/ Jul 04, 2026

मंडी में विकास कार्य पूर्व कांग्रेस सरकार की देन…मुंबई से आई मोहतरमा को नहीं है जानकारी

कुल्लू : मनमिंदर अरोड़ा ( TSN)-जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि इस टिकट के लिए कांग्रेस पार्टी ने हमे यह निर्देश दिया और हमने पार्टी का निर्णय स्वीकार किया। आज यहां के मुद्दों और विकास की बात को लेकर गांव गांव का दौरा कर रहे है और आम जनता भी विकास ही चाहती है। जिला कुल्लू देश की राजनीति में अहम स्थान रखता है और यहां के विकास को कभी पिछड़ने नही दिया जाएगा। विक्रमादित्य सिंह सभी की उम्मीदों पर खरा उतरेगा और मंडी संसदीय क्षेत्र के सभी बड़े मुद्दों को प्रमुखता से हल किया जाएगा। लेकिन आज मुंबई से आई एक मोहतरमा जिसे यहां की कोई जानकारी नही है। वो मुझसे सवाल कर रही है कि क्या काम मंडी में किये गए है।
अटल टनल का कार्य भी पूर्व कांग्रेस सरकार ने किया था शुरू 
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि जो आई आई टी मंडी में स्थापित है,वो पूर्व मुख्यमंत्री स्व वीरभद्र सिंह के प्रयासों से हुआ है। मेडिकल कॉलेज भी कांग्रेस सरकार के द्वारा लाया गया है और इसे पूरा भी किया गया। उन्होंने कहा कि कुल्लू में देवनीति पर सभी लोग विश्वास करते है और मेने भगवान बिजली महादेव का भी आशीर्वाद लिया है। ऐसे में आने वाले समय मे जिला कुल्लू में मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया जाएगा और इस संकल्प को पूरा किया जाएगा। इसके अलावा भुभु जोत और जलोड़ी टनल के कार्य को भी जल्द पूरा किया जाएगा। अटल टनल का कार्य भी पूर्व कांग्रेस सरकार के द्वारा ही शुरू किया गया था। ताकि लाहौल घाटी की जनता को बर्फबारी के दौरान दिक्कत का सामना न करना पड़े। आज नाम तो बदले जा रहे है लेकिन पीएम मोदी अटल टनल के भीतर किस व्यक्ति के लिए हाथ हिला रहे थे वो बात आज तक कोई समझ नही पाया है।
मंडी संसदीय क्षेत्र के लिए विक्रमादित्य सिंह ने बताया अपना विज़न 
विक्रमादित्य सिंह ने कहा की आज भाजपा को क्या जरूरत पड़ी कि उन्हें पैराशूट के माध्यम से कंगना को चुनावी मैदान में उतारना पड़ा। भाजपा के पूर्व सांसद महेश्वर सिंह का टिकट भी भाजपा के नेताओं द्वारा काटा गया। आज इस बात का जवाब जनता चाहती है लेकिन भाजपा आज तक इसका जबाब नही दे पाई है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि उन्होंने पांच संकल्प लिए है। जिसमे मंडी संसदीय के लिए मंडी शहर को स्मार्ट सिटी बनाना, मंडी संसदीय क्षेत्र में कोई भी आवारा पशु सड़क पर नजर नही आएगा। इसके अलावा भुभु टनल, जलोड़ी जोत टनल सहित ब्यास नदी के तटीय करण के मुद्दे को प्रमुखता से हल किया जाएगा। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वीरवार को सीएम योगी आदित्यनाथ कुल्लू आ रहे हैं तो जनता इस बात का जबाव चाहती है कि कंगना के खानपान पर जो बातें बाहर आ रही है उस पर भाजपा का क्या कहना है। क्योंकि भाजपा हिंदुत्व की बात करती है लेकिन हमें किसी से हिंदुत्व का प्रमाण पत्र लेने की कोई आवश्यकता नहीं है। जनता आज इस बात को बखूबी समझती है कि कौन नेता किसके हक की बात कर रहा हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

विक्रमादित्य सिंह का दावा: बीडीसी से नगर परिषद तक कांग्रेस का दबदबा, राम मंदिर चंदा मामले में सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज से जांच की मांग

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावी नतीजों को कांग्रेस के पक्ष में बड़ा जनादेश बताया है। ब्लॉक विकास समिति (बीडीसी) अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की जीत के बाद नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों ने मंत्री से मुलाकात...

गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़े पांच आरोपी कोर्ट में पेश, रिमांड खत्म होने के बाद जांच का दायरा बढ़ा

करनाल-:करनाल के कुटेल हथियार बरामदगी मामले में गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़े पांच आरोपियों का तीन दिन का पुलिस रिमांड पूरा हो गया है।आज सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। वहीं मुठभेड़ में घायल छठा आरोपी अस्पताल में भर्ती है, जिसे स्वस्थ होने के बाद दोबारा रिमांड पर लिया जाएगा।पुलिस पूछताछ में दो...

स्पीति घाटी में हर पांचवां वयस्क गॉलस्टोन से पीड़ित, IGMC के अध्ययन ने बढ़ाई स्वास्थ्य चिंता

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश की दुर्गम और अत्यधिक ऊंचाई वाली स्पीति घाटी में रहने वाले मूल निवासियों के बीच पित्त की पथरी (गॉलस्टोन) की बीमारी चिंताजनक स्तर पर पाई गई है। आईजीएमसी शिमला के विशेषज्ञों द्वारा किए गए एक जनसंख्या-आधारित अध्ययन में खुलासा हुआ है कि घाटी के हर पांच में से एक से अधिक वयस्क,...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच हो, कांग्रेस ने उठाई मांग

शिमला,संजू -:कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप राठौर ने राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावा विवाद की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच की मांग करते हुए कहा कि यह मामला करोड़ों लोगों की धार्मिक आस्था से जुड़ा है,इसलिए इसकी सच्चाई पूरी पारदर्शिता के साथ सामने आनी चाहिए।उन्होंने कहा कि केवल राज्य स्तर की जांच पर्याप्त नहीं है...

पलवल पत्रकार प्रकरण.. एमडब्ल्यूबी प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव और एडीजीपी से की मुलाकात

चंडीगढ़-:मीडिया वेल बीइंग एसोसिएशन (एमडब्ल्यूबी) के उत्तर भारत अध्यक्ष चंद्र शेखर धरणी के नेतृत्व में संगठन के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव प्रवीण अत्रेय तथा एडीजीपी (लॉ एंड ऑर्डर) संजय कुमार से मुलाकात कर पलवल में पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले को प्रमुखता से उठाया।प्रतिनिधिमंडल ने जिला...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.