नूरपुर : संजीव महाजन ( TSN)- इंदौरा विधानसभा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मोहटली की स्काउट एंड गाइड की 12वीं की छात्राओं रिया व कल्पना का रिवालसर में हुए स्काउट एवं गाइड कैंप में राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए चयन हुआ है,जिन्हे राज्यपाल महोदय द्वारा सम्मानित किया जाएगा.
कल्पना का चयन अगले वर्ष राष्ट्रीय अवार्ड के लिए हुआ
कल्पना का चयन अगले वर्ष राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त करने हेतु टेस्टिंग के लिए हुआ है, विद्यालय में पहुंचने पर प्रधानाचार्य बलविंदर कुमार ने चयनित विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया.इस उपलब्धि के लिए विद्यालय को पूर्व स्काउट एंड गाइड प्रभारी नीलम कुमारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा जिनके मार्गदर्शन मे यह उपलब्धि हासिल हुई .प्रधानाचार्य बलविंदर कुमार ने कहा कि हमारे स्कूल की दो छात्राओं रिया और कल्पना का स्काउट एंड गाइड में राज्य स्तरीय पुरस्कार के चयन हुआ है यह हमारे स्कूल के लिए बहुत गर्व की बात है जिसका मैं श्रेय स्काउट गाइड के प्रभारी अजय शर्मा व सीमा तथा समस्त अध्यापकों को देता हूं जिन्होंने इन बच्चों को अच्छी तरह तैयार किया.छात्रा कल्पना ने कहा कि मै प्लस टू की कमर्स की छात्रा हूं.मेरा राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए चयन हुआ है इसके पीछे सबसे पहले मेरे अध्यापक और मेरे माता-पिता है क्योंकि इन्होंने मुझे इस काबिल बनाया है छात्रा रिया ने कहा कि मैं प्लस टू की छात्रा हूं मेरी सलेक्शन राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए हुआ है मैं अपने अध्यापकों और प्रधानाचार्य का धन्यवाद करना चाहती हूं जिन्होंने मुझे इस काबिल बनाया है
