वाराणसी (उत्तर प्रदेश) ,11अगस्त 2024 : उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गंगा नदी का जल स्तर घट गया है, गंगा के जलस्तर में 3cm प्रति घंटा की रफ्तार से गिरावट आ रही है। गंगा के जलस्तर में गिरावट आने के बाद लोग गंगा नदी में पवित्र डुबकी लगाने के लिए एकत्र हो रहे है, और पवित्र गंगा में लोग स्नान कर रहे है। बता दें कि लगातार बारिश होने के कारण गंगा के जलस्तर बढ़ने के कारण कई चीजों पर प्रतिबंध लगा दिया गया था, लेकिन अब गंगा का जलस्तर कम होने के बाद प्रतिबंध हटा दिया गया है।
