राजनीतिक द्वेष छोड़कर किसान नेताओं को जेल से रिहा करे भाजपा सरकार: अनुराग ढांडा

अंबाला, 09 जुलाई : आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने प्रेसवार्ता कर बीजेपी सरकार द्वारा शंभू बॉर्डर को बंद रखने और युवा किसान नेता नवदीप को झूठे केस लगाकर गिरफ्तार करने के मुद्दे पर बीजेपी सरकार को घेरा। इस दौरान उनके साथ अंबाला के जिला अध्यक्ष करणवीर सिंह लौट और रोहित जैन मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के इशारे पर जानबूझ कर जो किसान दिल्ली जा रहे थे उनको रोका गया था। उनके रास्ते को न केवल बाधित किया गया बल्कि बीजेपी सरकार ने किसानों पर आंसू गैस के गोले दागे, लाठियां बरसाई और सरकार ने कुछ किसानों की जान भी ली। इसके अलावा सरकार की लाठीचार्ज में बहुत से किसान घायल भी हुए।

उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों के आंदोलन को दबाने के लिए जानबूझकर किसान नेताओं को शिकार बनाया। उन पर तरह तरह के आरोप लगाए और जेल में डाला। अंबाला का भी युवा किसान नेता नवदीप तीन महीने से ज्यादा समय हो गया जेल में है। उनका कसूर केवल इतना है कि जब भी किसान अपने हकों के लिए लड़ते हैं तो नवदीप उसमें अग्रणी रहते हैं। नवदीप सिंह किसी भी हिंसक गतिविधि में नहीं था जिससे कोई आरोप दिखाई देता हो, ऐसा पूरे आंदोलन में कहीं नजर नहीं आया। लेकिन एक साजिश के तहत पूरी किसान लीडरशिप पर झूठे केस लगाकर उनको जेल में रखा गया और उन पर अत्याचार किया गया।

उन्होंने कहा कि बहुत सारे किसानों की जमानत हो चुकी है, लेकिन नवदीप को जानबूझकर टारगेट किया जा रहा है। क्योंकि वो किसानों की एक बुलंद आवाज है। उसको दबाने के लिए सरकार द्वारा ये अत्याचार किया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ शंभू बॉर्डर पर सरकार ने जो अघोषित आपातकाल लगा रखा है उसके शंभू बॉर्डर को अनावश्यक रूप से बंद करके रखा गया है। उससे शहर और प्रदेश का लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। किसान पिछले 5 महीने से अपनी मांग को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से बैठे हुए हैं, उनको दिल्ली नहीं जाने दिया जा रहा। जबकि उनका हरियाणा सरकार के साथ कोई टकराव नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पेंशनरों का सब्र टूटा: शिमला में सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे बुजुर्ग, बड़े आंदोलन की चेतावनी

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में लंबित वित्तीय देनदारियों को लेकर पेंशनरों का आक्रोश अब सड़कों पर दिखाई देने लगा है।राजधानी शिमला के चौड़ा मैदान में प्रदेशभर से पहुंचे पेंशनरों ने राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।पेंशनरों ने लंबे समय से लंबित डीए/डीआर एरियर,संशोधित वेतनमान के बकाये और मेडिकल रिइम्बर्समेंट के बिलों का जल्द भुगतान करने की...

तिब्बत-नेपाल फ्लैश फ्लड पर चीन से पारदर्शिता की मांग, मैक्लोडगंज में उठे पर्यावरणीय खतरे के सवाल

राहुल चावला,मैक्लोडगंज-:मैक्लोडगंज स्थित तिब्बती सेटेलमेंट कार्यालय में मंगलवार को ‘एशिया का जल टावर संकट में : तिब्बत-नेपाल फ्लैश फ्लड में पारदर्शिता की मांग’ विषय पर प्रेस ब्रीफिंग आयोजित की गई।अंतरराष्ट्रीय तिब्बत नेटवर्क और स्टूडेंट्स फॉर ए फ्री तिब्बत-इंडिया की ओर से आयोजित इस ब्रीफिंग में तिब्बत और नेपाल में हाल में आई फ्लैश फ्लड से...

चम्बा में उफनते पानी में फंसा बाइक सवार, परिवार ने दुपट्टों की मदद से बचाई जान

चम्बा,मंजूर पठान-:चम्बा जिले के तुनुहट्टी-ककिरा मार्ग पर भारी बारिश के बीच एक बाइक सवार की जान उस समय खतरे में पड़ गई,जब सड़क पर अचानक तेज पानी का बहाव आ गया। बाइक सवार पानी के तेज बहाव में पैरापिट के पास फंस गया और उसके बह जाने का खतरा पैदा हो गया।इसी दौरान वहां से...

राहुल गांधी की बार-बार लॉन्चिंग पर जयराम ठाकुर का तंज, बोले- जनता हर बार कर चुकी है खारिज

शिमला,संजू-:मुख्यमंत्री के हालिया बयान पर नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पलटवार करते हुए कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राहुल गांधी को लेकर लगातार प्रयोग कर रही है,लेकिन जनता ने हर बार उनके नेतृत्व को स्वीकार नहीं किया। जयराम ठाकुर ने दावा किया कि राहुल गांधी की...

कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ की हवाई सेवा फिर शुरू, 1 सितंबर से उड़ान भरेगी इंडिगो

राहुल चावला,कांगड़ा -कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के बीच हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। करीब दो सप्ताह तक बंद रहने के बाद इंडिगो की कांगड़ा-चंडीगढ़ उड़ान सेवा एक बार फिर शुरू होने जा रही है।यह फ्लाइट 1 सितंबर से नियमित रूप से संचालित होगी। उड़ान सेवा दोबारा शुरू होने से...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.