भारतीय हाॅकी टीम के खिलाड़ी पहुंचे अपने गांव

हिसार18 अगस्त : पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने के बाद भारतीय हाॅकी टीम के खिलाड़ी संजय कुमार अपने गांव डाबड़ा पंहुचे…संजय का हिसार शहर में जोरदार स्वागत किया गया।रोड़ शो करते हुए संजय का काफिला शहर की मुख्य सड़क से होते हुए निकला।संजय ने भी अभिवादन करते हुए सबका धन्यवाद किया।डाबड़ा गाँव में पहुंचने पर महिलाओं ने पारंपरिक रूप से तिलक लगाकर व फूल बरसाकर संजय का स्वागत किया।गाँव के बेटे की इस उपलब्धि पर महिलाओं ने नाच गाकर अपनी खुशी का इजहार किया।डाबड़ा के हाॅकी मैदान पर ही संजय के आगमन पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें भारी संख्या में उत्साह के साथ लोग इकट्ठा हुए।इस अवसर पर कार्यक्रम में पंहुचे लोगों को संजय के परिवार ने मुंह मीठा करवाकर बधाई दी।पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर संजय ने कहा कि इसके पीछे टीम के कोच व खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत है।उन्होंने कहा कि इस बार के ओलंपिक में हम पदक का रंग बदलना चाह रहे थे परन्तु उसमें सफल नही हो पाए।खुशी की बात यह है कि हम ओलंपिक में पदक जीतने में कामयाब हो पाए।संजय ने बताया कि सेमीफाइनल हारने के बाद भी हमारे पास मौका था पोडियम पर पंहुचने मौका था और हम उसमें सफल हो पाए व कांस्य पदक देश के नाम किया।उन्होंने कहा कि जब भी प्रधानमंत्री से टीम की मुलाकात हुई है हमेशा ही उन्होने टीम को प्रोत्साहित किया है।गोलकीपर श्रीजेश का यह आखिरी मैच था और हम जीत के साथ ही उन्हें विदाई देना चाह रहे थे।टीम के सभी खिलाड़ी जी जान लगाकर खेले और उन्हें अच्छी विदाई देने में कामयाब भी हुए।संजय ने कहा कि जैसी खुशी ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर मिली थी वैसी ही खुशी आज अपने शहर और गांव में स्वागत होने पर हुई है।युवा खिलाड़ियों को संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि हमेशा अपने खेल में अनुशासन का पालन करें व कड़ी मेहनत करें।कड़ी मेहनत का फल हमेशा मिलेगा।चंडीगढ़ से पंहुचे हाॅकी कोच गुरविंदर सिंह ने कहा कि देश के लिए गर्व की बात है कि हम हाॅकी खेल में एक बार फिर विश्व में अपना स्थान बना चुके हैं।लगातार दो ओलंपिक में कांस्य पदक हमारी हाॅकी टीम ने जीते हैं।उन्होंने कहा कि भारतीय हाॅकी टीम में संजय का खेलना चंडीगढ और डाबड़ा गांव के लिए बड़ी बात है।गुरविंदर सिंह ने कहा कि संजय जैसे खेलने वाले खिलाड़ी देशभर में हों ताकि अगले ओलंपिक में हम स्वर्ण पदक जीतकर लाएं।डाबड़ा गांव के हाॅकी कोच राजेंद्र सिहाग ने कहा कि एक कोच होने के नाते संजय के घर आने पर बहुत खुशी हुई है।उन्होंने देश का नाम रोशन किया है।राजेन्द्र सिहाग ने कहा कि जिस लक्ष्य के साथ संजय को तराशने में मेहनत की उसमें कामयाब हो पाए हैं।उन्होंने कहा कि संजय के इलावा डाबड़ा गाँव के ही हाॅकी खिलाड़ी रोहित जूनियर हाॅकी टीम के कप्तान हैं।जूनियर हाॅकी टीम में उनका बेटा भी बतौर गोलकीपर खेल रहा है और डाबड़ा गांव का नाम रोशन कर रहा है।उन्होंने कहा कि भविष्य में उनके गांव से ही और खिलाड़ी भी भारतीय टीम में खेलते दिखाई दे सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

लॉटरी प्रक्रिया पर सांसद राजीव भारद्वाज का विरोध, सरकार से फैसला वापस लेने की मांग

राहुल चावला,कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में लॉटरी की प्रक्रिया शुरू करने को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश सरकार की ओर से एसओपी के तहत प्रक्रिया आगे बढ़ाने की बात कही जा रही है,लेकिन कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने इसका कड़ा विरोध किया है। उन्होंने सरकार के इस फैसले को अप्रत्यक्ष रूप से जुए...

नेपाल में फंसे ऊना के लोगों की सूचना दें परिजन, प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

ऊना,राकेश-:नेपाल में हाल ही में हुई प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर ऊना जिला प्रशासन ने जिले से संबंधित उन लोगों की जानकारी उपलब्ध करवाने की अपील की है,जो आपदा के समय नेपाल में मौजूद थे और अब तक अपने परिजनों या परिचितों के संपर्क में नहीं आ पाए हैं।उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि यदि ऊना...

नेपाल त्रासदी पर सीएम सुक्खू ने जताया दुख, जलवायु परिवर्तन को बताया बढ़ती आपदाओं की बड़ी वजह

शिमला,संजू-:नेपाल में हुई भीषण प्राकृतिक त्रासदी पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा दुख व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाल में आई आपदा बेहद गंभीर है और सूत्रों के अनुसार 133 भारतीय नागरिकों के लापता होने की सूचना सामने आई है।हालांकि,हिमाचल प्रदेश के किसी नागरिक के लापता होने को लेकर अभी...

हिमाचल में दिवाली से लॉटरी शुरू करने पर सियासत तेज, जयराम ने सरकार पर साधा निशाना

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में दिवाली से लॉटरी शुरू करने के सरकार के प्रस्ताव को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। भाजपा ने इस फैसले का विरोध करते हुए कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार प्रदेश की आर्थिक स्थिति सुधारने के नाम पर लॉटरी शुरू करने जा रही...

रक्षाबंधन पर HRTC की ऑर्डिनरी बसों में महिलाओं का मुफ्त सफर

राहुल चावला,धर्मशाला-:रक्षाबंधन के अवसर पर हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देने की तैयारी पूरी कर ली है। 28 अगस्त को प्रदेश के भीतर संचालित HRTC की सभी ऑर्डिनरी बसों में महिलाओं को सूर्योदय से सूर्यास्त तक निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। यह जानकारी बुधवार को धर्मशाला में...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.