाल की रहने वाली अमनदीप अपने भाई के स्वस्थ होने पर मां चिंतपूर्णी के दरबार में शीश नवाने के लिए करीब 50 किलोमीटर की दंडवत यात्रा कर रही हैं।उनकी यह कठिन यात्रा आस्था,संकल्प...

चंबा आज भी पिछड़ेपन से जूझ क्यों रहा? पठानिया ने हर्ष महाजन से मांगा जवाब

चंबा-: चंबा के विकास और जिले के पिछड़ेपन को लेकर हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन के चंबा के विकास को लेकर दिए गए बयानों पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कड़ा पलटवार किया है।उन्होंने महाजन के राजनीतिक सफर और पूर्व में सत्ता में रही उनकी भूमिका...

शिमला में फोरलेन टनल निर्माण के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, ढली में निकाली आक्रोश रैली

शिमला,संजू-:राजधानी शिमला में फोरलेन टनल निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों का विरोध तेज हो गया है।टनल निर्माण के कारण मकानों में दरारें आने और रिहायशी इलाकों की सुरक्षा को लेकर चिंतित लोगों ने शुक्रवार को ढली टनल से आक्रोश रैली निकाली। टनल प्रभावित मंच के बैनर तले प्रदर्शन कर लोगों ने सरकार और प्रशासन के...

कांगड़ा बनेगा हिमाचल का पर्यटन केंद्र, नए जिलों पर आयोग की रिपोर्ट के बाद होगा फैसला: CM सुक्खू

राहुल चावला,धर्मशाला–:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले को पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने और धर्मशाला को बड़े आयोजनों के केंद्र के रूप में विकसित करने की प्रतिबद्धता दोहराई है।शुक्रवार को धर्मशाला पहुंचे मुख्यमंत्री ने पर्यटन विकास,होटल कारोबार,नए जिलों के गठन, स्वास्थ्य सेवाओं,शिक्षा और केंद्रीय विश्वविद्यालय से जुड़े विभिन्न मुद्दों...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.